डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4775
-
वर्ष 2011 की जनगणना के आँकड़ों के अनुसार 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या घटकर 919 रह गई है, जो भारत जैसे विकासशील देश के लिये अत्यंत चिंता का विषय है।" उपर्युक्त समस्याओं के कारकों की चर्चा करते हुए यह बताएँ कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘सुकन्या समृद्धि खाता योजना’ समाज में लड़कियों की स्थिति को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने में किस हद तक मददगार हैं।
16 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
"भारत अपनी विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और विशाल जनसंख्या के कारण विश्व के सर्वाधिक आपदा संभावित देशों की श्रेणी में आता है।" इस कथन के आलोक में उत्तराखंड में बादल फटने की घटना के संदर्भ में व्याख्या करें,साथ ही इस चुनौती से निपटने हेतु समय पूर्व एवं पश्चात क्या उपाय करने की ज़रूरत है?
16 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
सत्यनिष्ठा जैसे मूल्य जितने प्रशासन के लिये आवश्यक है उतने ही व्यक्तिगत जीवन में भी। टिप्पणी कीजिये।
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विश्व का प्रमुख कृषि उत्पादक देश होने के बावजूद प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के विश्व व्यापार में भारत की कुल हिस्सेदारी मात्र 1.6% है । भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इस उद्योग के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भले ही राजनीति में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं है लेकिन वे एक निर्णायक राजनीतिक वर्ग हैं ? किन अवरोधों के कारण राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नहीं बढ़ पा रही, इन अवरोधों को दूर करने के लिये आप क्या सुझाव देंगें?
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं। क्या आप सहमत हैं?आपके लिये सुख का क्या अर्थ है?उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कल्याणकारी राज्य की स्थापना हेतु प्रशासनिक प्रतिबद्धता एक अति आवश्यक तत्त्व है। टिप्पणी कीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्वतंत्रता के बाद से वर्तमान समय तक भूमि सुधार कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसके पीछे निहित कारणों को बताते हुए, इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औद्योगिक क्रांति में सहायक विज्ञान एवं तकनीक की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कृषि क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों पर प्रकाश डालें ?
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में जेंडर बजटिंग की आवश्यकताओं को समझाते हुए इसकी चुनौतियों को बताइये तथा इस संदर्भ में हाल के बजट में किये गए प्रयासों की चर्चा कीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में पंचायती राज संस्थाएँ अप्रभावी निष्पादन के कारण अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही हैं। अप्रभावी निष्पादन के कारणों की पड़ताल करते हुए सुधार के तर्कसंगत उपाय सुझाइये।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चार्वाकों के अनुसार तत्काल मिलने वाला सीमित सुख बाद में मिलने वाले बड़े सुख से बेहतर है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश में बेरोज़गारी की समस्या को हल करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुद्रा योजना भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई प्रतीत हो रही है। टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्पष्ट कीजिये कि स्वतंत्रता के बाद भारत में विकास का असमान वितरण लोगों के असंतोष का प्रमुख कारण रहा तथा उग्र आंदोलनों का जन्मदाता भी।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में जारी की गई वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट के अनुसार ‘राष्ट्रों के मध्य असमानता का स्तर घट रहा है किंतु प्रत्येक देश के भीतर असमानता में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है।’ देश में बढ़ती असमानता को कम करने के लिये किसी देश द्वारा किन सुधारों की अपेक्षा की जा सकती है? चर्चा करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने विशिष्ट परिस्थितियों में 24 सप्ताह बाद भी गर्भपात कराने की अनुमति प्रदान की है। क्या ऐसी स्थिति में भ्रूण के अधिकारों का हनन हो सकता है? क्या माता के प्रजनन की स्वायत्तता का अधिकार भ्रूण के अधिकार से ऊपर है? नैतिक समस्याओं को शामिल करते हुए मूल्यांकन करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या डिजिटल इंडिया अभियान ,एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज को विकसित करने के साथ-साथ सरकारी विभागों और भारत के नागरिकों को डिजिटल रूप से एकीकृत करने में सक्षम है ? चर्चा करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंग्रेजों द्वारा किये गए समाज सुधार का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना था। आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों की जेलों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘कैदियों को जेल में जानवरों की तरह नहीं रखा जा सकता’। जेलों की दयनीय स्थिति को स्पष्ट करते हुए जेल-सुधार के व्यावहारिक उपाय सुझाएँ।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
महासागरीय अम्लीकरण (Ocean Acidification) से आप क्या समझते हैं। यह प्रवाल भित्तियों को किस प्रकार प्रभावित करता है, हाल ही में प्रवाल भित्तियों को संरक्षण के लिए किये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की चर्चा करें।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एक सिविल सेवक अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में सामान्यतः किस प्रकार के नकारात्मक मनोभावों से ग्रसित हो सकता है? ऐसे मनोभावों को दूर करने हेतु उसे क्या उपाय करने चाहिये?
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मार्ले-मिंटो सुधारों का मुख्य उद्देश्य उदारवादियों को दिग्भ्रमित कर राष्ट्रवादियों में फूट डालना तथा सांप्रदायिक निर्वाचन प्रणाली को अपनाकर राष्ट्रीय एकता को विनष्ट करना था। परीक्षण कीजिये।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से क्या आशय है। वर्तमान में इस समस्या से निपटने के लिए किस प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या आप ऐसा मानते हैं कि ‘सुगम्य भारत अभियान’ का लक्ष्य एक समावेशी समाज विकसित करना है, जिसमें विकलांग व्यक्तियों को उन्नति तथा विकास के लिये समान अवसर एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान किया जा सके? तर्कपूर्ण व्याख्या करें।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सुशासन विकास को प्राप्त करने के लिये आवश्यक है जबकि सहभागितापूर्ण लोकतंत्र न्यायोचित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करता है।" दिये गए कथन के आलोक में ‘मन की बात’ और ‘मेरी सरकार’ पहल को आप किस तरह से देखते हैं, साथ ही साथ इस सन्दर्भ में अभी और क्या करने की आवश्यकता है? चर्चा करें।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की विश्व बंधुत्व की धारणा सभी पंथों व नस्लों को सौहार्द्रता के साथ जीने का आधार प्रदान करती है, लेकिन वर्तमान में यजदी समुदाय जिस शोषण व हिंसा का शिकार है, वह कहीं-न-कहीं इस धारणा पर प्रश्नचिह्न लगाता है। यजदी समुदाय के धार्मिक विश्वासों का उल्लेख करते हुए उक्त कथन की व्याख्या कीजिये।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार "विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगिकरण एवं नगरीकरण में तेज़ी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की समस्या जटिल होती जा रही है।" उपरोक्त कथन के आलोक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रकारों के साथ-साथ इसके प्रबंध हेतु उठाए जा सकने वाले कदमों की व्याख्या करें।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या आप सोचते हैं कि प्रशासनिक न्यायाधिकरणों में अंधाधुंध बढ़ोतरी न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर रही है? चर्चा करें।
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में मिलेनियम सिटी के नाम से प्रसिद्ध हरियाणा राज्य के गुड़गाँव (अब गुरुग्राम) शहर में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर पानी भरने के कारण लगभग 25 किमी.लंबा ट्रैफिक जाम लगा। 20 घण्टों से ज़्यादा समय तक लोग इस ट्रैफिक जाम में फँसे रहे। यह ट्रैफिक जाम न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना, क्योंकि गुड़गाँव में हज़ारों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यालय एवं बी.पी.ओ. इकाइयाँ हैं। इस जाम के कारण न केवल गुड़गाँव और दिल्ली अपितु कई देशों की आर्थिक-गतिविधियों में व्यवधान पड़ा। इस घटना ने गुड़गाँव के ‘विकास मॉडल’ पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया। आधारभूत संरचना की कमी तथा जल-निकासी के कुप्रबंधन के कारण NH-8 पर जलभराव हुआ और यह जाम लगा। नगर निगम अधिकारियों की योजनाओं में खामियों तथा भू-माफिया द्वारा अवैध भू-अतिक्रमण के चलते अनेक नाले तथा जल-निकासी के प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। इसी कारण जल राजमार्ग पर आ गया। ट्रैफिक जाम की दूसरी तस्वीर यह थी कि इसमें फँसे बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इस अव्यवस्था के बीच जाम में फँसे लोगों ने रोटी और पानी के लिये मजबूरी में 10 गुना से ज़्यादा कीमत चुकाई। अव्यवस्था का मंजर ऐसा था कि कई एंबुलेंस को डिवाइडर तोड़कर निकाला गया। राज्य सरकार ने तुरन्त प्रभाव से शहर के पुलिस कमिश्नर का तबादला दूसरे ज़िले में कर दिया तथा उसकी जगह दूसरे अधिकारी को नियुक्त किया। (a) इस केस स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (b) यदि आप शहर के ज़िलाधिकारी होते तो ऐसी स्थिति में क्या-क्या कदम उठाते? ये भी बताएँ कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिये एक सिविल सेवक में कौन-कौन से गुण होने चाहियें? (c) मान लीजिये, आप ही वह नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर हैं। आपके ऊपर न सिर्फ इस स्थिति से निपटने अपितु दोबारा ऐसी अव्यवस्था न होने देने की दोहरी ज़िम्मेदारी है। आपको शहर एवं पुलिस दोनों की छवि भी सुधारनी है, क्योंकि जाम में फँसे अधिकतर लोगों की शिकायत थी कि पुलिस उनकी सहायता के लिये नहीं पहुँची। ऐसी स्थिति में आप कौन-कौन से कदम उठाएंगे?
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय अर्थव्यवस्था ने वर्तमान में चीन की मंदी, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट और पश्चिमी दुनिया के अधिकांश देशों में जारी आर्थिक स्थिरता के बावजूद अपने हालिया आर्थिक सुधारों की वजह से वृद्धि दर को बनाए रखा है, लेकिन अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था को साध्य तक पहुँचने हेतु आर्थिक सुधारों के सन्दर्भ में काफी लम्बा सफर तय करना बाकी है। क्या आप सहमत हैं?
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था