कुल प्रश्नों की संख्या : 4
- 
                                
                                
                                    यद्यपि 17वीं-18वीं सदी में इंग्लैंड में हो रहे सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी रूपांतरणों ने भावी औद्योगिक क्रांति का आधार तैयार कर दिया था, फिर भी इसमें प्राणवायु का संचार भारत द्वारा ही किया गया। टिप्पणी कीजिये। सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास
- 
                                
                                
                                    “मुक्त वाक् एवं अभिव्यक्ति का अधिकार लोकतंत्र का एक आवश्यक घटक है।” इस कथन के संदर्भ में राजद्रोह क़ानून की वर्तमान प्रासंगिकता पर टिप्पणी कीजिये। सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    केस अध्ययन : हाल ही में आपकी नियुक्ति मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर हुई है। जब आप अपना कार्यालय ज्वॉइन करते हैं तो आप देखते हैं कि कार्यालय में अव्यवस्था फैली हुई है। न तो कर्मचारी समय पर आते हैं और न ही बिना पैसे दिये कोई कार्य होता है। इस क्षेत्र के लोग सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। इसके कारण आपके कार्यालय के लोग उन्हें डरा-धमका कर रखते हैं। जब आप इस संदर्भ में सख्ती दिखाने का प्रयास करते हैं तो कर्मचारी इसका विरोध करते हैं और आपका तबादला कराने की धमकी देते हैं। किंतु उसके बावजूद आप कार्यवाही करते हुए दो लोगों को सस्पेंड कर देते हैं और कुछ को नोटिस दे देते हैं। इस कार्यवाही के तुरंत बाद आपको ट्रांसफर का ऑर्डर मिलता है, साथ ही आपको जान से मारने की धमकी दी जाती है। जबकि की गई कार्यवाही को रोकने पर आपके ट्रांसफर को कैंसिल भी किया जा सकता है। हालाँकि आपने इस क्षेत्र में जान-बूझकर ड्यूटी ली थी ताकि लोगों के विकास में सहयोग कर सकें। प्रश्न (क) : आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं? प्रश्न (ख) : प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये तथा आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे और क्यों? सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
- 
                                
                                
                                    क्या वास्तव में केरल की आपदा गाडगिल के पश्चिमी घाट संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी का परिणाम है? गाडगिल समिति की अनुशंसाओं के परिप्रेक्ष्य में अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये। सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन
 
             
     
                  
                 
  