- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
पर्यावरण प्रभाव आकलन क्या है? इसके लाभों को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सरकार द्वारा ड्रोन विमानों के वाणिज्यिक उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। इसकी सीमाओं को स्पष्ट करते हुए बताइये कि किन कार्यों में इसका उपयोग संभव है?
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गगनयान मिशन वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी साख को बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए विवरण स्पष्ट करें।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना क्या है? इसके परिप्रेक्ष्य में बताइये कि केरल के संदर्भ में विदेशी सहायता स्वीकार न करना कहाँ तक उचित है?
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
बेहतर कार्पोरेट अनुपालन हेतु कंपनी अधिनियम, 2013 के दंड विषयक प्रावधानों की समीक्षा के लिये गठित समिति के सुझावों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एकीकृत भुगतान प्रणाली क्या है? हाल ही में जारी यूपीआई 2.0 की विशेषताओं की चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में राज्यों के राजकोषीय घाटे में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी जा रही है। कारण सहित व्याख्या करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नियामक निकाय यद्यपि आवश्यक हैं परंतु इनकी ‘स्वतंत्रता बनाम जवाबदेही’ के मुद्दे से इतर अन्य समस्याएँ भी इन पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। कथन को स्पष्ट करते हुए इन समस्याओं के हल से संबंधित सुझाव दें।
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमि को पट्टे पर देने के संबंध में नीति आयोग द्वारा जारी मॉडल कानून का सविस्तार उल्लेख कीजिये। किराये पर कृषि कार्य करने वाले किसानों तथा कृषि के विकास में इस मॉडल कानून का क्या प्रभाव पड़ेगा?
23 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किगाली समझौता समान परंतु विभेदीकृत जिम्मेदारियों (Common but differentiated responsibility) के सिद्धांत पर कार्य करता है। कथन की चर्चा करते हुए इस समझौते के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विश्व नागरिक उड्डयन उद्योग विस्तार के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिये एक ‘गुणक प्रभाव’ के रूप में जाना जाता है। लेकिन भारत का विमानन उद्योग अभी भी इस संदर्भ में विकास के मामले में काफी हद तक अप्रयुक्त बना हुआ है। समीक्षा करें।
21 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नई राष्ट्रीय शहरी नीति तैयार करने से पूर्व नीति-निर्धारकों को पिछली नीतियों की विफलताओं और कमियों का भी मूल्यांकन करना चाहिये अन्यथा पिछली गलतियाँ दोहराये जाने का खतरा बना रहेगा। चर्चा करें।
21 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
निर्यात की मात्रा विभिन्न आंतरिक एवं अंतर्राष्ट्रीय कारकों से प्रभावित होती है। इस संदर्भ में भारत सरकार द्वारा
20 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित करते हुए इसे बढ़ावा देने वाले उपायों की चर्चा करें।
17 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन न केवल नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि भारत में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक नवोन्मेषी कदम सिद्ध हो सकता है। नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन करें।
17 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“भारत में औद्योगिक विकास पर्यावरण सुरक्षा की कीमत पर हो रहा है जो सतत् विकास की अवधारणा के प्रतिकूल है।” तर्क सहित व्याख्या करें।
16 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उद्योगों के वर्गीकरण के आधार को स्पष्ट करते हुए भारत में उद्योगों की स्थापना हेतु उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये।
16 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि क्षेत्र में तमाम आर्थिक उपायों को अपनाए जाने के बाद भी कृषि आय में गिरावट ही दर्ज होती है। तर्क सहित विश्लेषण करें।
14 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मानव जनित वर्षा की प्रक्रिया को स्पष्ट करें। क्या इस विधि को भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में व्यवहृत करना धारणीय है? परीक्षण कीजिये।
13 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हरित लेखांकन से आप क्या समझते हैं? भारत में अर्थव्यवस्था के विकास को इससे जोड़कर देखा जाना क्यों आवश्यक है?
11 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“बढ़ती गैर-निष्पादनकारी सम्पत्तियाँ सार्वजनिक क्षेत्रों की लाभप्रदता तो कम कर ही रही हैं, सरकार पर भी इनके पूंजीकरण का दबाव बढ़ रहा है”। क्या बैंकों का विलय इस समस्या का बेहतर समाधान हो सकता है? तर्क सहित उत्तर दें।
10 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है? इसका निर्धारण कैसे होता है? सरकार द्वारा हाल ही में खरीफ फसलों के एमएसपी बढ़ाने से किसानों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधानों की चर्चा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
09 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत प्राकृतिक संसाधनों से धनी लेकिन गरीबों का देश है, यहाँ गरीबी उन्मूलन और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन एक-दूसरे के सापेक्ष चलते हैं।” इस कथन के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण और धारणीय विकास की अवधारणा का उल्लेख करें।
08 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“पिछले दो-ढाई दशकों में गरीबी कुछ कम ज़रूर हुई है, लेकिन आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हुई है जो पर्यावरण पर भारी पड़ रही है।” व्याख्या कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत को जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करें तथा उनसे निपटने के लिये उपाय भी सुझाएँ।
06 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कांट्रैक्ट फार्मिंग क्या है? इसकी वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकता को बताते हुए इस संदर्भ में मॉडल कांट्रैक्ट फार्मिंग अधिनियम 2018 की चर्चा करें।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“शुद्ध कार्बन के रूप में ग्राफीन को आने वाले समय का करिश्माई पदार्थ माना जा रहा है, यह आज वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का पसंदीदा अतिसूक्ष्म (नैनो) पदार्थ बन चुका है।” इस कथन के आलोक में ग्राफीन के लाभों की चर्चा कीजिये।
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की निर्धारक शक्ति रही है। भारतीय बजट में कृषि में सुधार हेतु किये गए प्रावधान कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान में कितने सहायक हैं? चर्चा करें।
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मौद्रिक नीति संचरण क्या है? मौद्रिक नीति के प्रमुख घटकों को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों की चर्चा करें।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में बुनियादी ढाँचे की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। सागरमाला परियोजना इस दिशा में किस प्रकार योगदान दे सकती है?
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था