डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4785
-
अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST एक्ट) के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्णय का विश्लेषण कीजिये।
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोक सेवा के संदर्भ में ‘जवाबदेही’ का क्या अर्थ है? लोक सेवकों की व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिये क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में कृषि में जोखिम की स्थितियों को स्पष्ट करते हुए, एकीकृत खेती के लाभों पर प्रकाश डालें।
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विश्व इतिहास में मेइजी पुनर्स्थापना से क्या आशय है? इसके परिणामस्वरूप कौन-से परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए?
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं। क्या आप सहमत हैं?आपके लिये सुख का क्या अर्थ है?उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिये।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र का अर्थ स्पष्ट करते हुए आतंरिक लोकतंत्र से होने वाले लाभों की चर्चा करें?
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी सौभाग्य योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए संभावित लाभों पर प्रकाश डालें ।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपदाओं का पूर्वानुमान एवं उसके प्रभावी प्रबंधन के वैश्विक प्रयास, आपदाओं की आवृत्ति एवं परिमाण के सापेक्ष निम्नतर साबित हो रहे हैं। वर्ष 2017 में आए हरिकेन एवं अन्य चक्रवातों के आलोक में उक्त कथन की विवेचना करें।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्राचीन काल में धर्मनिरपेक्षता भारतीय समाज का महत्त्वपूर्ण विशेषता थी। हाल ही में धर्मनिरपेक्षता शब्द को समाचार माध्यमों में लगातार उछाला जाता रहा है। इस संदर्भ में वर्तमान परिदृश्य का विश्लेषण कीजिये, क्या भारत में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है? चर्चा कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चिकित्सकीय नैतिकता से क्या तात्पर्य है? एक चिकित्सक में किन मूल्यों का होना आवश्यक है? चर्चा करें।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चिकित्सकीय नैतिकता से क्या तात्पर्य है? एक चिकित्सक में किन मूल्यों का होना आवश्यक है? चर्चा करें।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यद्यपि स्थिर रूप से ग्रामीण-से-ग्रामीण क्षेत्र में प्रवासन किसी अन्य प्रकार के प्रवासन की तुलना में अधिक सामान्य है। भारत में प्रवासन की नई प्रवृत्तियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन की तपिश ने न केवल सर्वोच्च सत्ता को वार्ता की मेज पर आने को बाध्य किया, अपितु जन-सामान्य के बीच जुझारुपन की भावना को भी तीक्ष्ण किया। टिप्पणी कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
एक ऐसा देश जहाँ के अधिकांश नागरिक सरकार की नीतियों तथा कामकाज को लेकर अनभिज्ञ हैं, वहीं विभिन्न सेवाओं को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर देना मानसिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न करेगा। विश्लेषण कीजिये।
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के वर्षों में न्यायपालिका की नैतिकता में गिरावट देखने को मिली है। इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? एक न्यायाधीश में किन नैतिक मूल्यों का होना आवश्यक है? सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीशों के संबंध में जारी आचरण संबंधी गाइडलाइन की पर्याप्तता का मूल्यांकन कीजिये।
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल के वर्षों में न्यायपालिका की नैतिकता में गिरावट देखने को मिली है। इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? एक न्यायाधीश में किन नैतिक मूल्यों का होना आवश्यक है? सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीशों के संबंध में जारी आचरण संबंधी गाइडलाइन की पर्याप्तता का मूल्यांकन कीजिये।
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
तीव्र शहरीकरण अपने साथ प्रचुर मात्रा में चुनौतियाँ लाता है, ‘नया विकास एजेंडा’ इन चुनौतियों का किस प्रकार स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामना करता है?
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यदि भारत औपनिवेशिक शासन के दौर से नहीं गुजरा होता, तो भारतीय समाज ने अपनी मध्यकालीन जड़ता को तोड़कर आधुनिक काल में प्रवेश नहीं किया होता। इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अनुच्छेद 142, पूर्ण न्याय के नाम पर किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने के लिये सर्वोच्च न्यायालय को एक प्रभावकारी अधिकार प्रदान करता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निम्नलिखित को परिभाषित करते हुए प्रशासन में इनके महत्त्व को बताएँ। 1) पारदर्शिता 2) जवाबदेही 3) निष्पक्षता 4) गैर-पक्षपात
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आप मानते हैं कि 18वीं-19वीं शताब्दी में शुरू हुआ भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन, भारत में राष्ट्रवाद के अंकुरण की पूर्व शर्त थी? तर्कों द्वारा अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिये।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कश्मीर से कन्याकुमारी तथा असम से कच्छ तक असम्मित भू-आकृतिक लक्षणों के कारण भारत में बाढ़ के स्वरूप एवं कारकों में अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्नता होती है, जिसका समाधान वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण अपनाने में निहित है। टिप्पणी करें।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
निम्नलिखित को परिभाषित करते हुए प्रशासन में इनके महत्त्व को बताएँ। 1) पारदर्शिता 2) जवाबदेही 3) निष्पक्षता 4) गैर-पक्षपात
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चुनावों के वित्तपोषण से संबंधित पारदर्शिता में सुधार के संदर्भ में किये गए हालिया उपायों पर समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिये तथा राजनीतिक दलों की बेहतर जवाबदेही के लिये कौन-से कदम उठाए जाने चाहिये?
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से क्या तात्पर्य है? एक प्रशासक के लिये इनका क्या महत्त्व है? चर्चा करें।
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
औपनिवेशिक अर्थतंत्र ने किस प्रकार आदिवासी विद्रोहों के प्रस्फुटन की पृष्ठभूमि का निर्माण किया? पूर्वी भारत के आदिवासी विद्रोहों का उदाहरण लेते हुए उत्तर दीजिये।
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मानव जनित वर्षा (cloud seeding) की प्रक्रिया को स्पष्ट करें। क्या इस विधि को भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में व्यवहृत करना धारणीय है?
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना निश्चित ही भारत में न्याय व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी। अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना से होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए इस विषय पर भी प्रकाश डालें कि क्यों राज्य सरकारें एवं संबंधित उच्च न्यायालय इस सेवा की स्थापना का विरोध कर रहे हैं?
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की कार्यपालिका में अधिकारी वर्ग एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ है, जो संवैधानिक उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्त्वपूर्ण सहयोगी है। हालाँकि इसके लिये सिविल सेवक में लोकतांत्रिक अभिवृत्ति का होना आवश्यक है। चर्चा करें।
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
महान भारतीय मैदान की भौतिक दशाएँ संसार के अन्य भागों से कम बेहतर नहीं हैं, फिर भी यहाँ खाद्यान्न की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता एवं कृषि दक्षता निम्नतर बनी हुई है। विवेचना करें।
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था