- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
मिश्रित कृषि से आप क्या समझते हैं? क्या मिश्रित कृषि को बढ़ावा देकर भारत में किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है?
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में चर्चा में आए ‘ट्रेड वार’ का आशय स्पष्ट करें। अमेरिका और चीन के मध्य उत्पन्न ‘ट्रेड वार’ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों की विवेचना कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण के लिये राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम लाया गया था। देश में राजकोषीय घाटे में तीव्र वृद्धि के कारणों को बताएँ तथा एफआरबीएम अधिनियम की समस्या और उसके समाधान का तर्कपूर्ण विवेचन करें।
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्तीय समावेशन के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नक्सलवाद का नया रूप शहरी नक्सलवाद पुराने स्वरूप से ज्यादा खतरनाक और नुकसानदेह है। कथन के संदर्भ में शहरी नक्सलवाद को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
डिज़िटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) भूमि अभिलेखों के प्रबंधन को आधुनिकृत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, परंतु इसकी राह में अनेक चुनौतियाँ भी विद्यमान हैं। स्पष्ट कीजिये।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ई-कचरा क्या है? पर्यावरण पर इसके प्रभावों को स्पष्ट करते हुए ई-कचरा प्रबंधन संशोधन नियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विकासशील देशों की उन चुनौतियों की चर्चा करें जो उनके विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह में अवरोध उत्पन्न करती हैं।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पूंजी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करते हुए संभावित उपाय सुझाइये। इस संबंध में सेबी द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत की विशिष्ट भौगोलिक पृष्ठभूमि में नवीकरणीय ऊर्जा के विकेंद्रीकृत प्रादेशिक विकास की संभाव्यता की विवेचना करें। साथ ही इसके विकास में विद्यमान चुनौतियों की भी चर्चा करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
डिजिटल इंटेलिजेंस एक प्रकार का ‘सामाजिक मस्तिष्क’ बनाता है जो विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करना प्रारंभ कर देता है और एकाधिकार स्थापित कर इसकी कीमत वसूलता है। यह अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक संसाधन बनने जा रहा है। जिसके पास भी यह है, उसका नियंत्रण प्रत्येक वस्तु पर है। इस संदर्भ में भारत को इस वैश्विक डिजिटल प्रतिमान में असंगत नहीं होना चाहिये और क्षेत्र के बदलाव के अनुकूल बनना चाहिये। चर्चा करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
अर्थव्यवस्था पर दूरसंचार कंपनियों के मूल्य निर्धारण युद्ध (प्राइसिंग वार) के प्रभाव की चर्चा करें। क्या यह ‘प्रिज़नर्स डिलेमा’ का एक उदाहरण है?
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गोल्डन राइस विटामिनों के कारण होने वाली बीमारियों के बचाव हेतु ‘बेहतर क्षमता’ रखता है परंतु इसकी चुनौतियाँ क्षमताओं से वृहद् है। चर्चा करें।
26 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में सरकार द्वारा बायो फ्यूल नीति -2018 घोषित की गई। इस नीति के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए भारत जैसे विकास शील देश में बायो फ्यूल की संभावनाओं तथा चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
25 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के दक्षिणी तथा पश्चिमी राज्यों की तुलना में उत्तर तथा पूर्व के राज्य निर्धन हैं। इस आर्थिक असमानता के क्या कारण हैं ? इस आर्थिक असमानता के प्रभावों का भी उल्लेख करें ?
22 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि भारतीय उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं परंतु आधारभूत उद्योगों में से एक उर्वरक उद्योग अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में भी निरंतर अक्षम रहा है। कथन के संदर्भ में भारतीय उर्वरक उद्योग के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का विवरण दें तथा इनसे निपटने के उपायों पर चर्चा कीजिये।
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत का पशुपालन क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा का प्रमुख घटक होते हुए भी बहुविध कारणों से अपनी क्षमताओं का सम्यक दोहन नहीं कर पाता है। उक्त कथन की व्याख्या करते हुए इस क्षेत्र के उन्नयन हेतु उपाय सुझाएँ।
15 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कौशल, किसी भी व्यवसाय का आधार होता है और बेहतर कौशल, क्षमता में वृद्धि करता है तथा बेहतर क्षमता, अंततः ‘प्रदर्शन’ में वृद्धि कर ‘विकास’ को बढ़ाती है। भारत में कृषि से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक कौशल का अभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। कौशल विकास में देश की स्थिति को उन्नत बनाने के लिये सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की समीक्षा करें।
13 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बैंक समेकन इसके आकार, अंशों के मूल्यांकन, निर्णयन स्वीकृति और इसी तरह के कारकों के कारण एक जटिल कार्य है। प्रभावी समेकन हेतु रणनीतियों और चुनौतियों का विशदीकरण कीजिये।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में अनाज उत्पादन की समस्या उतनी विकराल नहीं है जितनी कि भंडारण की। अनाज के भंडारण से संबंधित समस्या की चर्चा करते हुए इससे निपटने के उपाय सुझाएँ।
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उत्तर-पूर्व भारत के राज्य न केवल आंतरिक विकास अपितु भारत के विदेशी संबंधों के निर्धारण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, परंतु विकास की कमी ने न केवल इन राज्यों में अशांति एवं विद्रोह को जन्म दिया है बल्कि यहाँ के निवासियों को भावनात्मक तौर पर भी अलग कर दिया है। परीक्षण करें।
10 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वैश्विक कृषि निर्यात में भारत की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताइये कि भारत को अपनी कृषि निर्यात नीति में कौन से बदलावों की आवश्यकता है?
10 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्य उत्पादन कभी भी भारत के लिये चिंता का विषय नहीं रहा है लेकिन फिर भी हर दिन लाखों भारतीय भूखे रह जाते हैं। कारण सहित व्याख्या कीजिये।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अन्य देशों की तुलना में क्या सेबी का क्षमता निर्माण कार्यक्रम, भारत में सफ़ेदपोश अपराध से निपटने में कारगर सिद्ध हो सकेगा? विश्लेषणात्मक टिप्पणी कीजिये।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में यद्यपि रोज़गार प्रदाता के क्षेत्र में ‘कृषि’ अग्रणी है परंतु कृषकों की वित्तीय स्थिति बेहतर नहीं है। कारणों पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का परीक्षण करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री क्या है? वर्तमान में इसकी आवश्यकता पर चर्चा करते हुए इसके लाभों को स्पष्ट करें।
06 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या वास्तव में केरल की आपदा गाडगिल के पश्चिमी घाट संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी का परिणाम है? गाडगिल समिति की अनुशंसाओं के परिप्रेक्ष्य में अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
सौर विकिरण प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रमुख परियोजनाओं को स्पष्ट करते हुए कमियों पर चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में कृषि निर्यात बढ़ाने संबंधी नीति की ज़रूरत पर विचार करते हुए कृषि निर्यात की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि एशिया प्रशांत क्षेत्र किसी एक क्षेत्र की अपेक्षा कई क्षेत्रों में विकास का अगुआ बनकर उभरा है लेकिन विकास के साथ-साथ चुनौतियाँ भी जस की तस बनी हुई हैं। इस कथन के संदर्भ में सेंदाई फ्रेमवर्क को स्पष्ट करते हुए इसके लक्ष्यों तथा प्रमुख कार्यों की चर्चा करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन