डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4779
-
यह सही है कि आपातकाल ने कुछ समय के लिये लोकतंत्र की आत्मा को तहस-नहस कर दिया लेकिन अनजाने में ही सही, इसने अपनी विरासत छोड़ते हुए सच्चे लोकतंत्र का निर्माण भी किया है। 1975 के आपातकाल के संदर्भ में इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप अपने विभाग में पी.एच.डी. कर रहे एक छात्र के गाइड हैं। वह छात्र किसी अन्य विभाग में कुछ कक्षाएँ कर रहा है जिसके लिये लिखित निबंधों की आवश्यकता है। वह इन्हें जमा करने से पहले आपसे अपने निबंध पढ़ने के लिये कहता है। आप सामान्य तौर पर उसके कार्य की गूगल पर जाँच करते हैं और पाते हैं कि एक बड़े अंश को वेब से अक्षरशः उठाया गया है और किसी प्रकार का उद्धरण चिह्न या अवतरण नहीं दिया गया है। (a) आपके समक्ष क्या विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये और कारण बताते हुए सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन कीजिये। (b) दुर्भाग्यपूर्ण रूप से यह सत्य है कि कई छात्र यह नहीं समझते हैं कि वेब पर उपलब्ध सामग्री मुक्त नहीं है लेकिन मुद्रित सामग्री में प्रयुक्त समान उद्धरण संरचना के प्रति जानकारी होनी आवश्यक है। क्या इसका उल्लंघन करने के लिये कानून की अनभिज्ञता एक बचाव हो सकता है? समीक्षा कीजिये।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय कला कहीं न कहीं एक लम्बी प्राचीन परंपराओं के आत्मसातीकरण की द्योतक है, जो वर्तमान में भी अपनी मौलिकता को संजोते हुए धर्म, दर्शन और परंपरा के माध्यम से जीवन का मार्गदर्शन करती रही है। टिप्पणी करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
"भारत में औद्योगिक विकास पर्यावरण सुरक्षा की कीमत पर हो रहा है जो सतत् विकास की अवधारणा के प्रतिकूल है।" कथन के संदर्भ में तर्क देते हुए व्याख्या करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"प्रसादपर्यन्त का सिद्धांत" सिविल सेवकों के मामले में निरंकुश और अप्रतिबंधित नहीं है। संविधान उन्हें अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के क्रम में निष्पक्ष काम सुनिश्चित करने के लिये कुछ सुरक्षा के उपाय प्रदान करता है। हाल की घटनाओं की पृष्ठभूमि में कथन का विश्लेषण कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतंत्र में कुशल सिविल सेवा के लिये कुछ मूल्य अवश्य होने चाहियें, जो इसे अन्य व्यवसायों से अलग करती है। दिये गए कथन के आलोक में सार्वजनिक सेवाओं के लिये मूलभूत मूल्यों की व्याख्या कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"एफ.डी.आई. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही वित्तीय स्थिरता, विकास और संवृद्धि की एक निश्चित अवस्था प्राप्त करने में भी मदद करता है।" इस वक्तव्य के संदर्भ में विभिन्न सरकारी पहलों की चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"एक कुशल नेतृत्व की वजह से एक दुरूह संभावना को यथार्थ में परिवर्तित किया जा सका।" भारतीय रियासतों के एकीकरण के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय डाक सेवा को निजी कंपनियों से बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और यह अपने अस्तित्व के लिये लड़ रही है। सोनिया, भारतीय डाक वितरण विभाग की नगर प्रमुख है। अजय, हाल ही में डाक सेवा में शामिल हुए हैं और सोनिया के विभाग में काम कर रहे हैं। अजय को भविष्य में डाक सेवा में कोई विकास नहीं दिख रहा है और वह अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं। इसीलिये अजय अपने काम के प्रति गंभीर नहीं हैं और वह प्रेषित माल को समय पर नहीं पहुँचा रहे हैं। ग्राहक नियमित रूप से इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। जब सोनिया ने अजय से पूछताछ की तो उसने गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार दिखाया और अपनी गलतियों को स्वीकार करने की बजाय दूसरों पर आरोप लगाया तथा यह क्रम पिछले दो महीने से चल रहा है। किसी भी आलोचना के लिये अजय की सामान्य प्रतिक्रिया है कि यह उसकी गलती नहीं है। उसका व्यवहार विभाग में सबके लिये अस्वीकार्य हो गया है और वह किसी भी काम की ज़िम्मेदारी कभी नहीं लेता। अजय के व्यवहार और कार्यों से अन्य सदस्य नैतिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं तथा यह विभाग में काम के माहौल को खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में सोनिया के लिये नीचे दिये गए कुछ विकल्प हैं। इन विकल्पों का विश्लेषण करें। (a) क्या सोनिया को अजय की सेवा से बर्खास्तगी के लिये सिफारिश करनी चाहिये? (b) अजय को किसी अन्य विभाग में स्थानांतरित करने के विचार का क्या आप समर्थन करते हैं? (c) आपकी राय में सोनिया को क्या करना चाहिये?
