- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
जलवायु परिवर्तन के कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सुरक्षा की दृष्टि से मनुष्य हमेशा से समूह में रहना पसंद करता है लेकिन वर्तमान में इन समूहों ने ही उसकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इस कथन के संदर्भ में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं के कारणों एवं समाधान के उपायों का विश्लेषण करें।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हाल ही में प्रवाल भित्तियों की रक्षा हेतु ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा लिये गए निर्णय के संदर्भ में इनके अर्थ, उपयोगिता, समस्याओं एवं वितरण के विषय में संक्षेप में चर्चा कीजिये। साथ ही यह भी स्पष्ट कीजिये कि जलवायु परिवर्तन एवं महासागरीय अम्लीकरण के कारण इन पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा इनके बचाव हेतु क्या किया जा सकता है?
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सामाजिक क्षेत्र के उत्थान में क्या महत्त्व है? वर्णन करें।
27 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भौगोलिक संकेतक (Geographical indications) से आप क्या समझते हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में इसकी भूमिका को स्पष्ट करें।
26 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एक देश के रूप में विश्व में भुखमरी तथा कुपोषण से पीड़ित सर्वाधिक लोग भारत में ही निवास करते हैं किंतु वर्तमान समय में अतिपोषण की समस्या अपेक्षाकृत अधिक तेज़ी से उभर रही है। इस कथन पर विचार करते हुए समस्या के कारणों एवं इसके समाधान पर प्रकाश डालें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत में प्रदूषण की बढ़ती समस्या का एक प्रमुख कारण परिवहन क्षेत्र से होने वाला उत्सर्जन है।” इस समस्या से निजात पाने में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में किये गए प्रयासों तथा अन्य नवाचारी उपायों की चर्चा करें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत की अंडरवाटर सुरक्षा को विश्वनीय बनाने के लिये परंपरागत और परमाणु चालित पनडुब्बियों का विकास अपरिहार्य है। समीक्षा करें।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
देश में जल संकट से निपटने के लिये नीति आयोग द्वारा ज़ारी प्रयासों और नीतियों की चर्चा करें।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
अक्सर यह देखने में आता है कि डिज़िटल तंत्र की इकाइयाँ उपयोगकर्त्ताओं का व्यक्तिगत डाटा संगृहीत कर उसका दुरुपयोग कर रही हैं। इस संबंध में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा किये गए उपायों की चर्चा करें।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की दृष्टि से वर्ष 2018 किस प्रकार से महत्त्वपूर्ण हो सकता है? प्रमुख आर्थिक संकेतकों का उल्लेख करते हुए विवेचना कीजिये।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कार्बन कर जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति के रूप में एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
केंद्र सरकार द्वारा काले धन, कर चोरी और बेनामी संपत्ति जैसी समस्याओं से निपटने के लिये क्या-क्या उपाय किये गए हैं, विवेचनात्मक वर्णन कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“रोज़गार सृजन किसी भी वास्तविक लोकतंत्र के लिये चुनौती है।” इस कथन के संदर्भ में रोज़गार सृजन के आँकड़े और भारतीय अर्थव्यवस्था की वस्तुस्थिति की समीक्षा कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में रुपए के मूल्य में गिरावट के कारणों की चर्चा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नई आर्थिक नीति से आप क्या समझते हैं? वर्तमान में इसकी सफलता पर चर्चा करते हुए इसके तहत अपनाए गए सुधारों को स्पष्ट करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
करेंसी डेरिवेटिव क्या है? इसकी लोकप्रियता के कारणों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि इसके साथ व्यापार कैसे संभव है?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि प्रौद्योगिकी विकास के कारण ‘गेमिंग’ मनुष्यों में एक मानसिक विकार के रूप में विकसित होता जा रहा है? तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘भारत के विभिन्न शहरों में जहाँ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या सतत् रूप से बढ़ रही है वहीं विकासात्मक क्रियाकलापों के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई विरोधाभासी कदम प्रतीत होता है।’ क्या स्वच्छ पर्यावरण के साथ सतत् विकास की अवधारणा असंभव है? विवेचना कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन अधिगम कौशल के साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भावी चुनौतियों से निपटने की तैयारी की जा रही है।’ इस कथन को स्पष्ट करते हुए भारत में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर चर्चा कीजिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सतत् गतिशीलता मानव का स्वभाव है और पर्यटन इसकी अभिव्यक्ति। इस कथन पर चर्चा करते हुए भारत के पर्यटन उद्योग के विकास हेतु बनी नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कीजिये।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत 100% ग्रामीण विद्युतीकरण के साथ विद्युत का शुद्ध अधिशेष वाला और निर्यातक देश बन गया है, लेकिन फिर भी देश में ऊर्जा निर्धनता की स्थिति बरकरार है।” तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय सीमा की सुरक्षा और संप्रभुता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वर्तमान में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को निम्न मध्य आय वाले देशों से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारणों तथा इस क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप मानते है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के पथ पर अग्रसर है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत में पेयजल संकट से निपटने के लिये अब समुद्र का खारा पानी प्रयोग में लाया जा रहा है।” इस संबंध में विलवणीकरण की प्रक्रिया तथा इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग व्यापक रूप से प्राकृतिक पूंजी को नष्ट कर देती है।” इसके कारणों की चर्चा करते हुए पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभावों तथा समाधानों पर प्रकाश डालिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्तमान में किसानों की उत्पादन संबंधी समस्याओं के संदर्भ में न्यूनतम समर्थन मूल्य एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रहा है। विवेचना कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में घरेलू क्षेत्र में तिलहन की कीमतों में उदासीनता देखी जा रही है। इसके कारणों की चर्चा करते हुए इस क्षेत्र की समस्याओं तथा उनके निदान के उपायों की चर्चा कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था