- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
-
महिलाओं की उद्यमशीलता परिवारों और समुदायों के आर्थिक कल्याण, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तीकरण में योगदान दे सकती है। तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाजउत्तर :
भूमिका में :-
महिला उद्यमिता एवं आर्थिक सशक्तीकरण के परिचय के साथ उत्तर प्रारंभ करें।
विषय-वस्तु में :-
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर चर्चा करें, जैसे :
- स्टार्ट-अप इंडिया।
- महिलाओं के लिये प्रशिक्षण और रोज़गार कार्यक्रमों को प्रोत्साहन।
- स्टैंड-अप इंडिया।
- व्यापार संबंधी उद्यमिता सहायता और विकास।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना।
- निष्पक्ष सशक्तीकरण और विकास के लिये विज्ञान।
इसके अतिरिक्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विकास संगठन, राज्य लघु उद्योग विकास निगम, राष्ट्रीयकृत बैंक और उद्यमिता विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के कार्यक्रमों पर संक्षिप्त चर्चा के साथ इनके लाभों को लिखें, जैसे :
- सूक्ष्म उद्यमशीलता महिला सशक्तीकरण को मज़बूत कर रही है।
- लैंगिक असमानताओं में कमी आ रही है।
- महिला उद्यमिता और वित्तीय सशक्तीकरण गरीबी से लड़ने का एक मज़बूत हथियार है।
- लघु ऋण छोटे पैमाने के व्यापार उद्यमों को बढ़ावा दे रहे है और इसका मुख्य उद्देश्य आय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के ज़रिये गरीबी कम करना है।
अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।
नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में विश्लेषित करके लिखें।