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शैल चक्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भुगतान शेष के अर्थ को स्पष्ट करते हुये इसके असंतुलन के प्रमुख कारणों की चर्चा करें?
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान परिस्थितियों में शंघाई सहयोग संगठन से भारत को भले ही सीमित लाभ हुआ हो किंतु इसके दीर्घकालिक लाभ को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। स्पष्ट करें।
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
किन परिस्थितियों में एक देश की सरकार को अन्य देश के विरुद्ध युद्ध की घोषणा करनी चाहिये? क्या ऐसी कार्यवाही किसी भी दशा में नैतिक ठहराई जा सकती है?
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से प्रायद्वीपीय पठार की अपेक्षा अत्यधिक संवेदनशील क्यों है?
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान समय में विश्व के कई विकसित देशों ने आयात को हतोत्साहित करने के लिये संरक्षणवादी उपाय शुरू
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शक्ति के विकेंद्रीकरण के प्रयासों के बावजूद भी इस क्षेत्र में कुछ नही हुआ। इस संदर्भ में पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में योजना व विकास कार्यों के लिये कोई भी उत्तरदायी नहीं है। वर्णन करें।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक सकारात्मक कार्य संस्कृति की क्या विशेषताएँ होती हैं? इसके निर्माण में कॉर्पोरेट गवर्नेंस की क्या भूमिका हो सकती है?
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपकी राय में कौन-सा एक बेहतर विकल्प है- राज्य आधारित या बाज़ार आधारित? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दें।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“लिंग भेदभाव महिलाओं के प्रति पूर्वधारणाओं की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है।” इस कथन के प्रकाश में भारत में लिंग भेदभाव के प्रकारों एवं कारणों का परीक्षण कीजिये।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
“भारत में सामाजिक सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिये सार्वभौमिक और स्थायी तंत्रों को मजबूत किया जाना चाहिये।” भारत में सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता के संदर्भ में उपरोक्त कथन को स्पष्ट करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हमारा ज्ञान सीमित और सापेक्ष होता है तथा हमें ईमानदारी से यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिये। महावीर द्वारा दिया गया स्यादवाद का यह सिद्धांत प्राचीन समय से वर्तमान समय तक प्रासंगिक रहा है। चर्चा करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भूकंपीय तरंगें पृथ्वी की आतंरिक संरचना के अध्ययन में किस प्रकार उपयोगी हैं? व्याख्या करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत जैसे विशाल देश में जहाँ व्यापक स्तर पर असमानताएँ मौजूद है समावेशी विकास को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है? उपयुक्त रणनीति सुझाइये।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली को विश्व के बड़े शहरों में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। दिल्ली में वायु-प्रदूषण का स्तर ज़्यादा होने के कारण यहाँ के निवासियों में फेफड़ों और दिल की बीमारियाँ होने का खतरा बहुत बढ़ गया है। दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों से प्रदूषण कारी गैसों का अत्यधिक उत्सर्जन, कूड़े को खुले में जलाना तथा दिल्ली के चारों ओर औद्योगिक इकाइयों की उपस्थिति है। दिल्ली प्रशासन वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिये ‘ऑड-ईवन’ योजना भी लागू करके देख चुका है, परंतु उससे वायु की गुणवत्ता में कोई विशेष सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। एक प्रशासक के तौर पर कुछ ऐसे नवाचारों और साध्य रणनीतियों की चर्चा कीजिये, जिन्हें लागू किया जा सके तथा जिससे वायु प्रदूषण की इस विकट स्थिति में सुधार लाया जा सके।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में दलहन के उत्पादन की निम्नतर स्थिति इसकी प्रतिकूल भौतिक दशा का परिणाम है? दलहन उत्पादन की दशाओं एवं क्षेत्रों को बताते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आज़ादी के बाद भारत की झोली में अंधेरे और उजाले दोनों पक्षों का एक विरोधाभासी सम्मिलन था, जिनमें से एक के द्वारा भारत ने विश्व नेतृत्व की नींव रखी और दूसरे के द्वारा कड़े अनुभवों को आत्मसात् किया। चर्चा करें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चीन द्वारा पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में व्यापक निवेश करने के पीछे क्षेत्रीय व्यापार पर नियंत्रण बनाने की उसकी कोशिश के संदर्भ में भारत द्वारा हाल ही में चाबहार पोर्ट में निवेश से उसको एक बड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं, जिसका वैश्विक राजनीति में एक गहरा महत्त्व है। चर्चा करें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अभिवृत्ति के अर्थ को स्पष्ट करते हुए इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जल संभर प्रबंधन से क्या तात्पर्य है? यह भारत की जल समस्या को सुलझाने में किस प्रकार मदद कर सकता है?
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित करते हुए सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों की चर्चा करें।
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था