इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं। क्या आप सहमत हैं?आपके लिये सुख का क्या अर्थ है?उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिये।

    12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा : 

    • सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं?अपनी सहमति अथवा असहमति के संदर्भ में तर्क दें।
    • सुख का अर्थ स्पष्ट करें तथा उदहारण दें।
    • तार्किक निष्कर्ष लिखें।

    मैं बेंथम और मिल जैसे विचारकों की इस धारणा से सहमत हूँ कि सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं;हालाँकि यह अवश्य है कि सभी के लिये सुख का अर्थ और उसकी परिधि-विस्तार भिन्न-भिन्न हो सकता है। किसी को दूसरों को पीडि़त करने में सुख मिल सकता है तो किसी को दूसरों के लिये त्याग करने में किसी को मदिरापान करने में तो किसी को शास्त्रीय संगीत सुनने में।

    अगर कोई व्यक्ति सुखों के त्याग को ही अपना उद्देश्य बना ले तो भी मैं जे. एस. मिल की तरह यही मानूँगा कि उसने बस सुख की परिभाषा बदल ली है। अब उसे त्याग से मिलने वाली संतुष्टि और प्रतिष्ठा में सुख मिलने लगा है।

    मेरे लिये ‘सुख’ बहुस्तरीय अर्थ रखता है, जैसे-

    • निम्नवर्ती स्तर परः स्वादिष्ट भोजन, गहरी नींद जैसे दैहिक सुख;
    • मध्यवर्ती स्तर परः सफलता, प्रेम, प्रतिष्ठा जैसे सुख;
    • सर्वोच्च स्तर परः समाज सेवा, परोपकार का सुख।

    मैं प्रयास करता हूँ कि निम्नवर्ती सुखों की आकांक्षा कम होती जाए और उच्चस्तरीय सुखों की आकांक्षा बढ़ती जाए।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow