- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
भारत में कृषि में जोखिम की स्थितियों को स्पष्ट करते हुए, एकीकृत खेती के लाभों पर प्रकाश डालें।
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी सौभाग्य योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए संभावित लाभों पर प्रकाश डालें ।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपदाओं का पूर्वानुमान एवं उसके प्रभावी प्रबंधन के वैश्विक प्रयास, आपदाओं की आवृत्ति एवं परिमाण के सापेक्ष निम्नतर साबित हो रहे हैं। वर्ष 2017 में आए हरिकेन एवं अन्य चक्रवातों के आलोक में उक्त कथन की विवेचना करें।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
यद्यपि स्थिर रूप से ग्रामीण-से-ग्रामीण क्षेत्र में प्रवासन किसी अन्य प्रकार के प्रवासन की तुलना में अधिक सामान्य है। भारत में प्रवासन की नई प्रवृत्तियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तीव्र शहरीकरण अपने साथ प्रचुर मात्रा में चुनौतियाँ लाता है, ‘नया विकास एजेंडा’ इन चुनौतियों का किस प्रकार स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामना करता है?
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कश्मीर से कन्याकुमारी तथा असम से कच्छ तक असम्मित भू-आकृतिक लक्षणों के कारण भारत में बाढ़ के स्वरूप एवं कारकों में अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्नता होती है, जिसका समाधान वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण अपनाने में निहित है। टिप्पणी करें।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
मानव जनित वर्षा (cloud seeding) की प्रक्रिया को स्पष्ट करें। क्या इस विधि को भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में व्यवहृत करना धारणीय है?
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
महान भारतीय मैदान की भौतिक दशाएँ संसार के अन्य भागों से कम बेहतर नहीं हैं, फिर भी यहाँ खाद्यान्न की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता एवं कृषि दक्षता निम्नतर बनी हुई है। विवेचना करें।
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन ने भारतीय मानसून को परिवर्तित कर दिया है फलतः यहाँ की भूमि, प्रजातियाँ तथा जनसंख्या प्रभावित हुई है। परीक्षण कीजिये।
04 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत का पशुपालन क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा का प्रमुख घटक होते हुए भी बहुविध कारणों से अपनी क्षमताओं का सम्यक दोहन नहीं कर पाता है। उक्त कथन की व्याख्या करते हुए इस क्षेत्र के उन्नयन हेतु उपाय सुझाएँ।
03 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के दिनों में कुछ भारतीय नदियों को जीवित इकाई का दर्ज़ा प्रदान किया गया है ऐसा करने का क्या निहितार्थ है? यह नदियों के प्रदूषण की रोकथाम एवं उनके पारिस्थितिकी संरक्षण में किस सीमा तक सहायक सिद्ध होगी?
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषकों की आय को दोगुनी करने के सरकार के प्रयासों को साकार करने में बागवानी क्षेत्र किस प्रकार सहायक हो सकता है? साथ ही बागवानी क्षेत्र में उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हरित लेखांकन से आप क्या समझते हैं? भारत में अर्थव्यवस्था के विकास को इससे जोड़कर देखा जाना क्यों आवश्यक है?
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यह कहना कहाँ तक उचित होगा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) विकसित देशों को विकासशील देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में वरीयता प्रदान करता है। अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उदारीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये जहाँ अनेक अवसर खोले हैं, वहीं कुछ चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। भारत अभी भी उदारीकरण का उपयुक्त लाभ नहीं उठा पाया है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत स्वच्छ विकास तंत्र (CDM) का बहुत बड़ा लाभार्थी रहा है। इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करें।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय तटीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला पारिस्थितिकी तंत्र कई प्रकार की चुनौतिओं का सामना कर रहा है। तटीय पारिस्थितिकी तंत्र की चुनौतियों पर काबू पाने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों पर चर्चा कीजिये।
23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"भारत में औद्योगिक विकास पर्यावरण सुरक्षा की कीमत पर हो रहा है जो सतत् विकास की अवधारणा के प्रतिकूल है।" कथन के संदर्भ में तर्क देते हुए व्याख्या करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"एफ.डी.आई. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही वित्तीय स्थिरता, विकास और संवृद्धि की एक निश्चित अवस्था प्राप्त करने में भी मदद करता है।" इस वक्तव्य के संदर्भ में विभिन्न सरकारी पहलों की चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भुगतान शेष के अर्थ को स्पष्ट करते हुये इसके असंतुलन के प्रमुख कारणों की चर्चा करें?
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान समय में विश्व के कई विकसित देशों ने आयात को हतोत्साहित करने के लिये संरक्षणवादी उपाय शुरू
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपकी राय में कौन-सा एक बेहतर विकल्प है- राज्य आधारित या बाज़ार आधारित? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दें।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत जैसे विशाल देश में जहाँ व्यापक स्तर पर असमानताएँ मौजूद है समावेशी विकास को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है? उपयुक्त रणनीति सुझाइये।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में दलहन के उत्पादन की निम्नतर स्थिति इसकी प्रतिकूल भौतिक दशा का परिणाम है? दलहन उत्पादन की दशाओं एवं क्षेत्रों को बताते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित करते हुए सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों की चर्चा करें।
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्लॉकचेन तकनीक को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिये एक क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है। स्पष्ट करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मानसून भारत की अर्थव्यवस्था और बेहतर जीवन के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौसम विभाग द्वारा किये जाने वाले मानसून पूर्वानुमान के संबंध में महत्त्वपूर्ण पहलुओं की चर्चा करें।
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में भारत की सीमाओं पर सुरक्षा संबंधी नई चुनौतियाँ उभरकर सामने आई हैं। इनके कारणों एवं इनसे निपटने के उपायों की चर्चा करें।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अर्थव्यवस्था के विकास में पर्यटन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए इस क्षेत्र के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था