इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    जलवायु परिवर्तन का प्रभाव समस्त मानवीय क्रियाकलापों पर पड़ता है, परंतु इसका सर्वाधिक प्रभाव कृषि पर पड़ रहा है। चर्चा करें।

    21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा :

    • संक्षेप में मानवीय क्रियाकलापों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को स्पष्ट करें।
    • जलवायु परिवर्तन से कृषि पर होने वाले प्रभावों की चर्चा करें।

    वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक ज्वलंत समस्या के रूप में वैश्विक समुदाय के समक्ष विद्यमान है। यह एक सार्वभौमिक समस्या है जिसका प्रभाव समस्त प्राणिजगत पर किसी-न-किसी मात्रा में अवश्य पड़ता है। भारत सहित अन्य विकासशील देशों में जहाँ अधिसंख्य जनसंख्या कृषि पर निर्भर है, वहाँ जलवायु परिवर्तन की समस्या स्वास्थ्य और पोषण की चुनौती प्रस्तुत कर सकती है। शहरों में जलवायु परिवर्तन कम आय वाले लोगों के लिये  आवास और भोजन संबंधी समस्या को और गहरा कर सकती है। विकासशील देशों में जहाँ वर्षा आधारित कृषि होती है इसके विपरीत परिणाम हो सकते हैं। 

    जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव: 

    • जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चरम मौसमी दशाओं के परिणामस्वरूप बाढ़ और सूखे की आवृत्ति में वृद्धि होगी। 
    • यह पशुपालन और मत्स्यन को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
    • वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती मात्रा फसलों की पैदावार को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
    • जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप उत्पन्न अत्यधिक तापमान से कृषि को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले कीट, खरपतवार और कवक आदि उत्पन्न हो सकते हैं।
    • समुद्र तटीय क्षेत्रों में जलप्लावन के कारण भूमि लवणीकरण और बंजर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2