डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब सत्य को खोजने की बजाय व्यावसायिक हितों से निर्देश प्राप्त कर रहा है। उपर्युक्त कथन का ‘पेड-न्यूज़’ की पृष्ठभूमि में आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये तथा जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के संबंध में अपने सुझाव भी दीजिये।
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मूल्य, धर्म और आचार-नीति मानवीय व्यवहार को नियंत्रित करने वाले महत्त्वपूर्ण कारक हैं। उपरोक्त कथन के आधार पर नीचे दिये गए प्रश्नों का उत्तर दें- 1) चर्चा कीजिये कि ये कैसे मानवीय व्यवहार को नियंत्रित करते हैं?
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में चिह्नित करने वाले मापदंडों की चर्चा कीजिये। इस वर्ग में शामिल भाषाओं का उल्लेख करते हुए इसके लाभ बताइये।
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल के दिनों में कुछ भारतीय नदियों को जीवित इकाई का दर्ज़ा प्रदान किया गया है ऐसा करने का क्या निहितार्थ है? यह नदियों के प्रदूषण की रोकथाम एवं उनके पारिस्थितिकी संरक्षण में किस सीमा तक सहायक सिद्ध होगी?
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निजी संस्थाओं से जुड़ी हुई नैतिक दुविधाओं पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कृषकों की आय को दोगुनी करने के सरकार के प्रयासों को साकार करने में बागवानी क्षेत्र किस प्रकार सहायक हो सकता है? साथ ही बागवानी क्षेत्र में उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1857 का विद्रोह “न तो प्रथम था, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम।” आलोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के प्रमुख मुद्दों का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
परीक्षण कीजिये कि आदर्श व्यक्तित्व (रोल मॉडल), नैतिक व्यवहार को कैसे प्रभावित करते हैं? अपने संगठनों में नैतिक आचरण समाहित करने के लिये नेतृत्वकर्त्ताओं द्वारा क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूर्वी घाट की अपेक्षा पश्चिमी घाट पर वर्षा अधिक क्यों होती है? पश्चिमी घाट के कर्नाटक भाग पर महाराष्ट्र व केरल भाग की अपेक्षा अधिक वर्षा होने के कारणों की विवेचना करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हरित लेखांकन से आप क्या समझते हैं? भारत में अर्थव्यवस्था के विकास को इससे जोड़कर देखा जाना क्यों आवश्यक है?
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यह कहना कहाँ तक उचित होगा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) विकसित देशों को विकासशील देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में वरीयता प्रदान करता है। अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत-इजराइल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने में कौन-सी प्रमुख चुनौतियाँ विद्यमान हैं? टिप्पणी करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राजनैतिक भ्रष्टाचार को प्रभावशाली ढंग से रोकने के लिये किन संवैधानिक (Constitutional / संस्थागत (institutional / प्रशासनिक (Administrative) उपायों की आवश्यकता है?
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“सागरीय निक्षेप किसी देश के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन के महत्त्वपूर्ण स्रोत है।” इस कथन का परीक्षण करें?
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उदारीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये जहाँ अनेक अवसर खोले हैं, वहीं कुछ चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। भारत अभी भी उदारीकरण का उपयुक्त लाभ नहीं उठा पाया है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों को स्वायत्त घोषित करने का निर्णय क्या वास्तव में भारत में गुणवत्तापरक शिक्षा को सुनिश्चित करने में सहायक हो सकता है? समालोचनात्मक परीक्षण करें।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नागरिक घोषणा-पत्र और सूचना के अधिकार ने कुछ हद तक सरकार के कामकाज के प्रति लोगों के मन में उत्पन्न विश्वास की कमी को कम करने के लिये अच्छा प्रयास किया है। टिप्पणी करें।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वियना व्यवस्था के पतन का कारण मेटर्निक की इतिहास की प्रगतिशील धारा को रोकने का प्रयास था। टिप्पणी कीजिये।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत स्वच्छ विकास तंत्र (CDM) का बहुत बड़ा लाभार्थी रहा है। इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करें।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अफ्रीका महाद्वीप में राष्ट्रवाद के उदय के प्रमुख कारणों एवं इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों का वर्णन करें।
23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान समय में अमेरिकी विदेश नीति में पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया के बजाय एशिया-प्रशांत क्षेत्र प्राथमिक बन गया है। इस बदलाव के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए इस संबंध में अमेरिका के लिये भारत के महत्त्व पर चर्चा करें।
23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय तटीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला पारिस्थितिकी तंत्र कई प्रकार की चुनौतिओं का सामना कर रहा है। तटीय पारिस्थितिकी तंत्र की चुनौतियों पर काबू पाने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों पर चर्चा कीजिये।
23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
यह सही है कि आपातकाल ने कुछ समय के लिये लोकतंत्र की आत्मा को तहस-नहस कर दिया लेकिन अनजाने में ही सही, इसने अपनी विरासत छोड़ते हुए सच्चे लोकतंत्र का निर्माण भी किया है। 1975 के आपातकाल के संदर्भ में इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप अपने विभाग में पी.एच.डी. कर रहे एक छात्र के गाइड हैं। वह छात्र किसी अन्य विभाग में कुछ कक्षाएँ कर रहा है जिसके लिये लिखित निबंधों की आवश्यकता है। वह इन्हें जमा करने से पहले आपसे अपने निबंध पढ़ने के लिये कहता है। आप सामान्य तौर पर उसके कार्य की गूगल पर जाँच करते हैं और पाते हैं कि एक बड़े अंश को वेब से अक्षरशः उठाया गया है और किसी प्रकार का उद्धरण चिह्न या अवतरण नहीं दिया गया है। (a) आपके समक्ष क्या विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये और कारण बताते हुए सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन कीजिये। (b) दुर्भाग्यपूर्ण रूप से यह सत्य है कि कई छात्र यह नहीं समझते हैं कि वेब पर उपलब्ध सामग्री मुक्त नहीं है लेकिन मुद्रित सामग्री में प्रयुक्त समान उद्धरण संरचना के प्रति जानकारी होनी आवश्यक है। क्या इसका उल्लंघन करने के लिये कानून की अनभिज्ञता एक बचाव हो सकता है? समीक्षा कीजिये।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय कला कहीं न कहीं एक लम्बी प्राचीन परंपराओं के आत्मसातीकरण की द्योतक है, जो वर्तमान में भी अपनी मौलिकता को संजोते हुए धर्म, दर्शन और परंपरा के माध्यम से जीवन का मार्गदर्शन करती रही है। टिप्पणी करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
"भारत में औद्योगिक विकास पर्यावरण सुरक्षा की कीमत पर हो रहा है जो सतत् विकास की अवधारणा के प्रतिकूल है।" कथन के संदर्भ में तर्क देते हुए व्याख्या करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"प्रसादपर्यन्त का सिद्धांत" सिविल सेवकों के मामले में निरंकुश और अप्रतिबंधित नहीं है। संविधान उन्हें अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के क्रम में निष्पक्ष काम सुनिश्चित करने के लिये कुछ सुरक्षा के उपाय प्रदान करता है। हाल की घटनाओं की पृष्ठभूमि में कथन का विश्लेषण कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतंत्र में कुशल सिविल सेवा के लिये कुछ मूल्य अवश्य होने चाहियें, जो इसे अन्य व्यवसायों से अलग करती है। दिये गए कथन के आलोक में सार्वजनिक सेवाओं के लिये मूलभूत मूल्यों की व्याख्या कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"एफ.डी.आई. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही वित्तीय स्थिरता, विकास और संवृद्धि की एक निश्चित अवस्था प्राप्त करने में भी मदद करता है।" इस वक्तव्य के संदर्भ में विभिन्न सरकारी पहलों की चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





