इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    विश्व इतिहास में मेइजी पुनर्स्थापना से क्या आशय है? इसके परिणामस्वरूप कौन-से परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए?

    13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • मेइजी पुनर्स्थापना के संबंध में देश और काल की जानकारी।
    • इसके परिणामस्वरूप होने वाले परिवर्तन।

    मेइजी पुनर्स्थापना उन्नीसवीं सदी में जापान में घटित एक घटनाक्रम था, जिससे जापान के राजनैतिक और सामाजिक वातावरण में महत्त्वपूर्ण बदलाव आए, जिनसे जापान तेज़ी से आर्थिक, औद्योगिक तथा सैन्य विकास की ओर बढ़ने लगा। इस क्रांति द्वारा सैद्धांतिक रूप से सम्राट की सत्ता को पुनः स्थापित किया गया तथा नए सम्राट ने ‘मेइजी’ की उपाधि धारण की।

    इस पुनर्स्थापना के परिणामस्वरूप निम्नलिखित परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए-

    • जापान में सामंतवादी शासन का अंत हुआ तथा राष्ट्रीयता की मज़बूत भावना का उदय हुआ।
    • ‘देश को धनवान बनाओं, फौज को शक्तिशाली’ इसी नारे के अंतर्गत जापान में विकास कार्य आरंभ हुआ, जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को सैनिक सेवा में शामिल होने का अधिकार मिला।
    • जापान में सैन्यवाद का विकास हुआ और पश्चिमी सैन्य पद्धति के अनुरूप सेना का गठन हुआ।
    • बेगार प्रथा पर रोक लगा दी गई तथा किसानों को उनका भू-स्वामित्व सौंप दिया गया।
    • जापान ने पश्चिम के आर्थिक मॉडल पर देश के विकास पर ज़ोर दिया भारी मात्रा में मशीनों का आयात कर कारखाने स्थापित किये गए।
    • वैज्ञानिक व तकनीकी शिक्षा पर ज़ोर देने के साथ ही आधुनिक बैंकों की स्थापना हुई।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2