डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4821
-
केस अध्ययन : मान लीजिये कि आप एक निर्माण कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। ‘सबके लिये आवास योजना’ के तहत भवन निर्माण के लिये सरकार बोली आमंत्रित करती है। आपकी कंपनी पहले भी सरकारी निर्माण कार्यों में कार्यरत रही है और उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य कम खर्च में करने के लिये प्रसिद्ध रही है। आपके कार्य की गुणवत्ता और लागत दोनों आपके प्रतिस्पर्द्धियों से बेहतर हैं। इस पर भी संबंधित अधिकारी टेंडर पास करने के लिये रिश्वत की मांग करता है। टेंडर की प्राप्ति आपके और आपकी कंपनी, दोनों के लिये महत्त्वपूर्ण है। टेंडर न मिलने का अर्थ होगा, आपकी कंपनी की ग्रोथ में गिरावट। साथ ही यह आपके कॅरियर को भी प्रभावित कर सकता है। प्रश्न : ऐसी स्थिति में आपके पास क्या विकल्प होंगे? प्रश्न : सभी विकल्पों के गुण-अवगुण का उल्लेख करते हुए बताएँ कि सबसे बेहतर रास्ता क्या होगा और क्यों?
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
अनुनय को परिभाषित करते हुए एक प्रभावी अनुनय के लिये आवश्यक विशेषताओं का उल्लेख करें। क्या एक प्रशासक के लिये अनुनय का कोई महत्त्व है? टिप्पणी करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह थी, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पर्वतों को लांघती हुई कभी तीव्र गति से, तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मालदीव में सत्ता परिवर्तन भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के लिये अच्छा है, लेकिन दोनों देशों के लिये यह उतना आसान नहीं है जितना समझा जा रहा है। कथन के संदर्भ में भारत के लिये मालदीव के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नक्सलवाद का नया रूप शहरी नक्सलवाद पुराने स्वरूप से ज्यादा खतरनाक और नुकसानदेह है। कथन के संदर्भ में शहरी नक्सलवाद को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
कार्य संस्कृति से क्या तात्पर्य है? एक अनुकूल कार्य संस्कृति के महत्त्व का उल्लेख करें। वर्तमान में सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति का अभाव है। इसके कारणों का उल्लेख करते हुए कार्य संस्कृति की बेहतरी के उपाय सुझाएँ।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘अजंता चित्रकला की अपनी शैली है जो विश्व की शैलियों से सर्वथा भिन्न है, अजंता का प्रत्येक चित्र अपने आप में एक व्यक्तित्व है।’ कथन के संदर्भ में अजंता चित्रकला की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
सांसद निधि योजना का आरंभ सांसदों को एक ऐसा तंत्र उपलब्ध कराए जाने के लिये किया गया था जिसके माध्यम से वे स्थानीय लोगों को सामुदायिक बुनियादी ढाँचा प्रदान करने और विकासकारी कार्यों की सिफ़ारिश कर सकें, लेकिन यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि इस योजना को बंद कर दिया जाए? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डिज़िटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) भूमि अभिलेखों के प्रबंधन को आधुनिकृत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, परंतु इसकी राह में अनेक चुनौतियाँ भी विद्यमान हैं। स्पष्ट कीजिये।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जेट स्ट्रीम के विकास की अवस्थाओं को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आरक्षण हमेशा से एक विवादित विषय रहा है। वर्तमान में पदोन्नति में एससी/एसटी को आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की व्यवहार्यता का परीक्षण करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ई-कचरा क्या है? पर्यावरण पर इसके प्रभावों को स्पष्ट करते हुए ई-कचरा प्रबंधन संशोधन नियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
केस अध्ययन : आप दिल्ली में कपड़े के व्यापारी हैं। आप अपने बच्चे का दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में दाखिला कराना चाहते हैं। प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया के बाद जब प्रवेश की अंतिम लिस्ट जारी की जाती है तो आपके बच्चे का नाम उसमें नहीं होता है। अगले दिन आपके पास आपके यहाँ काम करने वाला कर्मचारी आता है और अपने बच्चे के उसी स्कूल में एडमिशन की बात करता है। आप अचंभित हो जाते हैं। कुछ दिन बाद आपको पता चलता है कि उसके बच्चे का एडमिशन ‘शिक्षा के अधिकार’ के तहत आरक्षित सीट पर हुआ है। ऐसी स्थिति में आप भी फर्ज़ी कागज़ों के सहारे एडमिशन दिलाने का फैसला करते हैं। आप स्कूल में दस्तावेज़ जमा कर देते हैं। इसी दौरान एक एनजीओ द्वारा आरक्षित सीटों पर हो रहे फर्ज़ीवाड़े के मुद्दे को प्रकाश में लाया जाता है। इसकी जाँच के लिये कमेटी गठित की जाती है। इसमें आपके पकड़े जाने की संभावना है फलस्वरूप, आप किसी पिछड़े क्षेत्र में गरीब बनकर रहते हैं। वहाँ आपकी मुलाकात एक व्यक्ति से होती है जिसकी लड़की का एडमिशन भी उस स्कूल में होने की संभावना है। जब लॉटरी के माध्यम से स्कूल में अंतिम लिस्ट तैयार की जाती है, तो आपके लड़के का नाम उसमें होता है लेकिन उस गरीब की बच्ची का नहीं। प्रश्न : इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? प्रश्न : इस स्थिति में आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को बताएँ।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
राजनैतिक अभिवृत्ति से क्या तात्पर्य है? राजनैतिक अभिवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख करते हुए इसके महत्त्व को बताएँ।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चर्चा कीजिये कि स्वराजवादी राजनीतिक संघर्ष के लिये परिषद को एक रणभूमि बनाने में कहाँ तक सफल रहे? परिषद में प्रवेश को लेकर अपरिवर्तनवादियों के क्या तर्क थे?
