इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मिश्रित कृषि से आप क्या समझते हैं? क्या मिश्रित कृषि को बढ़ावा देकर भारत में किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है?

    10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    उत्तर :

    भूमिका में:-

    मिश्रित कृषि को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में:-

    भारत में मिश्रित कृषि को बढ़ावा देने की संभावनाओं को लिखें, जैसे :

    • पशुपालन क्षेत्र के विस्तार को प्रोत्साहन, इसमें गाय-भैंस के साथ ही मुर्गी पालन और भेड़-बकरी पालन को शामिल किया जा सकता है। 
    • धान की खेती के साथ मत्स्य पालन। 
    • फूलों की खेती के साथ मधुमक्खी पालन।
    • तटवर्ती क्षेत्रों में मत्स्य पालन के साथ-साथ मोती उत्पादन। 

    किसानों की आय बढ़ाने में मिश्रित कृषि किस प्रकार सहायक हो सकती है, इस पर चर्चा करें, जैसे :

    • कृषि के साथ पशुपालन वर्षभर रोज़गार उपलब्ध कराता है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। 
    • पशुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थ पोषाहार संबंधी चुनौतियों को समाप्त करते है जिससे कुपोषण संबंधी बीमारियों पर खर्च की बचत होती है। 
    • पशुओं के अपशिष्ट का उपयोग जैविक कृषि में करके महँगे रासायनिक खाद पर खर्च से बचा जा सकता है। 
    • जैविक ईंधन स्वच्छ ऊर्जा सुरक्षा सृजित करने में भी सक्षम है। 

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट: निर्धारित शब्द-सीमा में विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow