डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4779
-
कृष्णा सोबती की कहानियों के आधार पर उनकी कथा-भाषा पर एक संक्षिप्त लेख लिखिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 7 ख)
24 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत वर्णित ‘कानून के समक्ष समानता’ और ‘कानून के समान संरक्षण’ की अवधारणा को स्पष्ट करें
24 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उन्नीसवीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्धों और क्षेत्रीय विस्तार की वजह से ही नहीं हुआ था, बल्कि यह लंबे प्रयासों, त्याग और निष्ठा द्वारा उत्पन्न संस्कृति के द्वारा स्थापित हुआ, जिसने यूरोप से लेकर सारे विश्व को एक नए परिवर्तनकारी मंच पर खड़ा कर दिया। चर्चा करें।
24 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सागरीय कृषि से आप क्या समझते हैं? भारत में सागरीय कृषि की संभावनाओं पर चर्चा करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"जैनेंद्र के नारी चरित्र" विषय पर एक निबंध। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 7क)
23 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) भारत की जनसांख्यिकी को प्रभावित कर सकती है। विश्लेषण करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अंग्रेजों द्वारा अपनाई गई भू-राजस्व नीतियों पर चर्चा करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सार्वजनिक जीवन में अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सार्वजनिक मामलों से व्यक्तिगत विषयों को अलग रखें। क्या किसी व्यक्ति के लिये यह संभव है कि वह व्यक्तिगत लाभों को पेशेवर हितों से अलग रखे? उदाहरण के साथ व्याख्या करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मोहन राकेश के नाट्य शिल्प पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 6 ग)
22 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
हिमालय और प्रायद्वीपीय नदी तंत्रों के बीच अंतर स्पष्ट करें। साथ ही यह बताएँ कि पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती हैं जबकि पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियाँ एश्चुअरी बनाती हैं?
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लोकतंत्र में कुशल सिविल सेवा के लिये कुछ मूल्य अवश्य होने चाहियें, जो इसे अन्य व्यवसायों से अलग करती है। दिये गए बयान के आलोक में सार्वजनिक सेवाओं के लिये मूलभूत मूल्यों की व्याख्या कीजिये।
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपदा प्रबंधन में NDRF की भूमिका पर चर्चा करें। सबसे महत्त्वपूर्ण बचाव दल के रूप में NDRF किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करता है?
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
संयुक्त राष्ट्र परमाणु हथियार निषेध संधि क्या है? इसके समर्थन और विरोध में दिये जाने वाले तर्कों की चर्चा करें।
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जायसी की कविता और उसमें ध्वनित लोकचित्र। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 6 क)
21 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत में कुपोषण के प्रभाव का मूल्यांकन करें। राष्ट्रीय पोषण रणनीति कुपोषण से लड़ने में किस प्रकार सक्षम है?
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों की पहचान कीजिये।
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव समस्त मानवीय क्रियाकलापों पर पड़ता है, परंतु इसका सर्वाधिक प्रभाव कृषि पर पड़ रहा है। चर्चा करें।
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
छायावाद में नवजागरण के स्वर। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 ङ)
20 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतेन्दु के ‘अंधेर नगरी’ नाटक की समकालिकता। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 ग)
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में सीमेंट उद्योग के वितरण का उल्लेख करते हुए उसके स्थानीयकरण के आधार को समझाइए।
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आप किसी चिकित्सा महाविद्यालय के डीन हैं। हाल ही में एक शिशु के जन्म के समय गर्भपात की सूचना मिली और शिशु का जन्म अभी होना बाकी ही था। इस शिशु के माता-पिता और उनके परिवार को इससे आशाएँ थीं और वे पिछले 7 वर्षों से एक बच्चे के लिये प्रयासरत थे। उन्होंने प्रसूति के स्तर पर अनियमितता और नजरअंदाजी का आरोप लगाया जिसकी कीमत उनके शिशु को चुकानी पड़ी। कुछ मीडिया समूहों और स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अस्पताल के कर्मचारी चिकित्सक के पक्ष में एकजुट हो गए हैं और चिकित्सक के विरूद्ध कोई भी कदम उठाए जाने की स्थिति में हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। निकट भविष्य में शहर में चिकनगुनिया का संक्रमण होने की संभावना की रिपोर्ट आई है और आप इस स्थिति में हड़ताल को वहन नहीं कर सकते। आपके समक्ष कौन-से विकल्प हैं? प्रत्येक के गुण-अवगुण बताएँ। आप क्या करेंगे और क्यों?
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतेन्दु के ‘अंधेर नगरी’ नाटक की समकालिकता। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 ग)
18 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
स्टेम सेल (कोशिका) तकनीक क्या है? इस तकनीक की क्षमताओं पर चर्चा करें।
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में शरणार्थियों के मुद्दे एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या के रूप में उभरे हैं। क्या भारत में शरणार्थियों से संबंधित एक स्पष्ट नीति की तत्काल आवश्यकता है ? चर्चा करें।
18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नई राष्ट्रीय इस्पात नीति-2017 कौन-से उद्देश्यों पर केंद्रित है? इसकी विशेषताओं पर भी प्रकाश डालें।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भीष्म साहनी के उपन्यास ‘तमस’ का महत्त्व। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 ग)
17 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत में चुनावों के लिये राजकीय वित्त पोषण के पक्ष और विपक्ष में अपना मत प्रकट करें।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मानवीय मूल्यों का विकास समाज में रहते हुए ही संभव है। आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में एकाकीपन के साथ रहने को अभिशप्त व्यक्ति में ये मूल्य दम तोड़ रहे हैं। इस संबंध में आपका क्या मत है? उदाहरणों से अपने मत को संपुष्ट कीजिये।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बोल्शेविक क्रांति के कारण, परिणाम और महत्त्व पर चर्चा करें।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष के उद्देश्यों पर प्रकाश डालें।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था