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हाल ही में प्रस्तुत किये गए आँकड़े दलित महिलाओं की चिंतनीय दशा को उजागर करते हैं। कथन के परिप्रेक्ष्य में अपना मत प्रस्तुत कीजिये।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विकासशील देशों की उन चुनौतियों की चर्चा करें जो उनके विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह में अवरोध उत्पन्न करती हैं।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार द्वारा सब्सिडी युक्त उड़ानों के माध्यम से दक्षिण-पूर्वी एशियाई स्थलों तक पहुँच बनाने की कोशिश की जा रही है। इस कथन के संदर्भ में उड़ान योजना को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों की चर्चा करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निम्नलिखित पर टिप्पणी करें। (1) घृणा (2) ख़ुशी
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय दंड संहिता की धारा 498A में हालिया संशोधन के निहितार्थों की चर्चा करते हुए दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 1961 और धारा 498A में अंतर को स्पष्ट करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वर्तमान में भूटान का झुकाव चीन की ओर बढ़ता देखा जा रहा है। कारणों की चर्चा करते हुए भारत-भूटान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पूंजी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करते हुए संभावित उपाय सुझाइये। इस संबंध में सेबी द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शासन में विवेकशीलता भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दें। साथ ही विवेकशीलता को कम करने हेतु सुझाव प्रस्तुत करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत की विशिष्ट भौगोलिक पृष्ठभूमि में नवीकरणीय ऊर्जा के विकेंद्रीकृत प्रादेशिक विकास की संभाव्यता की विवेचना करें। साथ ही इसके विकास में विद्यमान चुनौतियों की भी चर्चा करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सरकार द्वारा नीति आयोग का गठन एक थिंक टैंक के रूप में किया गया था। इस संदर्भ में नीति आयोग की वर्तमान प्रासंगिकता का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डिजिटल इंटेलिजेंस एक प्रकार का ‘सामाजिक मस्तिष्क’ बनाता है जो विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करना प्रारंभ कर देता है और एकाधिकार स्थापित कर इसकी कीमत वसूलता है। यह अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक संसाधन बनने जा रहा है। जिसके पास भी यह है, उसका नियंत्रण प्रत्येक वस्तु पर है। इस संदर्भ में भारत को इस वैश्विक डिजिटल प्रतिमान में असंगत नहीं होना चाहिये और क्षेत्र के बदलाव के अनुकूल बनना चाहिये। चर्चा करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सिटीज़न चार्टर ‘प्रभावी और अनुक्रियाशील’ सरकार की स्थापना हेतु लाया गया था किंतु यह अपने उद्देश्यों में असफल रहा है। इसकी असफलता के कारणों का उल्लेख करते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिये सुझाव प्रस्तुत करें।
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संपूर्ण विश्व के लोकतांत्रिक इतिहास में 1952 का आम चुनाव मील का पत्थर साबित हुआ। आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
केंद्रशासित प्रदेशों में गवर्नर अथवा प्रशासकों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि क्या ये केंद्र के एजेंट मात्र हैं या ‘संघवाद’ की मूल भावना के निर्वाहक हैं?
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अर्थव्यवस्था पर दूरसंचार कंपनियों के मूल्य निर्धारण युद्ध (प्राइसिंग वार) के प्रभाव की चर्चा करें। क्या यह ‘प्रिज़नर्स डिलेमा’ का एक उदाहरण है?
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था