- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
वर्तमान में प्लास्टिक कल्चर ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को विकराल बना दिया है। इस कथन का विश्लेषण कीजिये।
14 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
डिजिटल क्रांति क्या है? इस क्षेत्र की चुनौतियों तथा इनसे निपटने के प्रयासों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
13 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में भारत के भू-जल में यूरेनियम व्यापक मात्र में पाया गया है। इसकी व्यापकता के कारणों एवं प्रभावों की संक्षेप में चर्चा करें।
12 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
बैड-बैंक से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित समस्याओं तथा उनके निदान के उपायों की चर्चा कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में वृद्धि की गई है। अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को रेखांकित करते हुए रेपो दर और मुद्रास्फीति के संबंध को स्पष्ट कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पर्यटन उद्योग के विकास के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी विस्तृत होती जा रही है। समुद्र तटीय पर्यटन स्थलों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण करें।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषि कल्याण अभियान किसानों के विकास के लिये उठाया गया भारत सरकार का एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस कथन की समीक्षा कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में वायु प्रदूषण से निपटने के प्रचलित सभी तरीके निष्प्रभावी हो चुके हैं। इस संबंध में कुछ और नवाचारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस कथन का विश्लेषण कीजिये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में कोशिका चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिये नई स्टोरेज तकनीक को विकसित किया जा रहा है। यह तकनीक क्या है तथा इसके माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र की किन-किन समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा? स्पष्ट चर्चा करें।
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार "विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगीकरण एवं नगरीकरण में तेज़ी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की समस्या जटिल होती जा रही है।" उपरोक्त कथन के आलोक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रकारों के साथ-साथ इसके प्रबंधन हेतु उठाए जा सकने वाले कदमों की व्याख्या करें।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘जैव ईंधन को वर्तमान में ऊर्जा आवश्कताओं को पूरा करने का एक सक्षम साधन माना जा रहा है।‘इस कथन के अलोक में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत जैव ईंधन नीति, 2018 से होने वाले संभावित लाभों की चर्चा करें।
30 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गैर-निष्पादनकारी संपत्ति (NPA) के वर्गीकरण को समझाएँ तथा कृषि क्षेत्रक ऋणों में गैर-निष्पादनकारी संपत्ति की वृद्धि के कारणों को उजागर करते हुए हाल के दिनों में गैर-निष्पादनकारी संपत्ति (NPAs) से निपटने हेतु सरकार के कदमों को रेखांकित कीजिये।
25 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार उपभोक्ता बाजार है और इसमें दुनिया का सफलतम दूरसंचार बाजार बनने की क्षमता है। इस कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 की उपयोगिता तथा महत्त्व पर चर्चा करें।
23 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में बैंकों की हालत सुधारने के संदर्भ में चर्चा में रहा ‘प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन’ अर्थात् पीसीए क्या है? किन बैंकों को इसके दायरे में रखा जाता है तथा इससे बैंक किस तरह प्रभावित होते हैं? स्पष्ट करें।
21 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान परिदृश्य में भारतीय कृषि का भले ही आज़ादी के बाद सकल घरेलू उत्पाद में योगदान बढ़ा है, लेकिन इसी अनुपात में उसकी चुनौतियां भी बढ़ी हैं, आज भी खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोज़गार, पर्यावरण तकनीक, मृदा संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भारतीय कृषि मौन है। चर्चा करें।
19 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्र सरकार ने आर्थिक जालसाज़ी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये भगोड़ा आर्थिक अपराध विधेयक, 2018 पेश किया गया। इसके उद्देश्य तथा प्रभावों की चर्चा कीजिये।
17 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"भारत अपनी विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और विशाल जनसंख्या के कारण विश्व के सर्वाधिक आपदा संभावित देशों की श्रेणी में आता है।" इस कथन के आलोक में उत्तराखंड में बादल फटने की घटना के संदर्भ में व्याख्या करें,साथ ही इस चुनौती से निपटने हेतु समय पूर्व एवं पश्चात क्या उपाय करने की ज़रूरत है?
16 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
विश्व का प्रमुख कृषि उत्पादक देश होने के बावजूद प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के विश्व व्यापार में भारत की कुल हिस्सेदारी मात्र 1.6% है । भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इस उद्योग के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वतंत्रता के बाद से वर्तमान समय तक भूमि सुधार कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसके पीछे निहित कारणों को बताते हुए, इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
देश में बेरोज़गारी की समस्या को हल करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुद्रा योजना भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई प्रतीत हो रही है। टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या डिजिटल इंडिया अभियान ,एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज को विकसित करने के साथ-साथ सरकारी विभागों और भारत के नागरिकों को डिजिटल रूप से एकीकृत करने में सक्षम है ? चर्चा करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से क्या आशय है। वर्तमान में इस समस्या से निपटने के लिए किस प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार "विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगिकरण एवं नगरीकरण में तेज़ी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की समस्या जटिल होती जा रही है।" उपरोक्त कथन के आलोक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रकारों के साथ-साथ इसके प्रबंध हेतु उठाए जा सकने वाले कदमों की व्याख्या करें।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय अर्थव्यवस्था ने वर्तमान में चीन की मंदी, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट और पश्चिमी दुनिया के अधिकांश देशों में जारी आर्थिक स्थिरता के बावजूद अपने हालिया आर्थिक सुधारों की वजह से वृद्धि दर को बनाए रखा है, लेकिन अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था को साध्य तक पहुँचने हेतु आर्थिक सुधारों के सन्दर्भ में काफी लम्बा सफर तय करना बाकी है। क्या आप सहमत हैं?
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय तटों पर तेल रिसाव की कई घटनाएँ हुईं। तेल रिसाव कम करने की चुनौतियों और तरीकों को दर्शाइये।
30 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पेरिस समझौते की महत्ता लिखिये तथा अमेरिका के इससे अलग हो जाने के बाद विकासशील देशों पर इसका क्या प्रभाव होगा?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
किस प्रकार अवैध रेत खनन नदियों की पारिस्थितिकी व जनजीवन को प्रभावित कर रहा है आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा रेत खनन दिशा-निर्देशों के मुख्य बिंदुओं की व्याख्या कीजिये।
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
शहरों के बाह्य क्षेत्र कचरे के पहाड़ों में तब्दील होते जा रहे हैं। किस तरह जैवोपचार प्रक्रिया शहर आधारित कचरे से निपटने में सहायक है?
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘सामाजिक संजाल स्थल’ (social networking sites) क्या होता हैं और इन स्थलों से क्या सुरक्षा उलझनें प्रस्तुत होती हैं?
16 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्रिप्टोकरेंसी से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित समस्याओं तथा समाधानों की चर्चा करें।
14 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था