डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4801
-
"1975 में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद समय में से एक के रूप में देखा जाता है।" मूल्यांकन कीजिए।
04 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जलवायु परिवर्तन के दौर में ‘राष्ट्रीय संवहनीय कृषि मिशन’ भारतीय कृषि के लिये एक महत्त्वपूर्ण कदम है। चर्चा करें।
04 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारतीय परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन व्यवस्था लागू करने में आ रही कठिनाइयों के लिये ऑटोमोबाइल उद्योग की अरुचि के साथ-साथ सरकार की नीतियों का भी दोष है।” इस कथन पर चर्चा करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वायुमंडलीय स्थिरता व अस्थिरता से आप क्या समझते हैं? वायुमंडलीय अस्थिरता के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एजेंडा 2063 क्या है? भारतीय दृष्टिकोण से इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘नैतिक अभिवृत्ति’ से आप क्या समझते हैं ? नैतिक अभिवृत्ति पर सामाजिक मीडिया के प्रभावों की चर्चा करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"भारत की कुल भूमि का एक बड़ा प्रतिशत मरुस्थलीकरण के दौर से गुजर रहा है, जबकि उससे अधिक भाग भूमिक्षरण के रूप में एक बड़े खतरे के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है, जो लाखों लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।" संबंधित समस्या पर प्रकाश डालें एवं इस संदर्भ में क्या करने की ज़रूरत है? चर्चा करें।
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"सट्टेबाज़ी एक ऐसी बुराई है जिसे समाप्त नहीं किया जा सकता है। इस समस्या की ओर पीठ करने के बजाय सरकार को सट्टेबाज़ी को वैध बना देना चाहिये। सट्टेबाज़ी को वैध बनाने से खेल और इसके भागीदारों पर अनैतिक तत्त्वों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।" इस कथन के प्रकाश में भारत में सट्टेबाज़ी को वैध करने के परिणामों का मूल्यांकन करें।
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"आप जो कुछ भी करते हैं वह निरर्थक होगा, लेकिन यह महत्त्वपूर्ण है कि आप इसे करें।" वर्तमान शासन प्रणाली में, जहाँ प्रशासन पर रचनात्मकता और उत्तरदायित्व निर्वहन की कमी का आरोप लगाया जा रहा है, वहाँ इस कथन का क्या महत्त्व है ? आपके विचार से इस समस्या के समाधान के लिये कौन-से कदम उठाए जा सकते हैं ?
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"अमरावती शताब्दियों से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को अपने आप में समेटे हुए है, जिसकी महत्ता आज भी विस्मृत नहीं हुई है।" परीक्षण कीजिए।
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
आप जिओ-इंजीनियरिंग से क्या समझते हैं? ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में जिओ-इंजीनियरिंग की भूमिका पर प्रकाश डालें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन के पीछे क्या संभावित कारण हैं ? इसे और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उपाय लिखें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘प्रवाह’ की स्थितियाँ जैसा कि सकारात्मक मनोविज्ञान में परिभाषित हैं, एक अवस्था है जिसमें चुनौतियाँ और कौशल समान रूप से सुमेलित होती हैं, ये कार्यस्थल पर लोक प्राधिकारियों को अभिप्रेरित करने वाले महत्वपूर्ण कारक हो सकते हैं। (a) इस प्रकार की अवस्था कैसे प्राप्त की जा सकती है और इसके निहितार्थ क्या होंगे? (b) क्या आपको लगता है कि यह सभी कर्मचारियों के लिये समान रूप से उपयोगी है?
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वे कौन-सी परिस्थितियाँ हैं, जो प्रवालों के निर्माण में सहायक होती हैं? प्रवाल भित्तियों के वितरण का उल्लेख करते हुए इन पर वैश्विक तापन के प्रभावों की चर्चा करें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विश्व विकास रिपोर्ट-2018 अपने पूर्व के संस्करणों से किस प्रकार भिन्न है? भारत के संबंध में यह कौन-सी चिंताएँ व्यक्त करती है? इसमें उजागर की गई विसंगतियों को समाप्त करने के लिये कौन-से आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं?
