डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
“भारत प्राकृतिक संसाधनों से धनी लेकिन गरीबों का देश है, यहाँ गरीबी उन्मूलन और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन एक-दूसरे के सापेक्ष चलते हैं।” इस कथन के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण और धारणीय विकास की अवधारणा का उल्लेख करें।
08 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान ‘सबका साथ, सबका गाँव, सबका विकास’ के लक्ष्य को पूरा करने में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।” इस कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के विस्तार तथा इसके प्रमुख लक्ष्यों की स्पष्ट चर्चा करें।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतंत्र में कुशल सिविल सेवा के लिये कुछ मूल्य अवश्य होने चाहिये, जो इसे अन्य व्यवसायों से अलग करते हैं। दिये गए कथन के आलोक में सार्वजनिक सेवाओं के लिये मूलभूत मूल्यों की व्याख्या कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“वास्तव में मैजिनी ने ही इटली के एकीकरण की आधारशिला रखी और इटली की जनता में देशप्रेम त्याग एवं बलिदान के विचार उत्पन्न किये।” इस कथन का परीक्षण कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“पिछले दो-ढाई दशकों में गरीबी कुछ कम ज़रूर हुई है, लेकिन आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हुई है जो पर्यावरण पर भारी पड़ रही है।” व्याख्या कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत को जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करें तथा उनसे निपटने के लिये उपाय भी सुझाएँ।
06 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
दल-बदल की राजनीति को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल रहे हैं?
06 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नैतिकता की दृष्टि से अपूर्ण माहौल में राजनीति में पूर्णता की उम्मीद करना अवास्तविक एवं एकपक्षीय है। भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों के क्षरण के क्या कारण हैं? राजनीति में नैतिक मूल्यों में कैसे सुधार लाया जा सकता है?
06 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“अमरावती शताब्दियों से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को अपने में समेटे हुए है, जिसकी महत्ता आज भी विस्मृत नहीं हुई है।” परीक्षण कीजिये।
06 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
कांट्रैक्ट फार्मिंग क्या है? इसकी वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकता को बताते हुए इस संदर्भ में मॉडल कांट्रैक्ट फार्मिंग अधिनियम 2018 की चर्चा करें।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औपचारिक प्रमुख होने के बावजूद भारतीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।” टिप्पणी करें।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत की आधारभूत कल्पनाओं को स्पष्ट करते हुए इसके कारणों की चर्चा करें।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
समानुभूति से आप क्या समझते हैं? इसके प्रकारों की चर्चा करते हुए सहानुभूति से इसके अंतर को स्पष्ट कीजिये।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ग्राम पंचायतों के आय संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए इनके आय के प्रमुख स्रोतों का उल्लेख करें।
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“सहिष्णुता एक स्वतंत्र, व्यक्तिगत पसंद है और इसे किसी पर लागू नहीं किया जा सकता”, साथ ही सहिष्णुता को प्रशासनिक व्यवहार में लाने के लिये व्यक्ति में एक भावनात्मक चेतना की आवश्यकता होती है। विवेचना कीजिये।
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर कर द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजा गया ‘क्रिप्स मिशन’ भारतीय राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने में क्यों असफल सिद्ध हुआ?
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“शुद्ध कार्बन के रूप में ग्राफीन को आने वाले समय का करिश्माई पदार्थ माना जा रहा है, यह आज वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का पसंदीदा अतिसूक्ष्म (नैनो) पदार्थ बन चुका है।” इस कथन के आलोक में ग्राफीन के लाभों की चर्चा कीजिये।
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में चुनाव सुधारों के लिये गठित प्रमुख समितियों की सिफारिशों पर विचार करें।
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की निर्धारक शक्ति रही है। भारतीय बजट में कृषि में सुधार हेतु किये गए प्रावधान कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान में कितने सहायक हैं? चर्चा करें।
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शीतोष्ण चक्रवात के जीवन-चक्र का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अभिरुचि से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक में किस प्रकार की अभिरुचियों का होना आवश्यक है?
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मौद्रिक नीति संचरण क्या है? मौद्रिक नीति के प्रमुख घटकों को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों की चर्चा करें।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कार्स्ट स्थलाकृति से आप क्या समझते हैं? इनके विकास के लिये आवश्यक दशाओं का संक्षेप में वर्णन करें।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“एक लोक सेवक से सदैव अपेक्षा रहती है कि वह सार्वजनिक निधियों का उचित, तर्कपूर्ण एवं न्यायसंगत उपयोग व वितरण करे। यह तभी संभव है जब व्यवस्था भ्रष्टाचार रहित हो।” इस संदर्भ में लोक सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटने के लिये नवाचारी उपायों को सुझाएँ।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक कि यह स्वैच्छिक है।” विश्लेषण कीजिये।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में बुनियादी ढाँचे की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। सागरमाला परियोजना इस दिशा में किस प्रकार योगदान दे सकती है?
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“मानव आचरण केवल अभिरुचि या हॉबी से नहीं समझा जा सकता, मनोवृत्तियों और अभिवृत्तियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं से ही इसे पहचाना जा सकता है।” चर्चा कीजिये।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
फ्राँसीसी क्रांति के उद्देश्य और उपलब्धि में कोई सामंजस्य नहीं था। स्पष्ट करें।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान अमेरिकी विदेश नीति में पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया के बजाय एशिया-प्रशांत प्राथमिक क्षेत्र बन गया है। इस बदलाव के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए इस संबंध में अमेरिका के लिये भारत के महत्त्व पर चर्चा करें।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संसदीय विशेषाधिकारों से आप क्या समझते हैं? इनके वर्गीकरण को स्पष्ट करते हुए सीमाओं पर चर्चा करें।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था





