डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4707
-
शहरी प्रवास के कारण गाँवों में कृषि कार्यों में महिलाओं की भूमिका में वृद्धि हुई है। भारत में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि इस क्षेत्र में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये किन उपायों पर बल दिया गया है?
10 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या निगमित शासन के अंतर्गत निगम सामाजिक उत्तरदायित्व परोपकारिता के समान है? उदाहरण के साथ विश्लेषण करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संसदीय लोकतंत्र में संसदीय बैठकों के माध्यम से विधायी कार्यों को निष्पादित किया जाता है। हाल के वर्षों में संसदीय बैठकों की संख्या में हो रही कमी लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है? चर्चा करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान समय में भारत जैसे विकासशील देशों में नगरीकरण की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। नगरीय बस्तियों के प्रकार पर प्रकाश डालते हुए विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं को स्पष्ट करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वैश्विक जलवायु परिवर्तन से भारतीय कृषि क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलवायु अनुकूलन कृषि की आवश्यकता पर बल देते हुए जलवायु स्मार्ट कृषि की संकल्पना पर प्रकाश डालें । भारत द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिये किन उपायों को अपनाया गया है? चर्चा करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
श्रीवत्स ने हाल ही में प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें वो शामिल होने के लिये उत्सुक था। लेकिन जल्द ही यह समझने लगा कि चीज़ें उतनी बेहतरीन नहीं हैं जैसी कि उसने कल्पना की थी। उसने पाया कि उसके विभाग के कर्मचारी, विशेषकर निचले स्तर के, बेहद उदासीन और लोगों की आवश्यकताओं के प्रति बेपरवाह हैं। वे स्वयं भी कई विभागीय और प्रकार्यात्मक समस्याओं, जैसे- असमय कार्य, खराब जीवनगत और कार्यगत परिस्थितियों इत्यादि से जूझ रहे हैं। प्रशासन ने समिति गठित कर और समीक्षा रिपोर्ट्स को व्यवस्थित कर उनकी समस्याओं को सामने रखने का प्रयत्न किया, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई प्रभावपूर्ण परिवर्तन न आ सका। आपके विचार से कार्यगत और जीवनगत परिस्थितियों में सुधार, साथ ही कार्मिकों तथा अन्य क्षेत्र अधिकारियों के मनोबल और अभिप्रेरणा को उच्च स्तर तक पहुँचाने के लिये कौन-से अन्य उपाय आवश्यक हैं ताकि वे जटिल विषयों को व्यावसायिक क्षमता लेकिन मानवीय व्यवहार के साथ हल करने में सक्षम हो सकें?
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘संभार कार्य निष्पादन सूचकांक’ में भारत की स्थिति का उल्लेख करते हुए संभार तंत्र विकास के महत्त्व को दर्शाएँ इससे संबंधित चुनौतियों तथा उनके समाधान हेतु सुझाई गई कार्य-योजना पर प्रकाश डालें।
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में यातना निरोधक कानून की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इस विषय पर विधि आयोग की प्रमुख अनुशंसाओं की चर्चा करें।
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य के क्षेत्र में विजयनगर साम्राज्य के योगदान की चर्चा करें।
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘नैतिक सापेक्षतावाद’और‘नैतिक वस्तुनिष्ठतावाद’ से आप क्या समझते हैं? क्या आप मानते हैं कि ये अवधारणाएँ भारत जैसे बहुलवादी समाज में सामाजिक विवादों का समाधान करने में सहायक हो सकती है?
07 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसानों के लिये शुरू की गई ब्याज सहायता योजना पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रभाविता पर विचार करें?
07 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आत्महत्या से संबंधित नैतिक मुद्दों पर चर्चा करें। क्या ऐसे कदम को किसी भी दशा में नैतिक रूप से उचित ठहराया जा सकता है?