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चिकित्सा क्षेत्र में विद्यमान विकास की व्यापक संभावनाओं के आलोक में व्यावहारिक नैतिकता के क्षेत्र में ‘जैव नैतिकता’ अत्यधिक रुचिकर क्षेत्र हो गया है। इसकी रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता की चर्चा करें।
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
1930 के बाद से देश में सतत् कृषक संघर्ष का इतिहास रहा है। किन कारणों से ये कृषक संघर्ष तथा आंदोलन कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार लाने में असफल रहे।
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था है, लेकिन यह संस्था कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। सीबीआई में संभावित सुधारों पर टिप्पणी करें।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सिविल सेवक, जिन्होंने सरकारी आदेश का पालन करने के लिये स्वेच्छा से सरकार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं, वे उन आदेशों का पालन करने के लिये बाध्य हैं, भले ही वे आदेश उनके अंतःकरण के खिलाफ हों। क्या यह सत्य है? अपने मत के समर्थन में तर्क दीजिये।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी दर पहले से ही कम है, जिसमें आर्थिक विकास की अवधि के दौरान तेज़ी से गिरावट देखी गई। इस कथन की जाँच करें।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"हाइड्रोजन से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसका स्थानीय संसाधनों से स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा सकता है; इस प्रकार यह दुनिया के लिये ‘भविष्य का ईंधन’ साबित हो सकता है।" इस कथन पर चर्चा कीजिये और इसके लाभों और सीमाओं पर प्रकाश डालिये।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 के लागू होने के दो से अधिक दशकों के बाद भी ग्राम स्वराज का गांधीवादी आदर्श एक अधूरी कार्यसूची (एजेंडा) के रूप में बना हुआ है। टिप्पणी कीजिये।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"श्रमिक संगठन आंदोलनों का नज़रिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं का नज़रिया उनके प्रति राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान परिवर्तित होता रहा।" चर्चा कीजिये।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जल प्रबंधन समय की मांग है। टिप्पणी करें।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विधानसभा अध्यक्ष को दलीय राजनीति से ऊपर होना चाहिये क्योंकि संविधान ने उसे अधिनिर्णयन कार्य भी सौंपे हैं। अतः न्यायिक सिद्धांत और न्यायपूर्ण व्यवहार उससे न केवल निष्पक्ष होने की अपेक्षा करते हैं बल्कि ऐसी निष्पक्षता दिखनी भी चाहिये। राज्य विधानसभाओं के हालिया मुद्दों के संदर्भ में अध्यक्ष की भूमिका की आलोचनात्मक समीक्षा करें।
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निम्नलिखित के अंतर स्पष्ट करें – (i) प्रतिमान (मानदण्ड) और मूल्य (ii) भावुकतावाद और व्यक्तिपरकतावाद (iii) दृढ़तामूलक न्याय और वितरणमूलक न्याय (iv) कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्बन डाइऑक्साइड को चूना पत्थर के आधार पर कार्बोनेट खनिज में बदलना नया नहीं है। पृथ्वी स्वयं इस रूपांतरण तकनीक का प्रयोग वायुमंडलीय कार्बन डाईऑक्साइड को संतुलित करने के लिये करती रही है। कथन के संदर्भ में “कार्बफिक्स परियोजना” द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड का पृथ्वी की निचली परतों में संग्रहण, इसके लाभ व हानि पर चर्चा करें।
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि भारत में अधिकांश धात्विक खनिज प्रायद्वीपीय पठारी क्षेत्र की प्राचीन रवेदार चट्टानों में पाये जाते हैं? भारत में खनिज वितरण की मुख्य पट्टियों की चर्चा कीजिए।
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यह सत्य है कि अनुच्छेद 356 के तहत आपातकाल की घोषणा अनन्य रूप से राष्ट्रपति की व्यक्तिनिष्ठ संतुष्टि पर निर्भर है लेकिन इस निर्णय का आधार सदैव वस्तुनिष्ठ होना चाहिये। चर्चा करें।
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नैतिकता की दृष्टि से अपूर्ण माहौल में राजनीति में पूर्णता की उम्मीद करना अवास्तविक एवं एकपक्षीय है। भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों के क्षरण के क्या कारण हैं? राजनीति में नैतिक मूल्यों में कैसे सुधार लाया जा सकता है?
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न