डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4777
-
हाल ही में शुरू किया गया इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक क्या है? इसकी विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसके लाभ तथा चुनौतियों को स्पष्ट करें।
11 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
महिलाओं की उद्यमशीलता परिवारों और समुदायों के आर्थिक कल्याण, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तीकरण में योगदान दे सकती है। तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
पश्चिम एशिया के देश अब भारत के लिये केवल तेल निर्यातक नहीं अपितु उससे बढ़कर कूटनीतिक रूप से अधिक महत्त्वपूर्ण हो गए हैं। हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में उदाहरण सहित चर्चा करें।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
मिश्रित कृषि से आप क्या समझते हैं? क्या मिश्रित कृषि को बढ़ावा देकर भारत में किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है?
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केस अध्ययन : सरकार ने देश में उद्यमिता और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिये स्टार्ट अप योजना आरंभ की है जिसके तहत स्टार्ट अप स्थापित करने वाले को वित्तीय व अन्य सहायता प्रदान करने का प्रावधान शामिल है। आप एक MNC में उच्च वेतन के साथ कार्यरत हैं। स्टार्ट अप योजना से प्रभावित तथा राष्ट्र भावना से प्रेरित हो आपने जॉब से त्यागपत्र दे दिया और किसानों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन और प्रसंस्करण क्षेत्र में सेवा प्रदान करने हेतु स्टार्ट अप स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके लिये आपको 10 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। आप सरकार के पास लोन के लिये आवेदन करते हैं किंतु सभी अनुमतियों को प्राप्त करने के लिये आपसे पैसे की मांग की जाती है। 1 साल बाद भी आप अपने स्टार्ट अप को आरंभ नहीं कर पाए हैं। प्रश्न : ऐसी स्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? प्रश्न : विभिन्न विकल्पों के गुण-अवगुण बताते हुए सर्वोत्तम कार्रवाई को बताएँ।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक स्वस्थ और बेहतर समाज के निर्माण के लिये व्यक्ति का मानवीय मूल्यों से युक्त होना परम आवश्यक है, वहीं मानवीय मूल्यों से युक्त समाज ही बेहतर मूल्यों से युक्त व्यक्ति का निर्माण कर सकता है। टिप्पणी करें।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पश्चिमी विक्षोभ की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
समुदाय आधारित शिक्षण संस्थान भारत जैसे विविधता वाले देश में उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में कितने सफल हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में चर्चा में आए ‘ट्रेड वार’ का आशय स्पष्ट करें। अमेरिका और चीन के मध्य उत्पन्न ‘ट्रेड वार’ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों की विवेचना कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नोलन समिति द्वारा निर्धारित नैतिक मानकों को संक्षिप्त में उल्लिखित करते हुए द्वितीय प्रशासनिक सुधार द्वारा मंत्रियों के लिये नैतिक संहिता और आचरण संहिता पर दिये गए सुझावों का उल्लेख करें।
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ को बढ़ावा देने में 1929 के आर्थिक संकट के योगदान का परीक्षण कीजिये।
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ओपन गवर्नमेंट डाटा की अवधारणा क्या है? यह किस प्रकार शासन को बेहतर बनाने में सक्षम है?
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण के लिये राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम लाया गया था। देश में राजकोषीय घाटे में तीव्र वृद्धि के कारणों को बताएँ तथा एफआरबीएम अधिनियम की समस्या और उसके समाधान का तर्कपूर्ण विवेचन करें।
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जैसे सूर्य की किरणें समस्त संसार में विकसित होती हैं, चाहे आगे या पीछे, वैसे ही प्रज्ञा का प्रकाश किसी एक महाद्वीप तक कैसे सीमित रह सकता है? पुनर्जागरण के दौरान उपजे विचार के संदर्भ में उक्त कथन की विवेचना कीजिये।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में भारत-उज़्बेकिस्तान के मध्य विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए है। भारत, उज़्बेकिस्तान के माध्यम से सेंट्रल एशिया में अपनी पहुँच बनाने में कितना सफल रहा है? भारत-उज़्बेकिस्तान संबंधों के परिप्रेक्ष्य में चर्चा करें।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वित्तीय समावेशन के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केस अध्ययन : मान लीजिये कि आप एक निर्माण कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। ‘सबके लिये आवास योजना’ के तहत भवन निर्माण के लिये सरकार बोली आमंत्रित करती है। आपकी कंपनी पहले भी सरकारी निर्माण कार्यों में कार्यरत रही है और उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य कम खर्च में करने के लिये प्रसिद्ध रही है। आपके कार्य की गुणवत्ता और लागत दोनों आपके प्रतिस्पर्द्धियों से बेहतर हैं। इस पर भी संबंधित अधिकारी टेंडर पास करने के लिये रिश्वत की मांग करता है। टेंडर की प्राप्ति आपके और आपकी कंपनी, दोनों के लिये महत्त्वपूर्ण है। टेंडर न मिलने का अर्थ होगा, आपकी कंपनी की ग्रोथ में गिरावट। साथ ही यह आपके कॅरियर को भी प्रभावित कर सकता है। प्रश्न : ऐसी स्थिति में आपके पास क्या विकल्प होंगे? प्रश्न : सभी विकल्पों के गुण-अवगुण का उल्लेख करते हुए बताएँ कि सबसे बेहतर रास्ता क्या होगा और क्यों?
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
अनुनय को परिभाषित करते हुए एक प्रभावी अनुनय के लिये आवश्यक विशेषताओं का उल्लेख करें। क्या एक प्रशासक के लिये अनुनय का कोई महत्त्व है? टिप्पणी करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह थी, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पर्वतों को लांघती हुई कभी तीव्र गति से, तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मालदीव में सत्ता परिवर्तन भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के लिये अच्छा है, लेकिन दोनों देशों के लिये यह उतना आसान नहीं है जितना समझा जा रहा है। कथन के संदर्भ में भारत के लिये मालदीव के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नक्सलवाद का नया रूप शहरी नक्सलवाद पुराने स्वरूप से ज्यादा खतरनाक और नुकसानदेह है। कथन के संदर्भ में शहरी नक्सलवाद को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
कार्य संस्कृति से क्या तात्पर्य है? एक अनुकूल कार्य संस्कृति के महत्त्व का उल्लेख करें। वर्तमान में सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति का अभाव है। इसके कारणों का उल्लेख करते हुए कार्य संस्कृति की बेहतरी के उपाय सुझाएँ।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘अजंता चित्रकला की अपनी शैली है जो विश्व की शैलियों से सर्वथा भिन्न है, अजंता का प्रत्येक चित्र अपने आप में एक व्यक्तित्व है।’ कथन के संदर्भ में अजंता चित्रकला की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
सांसद निधि योजना का आरंभ सांसदों को एक ऐसा तंत्र उपलब्ध कराए जाने के लिये किया गया था जिसके माध्यम से वे स्थानीय लोगों को सामुदायिक बुनियादी ढाँचा प्रदान करने और विकासकारी कार्यों की सिफ़ारिश कर सकें, लेकिन यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि इस योजना को बंद कर दिया जाए? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डिज़िटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) भूमि अभिलेखों के प्रबंधन को आधुनिकृत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, परंतु इसकी राह में अनेक चुनौतियाँ भी विद्यमान हैं। स्पष्ट कीजिये।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जेट स्ट्रीम के विकास की अवस्थाओं को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आरक्षण हमेशा से एक विवादित विषय रहा है। वर्तमान में पदोन्नति में एससी/एसटी को आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की व्यवहार्यता का परीक्षण करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ई-कचरा क्या है? पर्यावरण पर इसके प्रभावों को स्पष्ट करते हुए ई-कचरा प्रबंधन संशोधन नियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
केस अध्ययन : आप दिल्ली में कपड़े के व्यापारी हैं। आप अपने बच्चे का दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में दाखिला कराना चाहते हैं। प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया के बाद जब प्रवेश की अंतिम लिस्ट जारी की जाती है तो आपके बच्चे का नाम उसमें नहीं होता है। अगले दिन आपके पास आपके यहाँ काम करने वाला कर्मचारी आता है और अपने बच्चे के उसी स्कूल में एडमिशन की बात करता है। आप अचंभित हो जाते हैं। कुछ दिन बाद आपको पता चलता है कि उसके बच्चे का एडमिशन ‘शिक्षा के अधिकार’ के तहत आरक्षित सीट पर हुआ है। ऐसी स्थिति में आप भी फर्ज़ी कागज़ों के सहारे एडमिशन दिलाने का फैसला करते हैं। आप स्कूल में दस्तावेज़ जमा कर देते हैं। इसी दौरान एक एनजीओ द्वारा आरक्षित सीटों पर हो रहे फर्ज़ीवाड़े के मुद्दे को प्रकाश में लाया जाता है। इसकी जाँच के लिये कमेटी गठित की जाती है। इसमें आपके पकड़े जाने की संभावना है फलस्वरूप, आप किसी पिछड़े क्षेत्र में गरीब बनकर रहते हैं। वहाँ आपकी मुलाकात एक व्यक्ति से होती है जिसकी लड़की का एडमिशन भी उस स्कूल में होने की संभावना है। जब लॉटरी के माध्यम से स्कूल में अंतिम लिस्ट तैयार की जाती है, तो आपके लड़के का नाम उसमें होता है लेकिन उस गरीब की बच्ची का नहीं। प्रश्न : इसमें कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? प्रश्न : इस स्थिति में आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को बताएँ।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
राजनैतिक अभिवृत्ति से क्या तात्पर्य है? राजनैतिक अभिवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख करते हुए इसके महत्त्व को बताएँ।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न