डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4775
-
फ्राँस की क्रांति वैचारिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होते समाज के असंतोष की अभिव्यक्ति मात्र थी। विश्लेषण कीजिये।
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक दुविधाओं को एक कुशल और प्रभावी प्रशासन के मार्ग में एक बड़ा अवरोध समझा जाता है। इसी आलोक में ‘नैतिक दुविधा’ को परिभाषित करते हुए सरकारी संस्थाओं में कार्यरत लोगों के समक्ष प्रायः उपस्थित होने वाली नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये।
05 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानवीय अतिक्रमण तथा विभिन्न प्राकृतिक कारकों के कारण वनों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। वनों में लगी आग उस क्षेत्र विशेष की परिस्थितिकी के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी व्यापक स्तर पर क्षति पहुँचाती है। समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
04 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में साम्प्रदायिक चेतना का जन्म उपनिवेशवादी नीतियों एवं उन नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकताओं से उत्पन्न परिवर्तनों के कारण हुआ। विवेचना कीजिये।
01 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। आपको गंगा नदी पर बनाए जा रहे पुल के लिये प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपके अधीन दो कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं, जो प्रतिदिन निर्माण स्थल के निरीक्षण का कार्य देखते हैं और आपको प्रगति रिपोर्ट सौंपते हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण के दौरान आप एक दिन आकस्मिक निरीक्षण पर जाते हैं, तो देखते हैं कि कुछ गंभीर विसंगतियाँ व कमियाँ मौजूद हैं जिसका भविष्य में परिणाम अत्यंत गंभीर हो सकता है। चूँकि यह एक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है और जल्द ही वर्षा का मौसम आरंभ होने वाला है। अतः इस निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है। लेकिन आपका मत है कि इसका पुनर्निर्माण किया जाना चाहिये। आप अपने मत से मुख्य अभियंता को अवगत कराते हैं लेकिन वह इसको बड़ा दोष न मानकर टालने की सलाह देते हैं। (a) ऐसी स्थिति में आपके पास क्या विकल्प होंगे? (b) इनमें से प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कर बताएँ कि अंततः आप क्या कार्यवाही करेंगे और क्यों?
30 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लैंगिक स्कोरकार्ड क्या है? कैसे यह भारत की आधी आबादी के कल्याण हेतु एक लाभकारी उपकरण बन सकता है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये।
30 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय तटों पर तेल रिसाव की कई घटनाएँ हुईं। तेल रिसाव कम करने की चुनौतियों और तरीकों को दर्शाइये।
30 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
किसी राष्ट्र की प्रगति को सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को कायम करने के लिये लोक सेवाओं में नैतिकता की उपस्थिति अपरिहार्य मानी जाती है। लेकिन, वर्तमान में लोक सेवाओं में ‘नैतिकता के पतन’ की स्थिति चिंतित करती है। आपकी दृष्टि में लोकसेवाओं में नैतिकता के पतन के क्या कारण हैं?
29 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक दवा निर्माता कंपनी में कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कुछ ही दिनों पूर्व से लोग डेंगू के प्रकोप के कारण मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में डेंगू की रोकथाम के लिये किसी विशेषीकृत टीके की मांग बढ़ती जा रही है। आपकी कंपनी डेंगू की रोकथाम के लिये टीका तैयार करने का निर्णय लेती है। कुछ दिनों के बाद आपको पता चलता है कि आपकी कंपनी गरीब लोगों को इलाज़ का लालच देकर अवैध रूप से टीके का परीक्षण कर रही है जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है और उनको पर्याप्त मुआवज़ा भी नहीं दिया जा रहा है। आप जब अपने सीनियर्स से बात करते हैं तो वे आपसे चुप रहने को कहते हैं। इसके अलावा, आपको पता चलता है कि इसके पीछे बड़ा तंत्र कार्य कर रहा है। (a) ऐसी स्थिति में आपकी क्या-क्या कार्रवाइयाँ होगी? (b) सभी कार्रवाइयों के गुणों-अवगुणों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि आपकी सर्वोत्तम कार्रवाई क्या होगी?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हमारी शिक्षा प्रणाली बड़े राजनीतिक समुदाय के रूप में ग्रामीणों को एकीकृत करने में असफल रही है। टिप्पणी कीजिये।
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2015 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का स्थान लेगा, इन दोनों की तुलना कीजिये तथा इनमें वैषम्यता दर्शाइये।
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘अगर स्टेट्स जनरल की बैठक नहीं हुई होती तो फ्राँसीसी क्रांति की शुरुआत भी नहीं होती।’ उक्त कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पेरिस समझौते की महत्ता लिखिये तथा अमेरिका के इससे अलग हो जाने के बाद विकासशील देशों पर इसका क्या प्रभाव होगा?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आप घर से दूर शहर में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। आप कभी-कभार ही घर जा पाते हैं। आपके पिता की एक कपड़े की फैक्टरी है। एक बार जब आप घर जाते हैं, तो आपके पिता आपको फैक्टरी में लेकर जाते हैं। वहाँ आप देखते हैं कि बहुत से नाबालिग बच्चों को काम पर लगाया गया है। जब आप अपने पिता को इससे जुड़े मुद्दे को बताते हैं तो आपके पिता कहते हैं कि यदि वह इनको काम पर नहीं रखेंगे तो बहुत कम लाभ प्राप्त होगा, जिससे परिवार और तुम्हारी शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, स्थानीय विधायक का सहयोग भी प्राप्त है, इसलिये किसी कानूनी कार्यवाही का डर भी नहीं है। जब आप उन बच्चों से बात करते हैं तो आपको पता चलता है कि वे बच्चे बहुत गरीब परिवार से हैं और यह उनकी मजबूरी है।आप घर से दूर शहर में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। आप कभी-कभार ही घर जा पाते हैं। आपके पिता की एक कपड़े की फैक्टरी है। एक बार जब आप घर जाते हैं, तो आपके पिता आपको फैक्टरी में लेकर जाते हैं। वहाँ आप देखते हैं कि बहुत से नाबालिग बच्चों को काम पर लगाया गया है। जब आप अपने पिता को इससे जुड़े मुद्दे को बताते हैं तो आपके पिता कहते हैं कि यदि वह इनको काम पर नहीं रखेंगे तो बहुत कम लाभ प्राप्त होगा, जिससे परिवार और तुम्हारी शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, स्थानीय विधायक का सहयोग भी प्राप्त है, इसलिये किसी कानूनी कार्यवाही का डर भी नहीं है। जब आप उन बच्चों से बात करते हैं तो आपको पता चलता है कि वे बच्चे बहुत गरीब परिवार से हैं और यह उनकी मजबूरी है।(a) ऐसी स्थिति में आप क्या-क्या कार्रवाई करेंगे ?(b) सभी कार्रवाइयों के गुणों-अवगुणों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि आपका अंतिम फैसला क्या होगा और क्यों?
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -

अमेरिकी क्रांति ने राजनीतिक अभिनव परिवर्तनों की एक शृंखला आरंभ की जो बाद के काल में अत्यंत उपयोगी साबित हुई। विश्लेषण कीजिये।
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किस प्रकार अवैध रेत खनन नदियों की पारिस्थितिकी व जनजीवन को प्रभावित कर रहा है आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा रेत खनन दिशा-निर्देशों के मुख्य बिंदुओं की व्याख्या कीजिये।
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आप एक सिविल सेवक हैं। आपको नदी जोड़ो परियोजना की संभावनाओं का पता लगाने के लिये जाँच समिति में एक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। संभावनाओं के सर्वेक्षण के दौरान पता चलता है कि इससे न केवल एक मुख्यधारा से दूर विशाल जनजातीय समूह प्रभावित होगा, बल्कि साथ ही यह एक नेशनल पार्क घोषित क्षेत्र के बड़े भाग को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा। जाँच समिति को आप अपने विचारों से अवगत कराते हैं किंतु आपके विचारों को महत्त्व न देते हुए समिति के अन्य सदस्य आप पर उनके विचारों का समर्थन करने का दबाव डालते हैं। इसके अलावा वे आपको आर्थिक लाभ पहुँचाने की बात भी कहते हैं। जब आप जाँच की वास्तविकता का पता संबंधित मंत्री को बताने का फैसला करते हैं तो आपको पता चलता है कि यह मंत्री के इशारे पर ही हो रहा है क्योंकि इससे उन्हें अनुचित लाभ प्राप्त होने की संभावना है। (a)इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं ? (b) आपकी कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में एकल परिवार का प्रचलन संयुक्त परिवार से अधिक होता जा रहा है क्योंकि भारतीय समाज समूह की अपेक्षा व्यक्तिवाद की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है। चर्चा कीजिये।
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप एक सिविल सेवक हैं। आपको नदी जोड़ो परियोजना की संभावनाओं का पता लगाने के लिये जाँच समिति में एक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। संभावनाओं के सर्वेक्षण के दौरान पता चलता है कि इससे न केवल एक मुख्यधारा से दूर विशाल जनजातीय समूह प्रभावित होगा, बल्कि साथ ही यह एक नेशनल पार्क घोषित क्षेत्र के बड़े भाग को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा। जाँच समिति को आप अपने विचारों से अवगत कराते हैं किंतु आपके विचारों को महत्त्व न देते हुए समिति के अन्य सदस्य आप पर उनके विचारों का समर्थन करने का दबाव डालते हैं। इसके अलावा वे आपको आर्थिक लाभ पहुँचाने की बात भी कहते हैं। जब आप जाँच की वास्तविकता का पता संबंधित मंत्री को बताने का फैसला करते हैं तो आपको पता चलता है कि यह मंत्री के इशारे पर ही हो रहा है क्योंकि इससे उन्हें अनुचित लाभ प्राप्त होने की संभावना है। (a)इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं ? (b) आपकी कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
धुरी राज्यों के धराशायी होते ही मित्र राष्ट्रों के मध्य मित्रता भी समाप्त हो गई तथा उनके बीच तनाव, अविश्वास और घृणा का विकास हुआ जिसकी परिणति शीत युद्ध के रूप में सामने आई। परीक्षण कीजिये।
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
शहरों के बाह्य क्षेत्र कचरे के पहाड़ों में तब्दील होते जा रहे हैं। किस तरह जैवोपचार प्रक्रिया शहर आधारित कचरे से निपटने में सहायक है?
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आपको हाल ही में जयपुर (राजस्थान) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आपको लगातार वेश्यावृत्ति, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिला एवं बच्चों की तस्करी की सूचना मिलती है। आपने इस संबंध में कार्रवाई के लिये कई प्रयास किये किंतु कोई ठोस नतीजा प्राप्त करने में असफल रहे हैं। कुछ दिनों बाद आपको पता चलता है कि इसमें आपके विभाग के ही कुछ कर्मचारियों का सहयोग है, जिससे छापामारी से पहले ही इस कार्य में संलिप्त लोगों को जानकारी मिल जाती है। अंततः आप गुप्त रूप से छानबीन करने का फैसला लेते हैं। इसी दौरान आपको पता चलता है कि इन कार्यों में संलग्न मुख्य व्यक्तियों में आपका एक घनिष्ठ मित्र भी है, जो किसी समय आपके साथ सिविल सेवा की तैयारी करता था। इसके अलावा, कुछ नेताओं के शामिल होने का भी पता चला है। (a) इस संबंध में आपकी कार्रवाई क्या-क्या होगी? (b) कार्रवाई के विभिन्न विकल्पों के गुणों-अवगुणों पर चर्चा करें।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत सरकार अपने नागरिकों की खाद्य-सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है लेकिन किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। खाद्य-सुरक्षा की चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा किसानों की स्थिति में सुधार लाने के उपाय भी सुझाइये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपको हाल ही में जयपुर (राजस्थान) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आपको लगातार वेश्यावृत्ति, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिला एवं बच्चों की तस्करी की सूचना मिलती है। आपने इस संबंध में कार्रवाई के लिये कई प्रयास किये किंतु कोई ठोस नतीजा प्राप्त करने में असफल रहे हैं। कुछ दिनों बाद आपको पता चलता है कि इसमें आपके विभाग के ही कुछ कर्मचारियों का सहयोग है, जिससे छापामारी से पहले ही इस कार्य में संलिप्त लोगों को जानकारी मिल जाती है। अंततः आप गुप्त रूप से छानबीन करने का फैसला लेते हैं। इसी दौरान आपको पता चलता है कि इन कार्यों में संलग्न मुख्य व्यक्तियों में आपका एक घनिष्ठ मित्र भी है, जो किसी समय आपके साथ सिविल सेवा की तैयारी करता था। इसके अलावा, कुछ नेताओं के शामिल होने का भी पता चला है। (a) इस संबंध में आपकी कार्रवाई क्या-क्या होगी? (b) कार्रवाई के विभिन्न विकल्पों के गुणों-अवगुणों पर चर्चा करें।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
छोटे राष्ट्रों को भेडि़यों के आगे डालने से उनको संतुष्ट किया जा सकता है, पर वे यह नहीं समझ सके कि एक बार लहू का स्वाद चख लेने पर तृष्णा कभी पूर्ण नहीं होती, जितना तुष्टिकरण किया जाएगा, उतना ही असंतोष बढ़ेगा। द्वितीय विश्व युद्ध के संदर्भ में उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत जल प्रबंधन में अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है। उक्त कथन की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय जल आयोग की आवश्यकता तथा केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड की पुनर्संरचना का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच खेला जाना है, जो कि कूटनीतिक दृष्टि से दोनों देशों के मध्य संबंध सुधारने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आपको हाल में भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। मैच से एक दिन पहले आप अपने टीम के सदस्यों के बीच मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा सुनते हैं। कुछ समय बाद आपकी टीम का कप्तान आपको 1 करोड़ का ऑफर देता है तथा ऑफर स्वीकार न करने पर आपको टीम से बाहर निकालने की धमकी देता है। आप लंबे समय की मेहनत के बाद योग्यता के आधार पर टीम में चुने गए हैं और आप इस मौके को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते। साथ ही, आपके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमज़ोर है। प्रथमतः आप चुप रहने का फैसला करते हैं किंतु आपका अंतःकरण इसको स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं है। (a) आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? (b) विभिन्न विकल्पों के गुण-अवगुण बताते हुए उच्चतम विकल्प बताएँ।
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
महिला श्रम बल भागीदारी को लेकर एनएसएस के आँकड़ों में प्रदर्शित किया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में महिला श्रम बल की भागीदारी स्थिर हो रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें गिरावट आ रही है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच खेला जाना है, जो कि कूटनीतिक दृष्टि से दोनों देशों के मध्य संबंध सुधारने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आपको हाल में भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। मैच से एक दिन पहले आप अपने टीम के सदस्यों के बीच मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा सुनते हैं। कुछ समय बाद आपकी टीम का कप्तान आपको 1 करोड़ का ऑफर देता है तथा ऑफर स्वीकार न करने पर आपको टीम से बाहर निकालने की धमकी देता है। आप लंबे समय की मेहनत के बाद योग्यता के आधार पर टीम में चुने गए हैं और आप इस मौके को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते। साथ ही, आपके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमज़ोर है। प्रथमतः आप चुप रहने का फैसला करते हैं किंतु आपका अंतःकरण इसको स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं है। (a) आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? (b) विभिन्न विकल्पों के गुण-अवगुण बताते हुए उच्चतम विकल्प बताएँ।
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न