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जेट स्ट्रीम से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए इसकी विशेषताएँ बताएँ। यह धरातलीय मौसम को किस प्रकार प्रभावित करता है? चर्चा करें।
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की निर्धारक शक्ति रही है। भारतीय बजट में कृषि में सुधार हेतु किये गए प्रावधान कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान में कितने सहायक है? चर्चा करें।
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता में अंतर को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि किन संदर्भों में उच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता अधिक विस्तृत है?
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप किसी चिकित्सा महाविद्यालय के डीन हैं। हाल ही में एक शिशु के जन्म के समय गर्भपात की सूचना मिलीऔर शिशु का जन्म अभी होना बाकी ही था। इस शिशु के माता-पिता और उनके परिवार को इससे आशाएँ थीं और वे पिछले 7 वर्षों से एक बच्चे के लिये प्रयासरत थे। उन्होंने प्रसूति के स्तर पर अनियमितता और नजरअंदाजी का आरोप लगाया जिसकी कीमत उनके शिशु को चुकानी पड़ी। कुछ मीडिया समूहों और स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अस्पताल के कर्मचारी चिकित्सक के पक्ष में एकजुट हो गए हैं और चिकित्सक के विरुद्ध कोई भी कदम उठाए जाने की स्थिति में हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। निकट भविष्य में शहर में चिकनगुनिया का संक्रमण होने की संभावना की रिपोर्ट आई है और आप इस स्थिति में हड़ताल का वहन नहीं कर सकते। आपके समक्ष कौन-से विकल्प हैं? प्रत्येक के गुण-अवगुण बताएँ। आप क्या करेंगे और क्यों?
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में पेट्रोलियम संसाधनों के वितरण पर टिप्पणी लिखें।
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बजट में प्रस्तावित ‘आयुष्मान भारत’ योजना पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि यह भारत की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में कितनी कारगर हो पाएगी?
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पारिस्थितिकी तंत्र से आप क्या समझते हैं? इसकी की संरचना को स्पष्ट करें?
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वंशवादी राजनीति पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि यह नैतिकता की दृष्टि से कितनी उचित है?
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत का 'आधार’ (AADHAR) अमेरिका की 'सामाजिक सुरक्षा संख्या' से किस प्रकार अलग है? वर्तमान समय में ‘आधार’ से संबंधित विवादों को स्पष्ट करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालें।
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु चलाई गई सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि ये योजनाएँ अपने उद्देश्यों में कितनी सफल हो पाई हैं?
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1930 के दशक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण काल माना गया है। इस दशक में उभरी हुई नई प्रवृत्तियों को बताते हुए उनके महत्त्व की चर्चा करें।
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूर्वाग्रह एवं भेदभाव कई सामाजिक समस्याओं के मूल में है। स्पष्ट करें। इसे किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है?
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्र और राज्यों में एक साथ चुनाव आयोजित करवाने की संकल्पना के गुण और दोषों पर प्रकाश डालें। क्या भारत के संदर्भ में यह संकल्पना उपयुक्त है?
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अशक्तता वाले जीवन वर्ष (डी.ए.एल.वाई.) की संकल्पना से आप क्या समझते हैं? इस की बदलती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में इसके प्रमुख कारकों पर विचार करें। क्या स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यय को बढ़ाकर डी.ए.एल.वाई.. को कम किया जा सकता है? चर्चा करें।
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं? भारतीय समाज को इसने किस प्रकार प्रभावित किया है ? चर्चा करें।
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
उत्कृष्टता वह कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इसलिये सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वह हमारे अन्दर इसलिये है क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वह हैं जो हम बार-बार करते हैं, इसलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है। आप इस कथन से क्या समझते हैं?
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा अग्रणी भूमिका निभा सकती है। भारत में उपलब्ध भौगोलिक दशाओं के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए।
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"भारतीय तटीय पारिस्थितिकी तंत्र विभिन्न प्रकार के संरक्षणात्मक और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है।" चर्चा कीजिये। इसके अलावा इस तरह की चुनौतियों पर काबू पाने के लिये सरकार की पहलों की चर्चा कीजिये।
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण