डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4707
-
दक्षेस की अपेक्षा बिम्सटेक ने सदस्य देशों को एक बेहतर ‘विकास मंच’ प्रदान किया है। कथन को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि यह भारत को विकास के कौन-से नए अवसर मुहैया करा सकता है? इस संगठन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर भी चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में कम्यूनिटी रेडियो ने क्षेत्रीय स्तर पर न केवल समस्याओं को उठाया है, बल्कि उनका समाधान भी प्रस्तुत किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में सुशासन स्थापित करने की दिशा में ‘कम्यूनिटी रेडियो’ की भूमिका को रेखांकित कीजिये।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सौर विकिरण प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रमुख परियोजनाओं को स्पष्ट करते हुए कमियों पर चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में कृषि निर्यात बढ़ाने संबंधी नीति की ज़रूरत पर विचार करते हुए कृषि निर्यात की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जहाँ जल है, वहाँ सभ्यता मूर्त प्रतीत होती है, इसके न होने पर हम सभ्यता की कल्पना ही नहीं कर सकते। क्या हाल के कावेरी जल विवाद में राजनैतिक इच्छाशक्ति या संवैधानिक प्रावधानों की अपर्याप्तता एवं अस्पष्टता के चलते भारत के अंतर-राज्य जल विवाद के संदर्भ में यह एक वृहद् विचारणीय प्रश्न बनता हुआ प्रतीत हो रहा है? टिप्पणी करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बंगाल के राष्ट्रवादी कलाकार कला की एक ऐसी विधा की ओर उन्मुख हुए जिसने राष्ट्र के प्राचीन मिथकों एवं जनश्रुतियों के विभिन्न चित्रात्मक तत्त्वों को मिश्रित करके एक नवीन भारतीय शैली को जन्म दिया, जो पूर्वी दुनिया के आध्यात्मिक रंग में रंगी हुई थी।” उक्त कला के तत्त्वों के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
यद्यपि एशिया प्रशांत क्षेत्र किसी एक क्षेत्र की अपेक्षा कई क्षेत्रों में विकास का अगुआ बनकर उभरा है लेकिन विकास के साथ-साथ चुनौतियाँ भी जस की तस बनी हुई हैं। इस कथन के संदर्भ में सेंदाई फ्रेमवर्क को स्पष्ट करते हुए इसके लक्ष्यों तथा प्रमुख कार्यों की चर्चा करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
नदी घाटी की विकास प्रक्रिया का सविस्तार वर्णन करें।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अमेरिका की वर्तमान ईरान नीति के संदर्भ में अमेरिका-ईरान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
केस अध्ययन : आप एक ज़िले के पुलिस अधीक्षक हैं। आपके ज़िले का एक बाहुबली जो कई हत्याओं के आरोप में जेल में बंद था, कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जिस दिन उसकी जमानत हुई, उस दिन उसका स्वागत कई हज़ार लोगों और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ। उसके समर्थकों ने हवा में गोलियाँ चलाकर जश्न मनाया और जमकर नारेबाज़ी की। इस घटना से ज़िले में अव्यवस्था तो फैली ही साथ ही समाज में एक दहशत का माहौल पैदा हो गया तथा ऐसी सूचनाएँ मिलने लगीं कि आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। चूँकि उस बाहुबली को राज्य की गठबंधन सरकार के एक प्रमुख दल का समर्थन प्राप्त है, इसलिये उसके समर्थकों की गतिविधियाँ निरंकुश हो गई हैं। एक और महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि बाहुबली एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय से है, ऐसी स्थिति में मामले की संवेदनशीलता बढ़ गई है। प्रश्न (क) : उस स्थिति में जिन विभिन्न कार्रवाइयों को आप कर सकते हैं, उनकी पहचान कीजिये। प्रश्न (ख) : अपनी प्रत्येक कार्रवाई के पक्ष-विपक्ष का मूल्यांकन कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
पर्यावरण प्रभाव आकलन क्या है? इसके लाभों को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पलटते हुए सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को 9वीं अनुसूची में डालना कितना व्यवहार्य है? समीक्षा कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मनोवृत्ति से आप क्या समझते हैं?
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्थलरूप संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल होता है। स्पष्ट कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सरकार द्वारा ड्रोन विमानों के वाणिज्यिक उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। इसकी सीमाओं को स्पष्ट करते हुए बताइये कि किन कार्यों में इसका उपयोग संभव है?
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गगनयान मिशन वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी साख को बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए विवरण स्पष्ट करें।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कांट के नैतिक सिद्धांत का स्पष्ट मूल्यांकन कीजिये।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
1934 में आंदोलन वापसी की घोषणा गांधी जी की राजनीतिक दूरदर्शिता की परिचायक थी। परीक्षण कीजिये।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना क्या है? इसके परिप्रेक्ष्य में बताइये कि केरल के संदर्भ में विदेशी सहायता स्वीकार न करना कहाँ तक उचित है?
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
बेहतर कार्पोरेट अनुपालन हेतु कंपनी अधिनियम, 2013 के दंड विषयक प्रावधानों की समीक्षा के लिये गठित समिति के सुझावों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन की अभिव्यक्ति आर्य समाज के सिद्धांतों एवं कार्यों से होती है। स्पष्ट करें।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
रेटजेल द्वारा प्रतिपादित विचारधाराओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एकीकृत भुगतान प्रणाली क्या है? हाल ही में जारी यूपीआई 2.0 की विशेषताओं की चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार द्वारा आर्थिक क्षेत्र में लिंग अंतराल को समाप्त करने हेतु अनेक कदम उठाए गए हैं परंतु इस दिशा में अभी कई समस्याएँ मौजूद हैं। इस कथन को स्पष्ट करते हुए संबंधित उपायों की चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्रामीण नगर उपांत क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? इसके लक्षणों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में राज्यों के राजकोषीय घाटे में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी जा रही है। कारण सहित व्याख्या करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के भू-आकृतिक विभाजन का संक्षेप में वर्णन करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
केस अध्ययन : आप एक उभरती हुई सूचना तकनीकी कंपनी के कार्यकारी निदेशक हैं। कंपनी के क्रय-विक्रय दल के प्रमुख श्री X ने एक वर्ष की अल्पावधि में कंपनी के राजस्व को दोगुना करने में योगदान दिया है और कंपनी के शेयर को उच्च मूल्य वर्ग में स्थापित किया है। अतः आप उन्हें पदोन्नत करने पर विचार कर रहे हैं, परंतु आपको कई स्रोतों से महिला सहयोगियों के प्रति उनके रवैये की, विशेषकर महिलाओं पर असंयत टिप्पणियाँ करने की आदत की सूचना मिल रही है। इसके अतिरिक्त वह दल के अन्य सदस्यों, जिसमें महिलाएँ भी शामिल हैं, को नियमित रूप से अभद्र संदेश भी भेजते हैं। एक दिन देर शाम श्री X के दल की एक सदस्या श्रीमती Y आपके पास आती हैं और श्री X के सतत् दुराचरण की शिकायत करती हैं, कि वह उस महिला के प्रति अवांछनीय प्रस्ताव रखते हैं और अपने कक्ष में उसे अनुपयुक्त रूप से स्पर्श करने की चेष्टा करते हैं। इसके साथ ही वह महिला अपना त्यागपत्र देकर कार्यालय से चली जाती है। प्रश्न (क) : उपरोक्त स्थिति में आपके पास क्या-क्या विकल्प हैं? प्रश्न (ख) : इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये एवं जिस विकल्प को आप चुनते हैं, उसे चुनने का कारण दीजिये।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
हाल ही में भारत-नेपाल के मध्य आयोजित थिंक टैंक शिखर सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए इसके लक्ष्यों की चर्चा करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नियामक निकाय यद्यपि आवश्यक हैं परंतु इनकी ‘स्वतंत्रता बनाम जवाबदेही’ के मुद्दे से इतर अन्य समस्याएँ भी इन पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। कथन को स्पष्ट करते हुए इन समस्याओं के हल से संबंधित सुझाव दें।
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था