इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    बौद्ध धर्म ने मानव दुखों के संबंध में न केवल नवीन अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक दृष्टिकोण दिया है बल्कि कला और स्थापत्य के क्षेत्र में एक संपन्न विरासत भी प्रदान की है। टिप्पणी करें।

    25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • परिचय में वैदिकोत्तर काल में उत्पन्न समस्याओं का संक्षिप्त उल्लेख करें।
    • बौद्ध धर्म द्वारा मानवीय समस्याओं के समाधान का वर्णन करें।
    • तत्पश्चात् बौद्ध धर्म के द्वारा कला व स्थापत्य पर पड़ने वाले प्रभावों को सोदाहरण स्पष्ट करें।

    वैदिकोत्तर समय में उपस्थित वर्ण व्यवस्था, कर्मकाण्डीय उद्भव, सामाजिक असमानता व शोषण के विरुद्ध बौद्ध धर्म का उदय हुआ। बौद्ध धर्म ने ईसा-पूर्व छठी सदी में भारत की जनता की समस्याओं का व्यावहारिक ढंग से निवारण करने का प्रयास किया।

    मानवीय समस्याओं का समाधानः

    • तत्कालीन समय में उपस्थित सामाजिक असमानता को दूर करने हेतु बौद्ध धर्म में अपरिग्रह अर्थात् धन संचय न करने का उपदेश दिया गया जो व्यावहारिक समाधान था।
    • घृणा, क्रूरता, हिंसा व दरिद्रता से अनुप्राणित होती है। इन बुराइयों को दूर करने के लिये किसानों को बीज और अन्य सुविधाएँ, व्यापारियों को धन व श्रमिकों के लिये मज़दूरी जैसे समाधान प्रस्तुत किये गए। इन उपायों की अनुशंसा सांसारिक दरिद्रता को दूर करने के लिये की गई।
    • बौद्ध धर्म ने अहिंसा और जीवमात्र के प्रति दयाभाव को जगाकर देश में पशुधन की वृद्धि की जो किसानों के लिये लाभप्रद था।
    • बौद्ध धर्म ने बौद्धिक और साहित्यिक जगत को तर्क आधारित गुण-दोष विवेचना हेतु प्रेरित करके अंध विश्वास को कम करने का प्रयास किया।
    • बौद्ध धर्म ने स्त्रियों व शूद्रों के लिये अपने द्वार खोलकर समाज पर गहरा प्रभाव डाला। उपदेशात्मक प्रवृत्ति से इतर यह कदम अधिक व्यावहारिक व प्रभावी था।
    • मानवीय समस्याओं के समाधान के अतिरिक्त बौद्ध धर्म ने कला व स्थापत्य कला को भी प्रभावित किया जो इस प्रकार हैः
    • बौद्ध धर्म के फलस्वरूप स्तूपों, विहारों, चैत्यों का निर्माण हुआ। इसमें सांची, भरहुत, सारनाथ का प्रमुख स्थान है।
    • बौद्ध धर्म का स्पष्ट प्रभाव अजंता, एलोरा के साथ-साथ गांधार, मथुरा व अमरावती शैली पर देखा जा सकता है।
    • बौद्ध धर्म ने पालि भाषा में साहित्य को लिखकर, इसे समृद्ध किया।

    निष्कर्षतः बौद्ध धर्म ने तत्कालीन मानवीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ-साथ भारतीय कला व स्थापत्य को भी एक नई दिशा प्रदान की।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow