इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    लोक सेवा के संदर्भ में ‘जवाबदेही’ का क्या अर्थ है? लोक सेवकों की व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिये क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?

    13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • लोक सेवा के संदर्भ में ‘जवाबदेही’का अर्थ समझाएं।
    • लोक सेवकों की व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिये क्या उचित उपाय किये जा सकते हैं।

    जवाबदेही का अर्थ है-किसी कार्य से जुड़ी संभावित विफलता या प्रक्रियागत भूलों के लिये किसी व्यक्ति विशेष की ज़िम्मेदारी का निर्धारित होना। ऐसे स्पष्ट निर्धारण से किसी भी कार्य या परियोजना की सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

    लोक सेवा के संदर्भ में भी इसका यही अर्थ है अर्थात् यह निर्धारित करना कि किसी कार्य या परियोजना के संदर्भ में अंतिम ज़िम्मेदारी किस अधिकारी की होगी तथा किसके प्रति होगी? अगर कार्य विफल हुआ तो उसके खिलाफ क्या कदम उठाए जा सकेंगे और उन्हें उठाए जाने की क्या प्रक्रिया होगी? लोक सेवा के मामले में जवाबदेही अधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसमें जनता का धन और सुविधाएँ दाँव पर होती हैं और लोकतंत्र में संपूर्ण प्रशासन की अंतिम जवाबदेही जनता के प्रति ही बनती है।

    लोक सेवकों की व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के निम्नलिखित उपाय हैं:

    • सुनिश्चित सोपानक्रम होना चाहिये,जिसमें सभी पदों की शक्तियाँ और उत्तरदायित्व स्पष्टतः परिभाषित हों।
    • किसी कार्य या परियोजना के संदर्भ में सभी अधिकारियों में स्पष्ट कार्य-विभाजन हो। संदेह की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिये।
    • ज़िम्मेदारी को निभाने की प्रतिबद्धता और निष्पादन के आधार पर समुचित पुरस्कारों तथा दंडों की वस्तुनिष्ठ व्यवस्था हो।
    • प्रशासन को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों की संपूर्ण सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिये,ताकि वे निर्भयतापूर्वक लोकहित में निर्णय कर सकें।
    • सामूहिक जवाबदेही वाले समूह में ऐसे सदस्य हों,जिनमें पारस्परिक सहयोग की भावना हो, वैमनस्य नहीं।
    • ऊर्ध्वाधर तथा क्षैतिज संचार हर समय उपलब्ध हो,ताकि संवादहीनता के कारण निर्णयन में विलंब न हो। वॉट्सऐप ग्रुप जैसे उपाय इसमें बेहद सहायक हैं।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2