- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1052
-
किसी मनुष्य में मूल्यों का विकास एक क्रमिक प्रक्रिया है, जहां परिवार, समाज और शैक्षिक संस्थाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। एक व्यक्ति का चुनाव जब लोकसेवक के रूप में होता है, तो उसके व्यक्तिगत मूल्यों और सार्वजनिक मूल्यों में टकराव होना स्वाभाविक है। यदि आपका चुनाव एक लोकसेवक के रूप होता है तो आप इन परिस्थितियों का सामना कैसे करेंगे? टिप्पणी करें।
18 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत का संविधान सामाजिक और आर्थिक न्याय का प्रावधान करता है किंतु स्वतंत्रता के बाद से ही सार्वजनिक धन के प्रभावी प्रबंधन का अभाव रहा है। इस संदर्भ मेंः
1. सार्वजनिक धन की प्रभावशीलता और उपयोगिता के संबंध में सरकार के प्रयासों को बताएँ।
17 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
2. इन प्रयासों की सफलता व असफलता को बताते हुए सुझाव प्रस्तुत करें। -
कार्य संस्कृति से आप क्या समझते हैं? संस्कृति तथा कार्य संस्कृति किस प्रकार एक-दूसरे से संबंधित हैं? चर्चा करें।
16 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
धर्म और नैतिकता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उचित उदाहरण के साथ कथन की समीक्षा करें।
13 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘प्रौद्योगिकी के अतिशय प्रसार ने बच्चों की भावनाओं को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है। क्या आप इससे सहमत हैं? सोदाहरण स्पष्ट करें। (150 शब्द)
28 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित में उदाहरण के साथ अंतर स्पष्ट करें। (150 शब्द)
(a) अभिवृत्ति तथा अभिरुचि
(b) समानुभूति तथा सहानुभूति
(c) नैतिक चिंता तथा नैतिक दुविधा
20 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आशा गोपालन एक युवा आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं। कारागार अधीक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति एक ऐसे कारागृह में होती है जहाँ कुछ प्रभावी राजनेता व बाहुबली अपराधी सज़ा काट रहे हैं। अपना कार्यभार संभालते ही आशा को पता चलता है कि इस कारागृह में राजनेताओं तथा अपराधियों को वी.वी.आई.पी (VVIP) सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं तथा कारावास एक प्रकार से उनके लिये होटल जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। इतना ही नहीं, वे जब चाहे कारागृह से बाहर आ-जा सकते हैं और ये सब उनके लिये बड़ी सामान्य सी बात है। आशा जब इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करती हैं, तो उन्हें चुप रहने की सलाह दी जाती है। आशा विरोध करती हैं और इससे पहले कि वइ कोई निर्णय लेतीं उनका तबादला कर दिया जाता है। (250 शब्द)
- उपरोक्त केस स्टडी के आलोक में देश के कारागृहों की अनियमितता पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
- इस घटना से आशा का सिस्टम पर से भरोसा उठ जाता है और वह अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लेती हैं। एक मित्र के रूप में आप आशा को क्या सलाह देंगे?
-
‘कार्पोरेट सामाजिक जवाबदेही’ (CSR) की संक्षिप्त चर्चा करते हुए भारत में इससे संबंधित नियमों तथा इस क्षेत्र में हुई प्रगति पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
14 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती अलगाववादी हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने, राज्य के पथ-भ्रष्ट युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं वहाँ के विभिन्न समूहों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने हेतु आपको अपना वार्ताकार नियुक्त किया है। आप वहाँ जाकर विद्यमान परिस्थिति का अवलोकन कर विभिन्न लोगों एवं समूहों के साथ कई दौर की वार्त्ताएँ एवं संवाद करते हैं। आप पाते हैं कि कुछ समूह अपनी पाकिस्तान परस्त मानसिकता को त्यागने के लिये राजी नहीं हैं, साथ ही कई राजनितिक दल अपनी विभाजनकारी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। उक्त परिस्थितियों में आपके समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं और इस संबंध में आप सरकार को क्या सुझाव प्रस्तुत करेंगे? (250 शब्द)
12 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भीड़ हत्या (मॉब लिंचिंग) एक सभ्य व नैतिक समाज के लिये कलंक है। टिप्पणी करें। (150 शब्द)
10 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘सिद्धांत, एक ऐसा सामान्य कानून या नियम है जो व्यवहार या निर्णयों का मार्ग-निर्देशन करता है, जबकि मूल्य आदर्श नैतिक अवस्था की आकांक्षा को सुस्पष्ट करता है।’’
दैनिक जीवन का उदाहरण लेते हुए ‘नीति संहिता’ (Code of Ethics) एवं ‘आचरण संहिता’ (Code of Conduct) के संदर्भ में उक्त कथन का विवेचन करें। (150 शब्द)
07 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निजी अस्पतालों के विषय में लोगों की आम धारणा सामान्यत: यह बनती जा रही है कि-
निजी अस्पताल अपने पेशागत नैतिक मूल्यों को भूल चुके हैं तथा आर्थिक लाभ के लिये उनके द्वारा अपनाए जा रहे अनैतिक एवं अनुचित तौर-तरीके आपराधिक कृत्य बनते जा रहे हैं।
निजी अस्पतालों की मनमानी एवं अमानवीय व्यवहारों के लिये प्रभावी नियम-कानूनों के साथ-साथ सक्षम नियामक संस्थाओं का अभाव ज़िम्मेदार है।
आप स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। हाल के दिनों में, समाचार की सुर्खियाँ बन रही मेडिकल पेशे को शर्मशार करने वाली शिकायतों एवं इस संबंध में लोगों की उपरोक्त धारणा के आलोक में आप क्या सुधारात्मक कदम उठाएंगे? (250 शब्द)
05 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
‘व्यावसायिक आचरण संहिता’ से आप क्या समझते हैं? हाल के दिनों में इसकी बढ़ती अवहेलना की सोदाहरण विवेचना कीजिये। साथ ही, इसके प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु मौलिक सुझावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र व सामाजिक न्याय के प्राध्यापक हैं। गजेंद्र जोशी व सुखीराम घनिष्ठ मित्र हैं और आपके प्रिय छात्र हैं। गजेंद्र तथाकथित उच्च जाति से आता है और सुखीराम दलित वर्ग से। दोनों प्रतिभावान व प्रगतिशील विचार वाले हैं। एक दिन दोनों के बीच आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस होती है। गजेंद्र का कहना है कि न तो उसने और न ही उसके परिवार वालों ने कभी जातिगत आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव किया। उसके मित्रों में सभी जाति-वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति किसी भी मामले में गजेंद्र से खराब नहीं है, फिर आरक्षण के रूप में महज़ जाति के नाम पर उसके साथ भेदभाव क्यों होता है? वे दोनों आपके पास आते हैं और इस मुद्दे पर आपके विचार जानना चाहते हैं। आरक्षण से संबंधित नैतिक मुद्दों की चर्चा करते हुए उपरोक्त स्थिति के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करें। (250 शब्द)
30 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भावनात्मक समझ न केवल व्यक्ति के निर्णयन को प्रभावित करती है बल्कि पूरे समूह के निर्णयन को भी गहरे स्तर पर प्रभावित करती है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिये (150 शब्द)
28 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की संक्षिप्त चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
23 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपकी नियुक्ति कृषि विकास अधिकारी के रूप में एक पिछड़े ज़िले के सूदूर ब्लॉक में होती है। इस क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ है, फिर भी पुरानी कृषि तकनीकों के उपयोग के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादन औसत से काफी कम है। आप अपने क्षेत्र के पंचायत प्रमुखों से मिलते हैं तथा नवीन कृषि तकनीकों के प्रसार के संबंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं। यद्यपि वे इन योजनाओं के प्रति बहुत उत्साहित नहीं दिखते तथापि सहयोग का पूरा आश्वासन देते हैं। जब आप क्षेत्र के किसानों से मिलते हैं तो वे इन नई कृषि विधियों/तकनीकों को लेकर पूर्णत: उदासीन दिखते हैं। साथ ही, कई लोग पुरानी कृषि विधियों के प्रति रूढ़िवादी रुख प्रकट करते हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि वे और उनके पूर्वज हमेशा से खेती-किसानी करते रहे हैं इसलिये उन्हें खेती के तरीके सिखाने की आवश्यकता नहीं है। जब आप अपने वरिष्ठ व अन्य सहयोगियों से बात करते हैं तो वे आपको अनावश्यक तनाव न लेने और ब्लॉक स्थित दफ्तर में बैठकर मज़े लेने की सलाह देते हैं। (250 शब्द)
(a) उक्त परिस्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण-दोषों की जाँच कीजिये।
(b) उपरोक्त परिस्थिति में लोगों की अभिवृत्ति में परिवर्तन लाने के लिये आप क्या प्रयास करेंगे?
21 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ के सिद्धांत की संक्षिप्त चर्चा करते हुए इसके नैतिक महत्त्व को बताइये। (150 शब्द)
19 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं’’- महात्मा गांधी। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ट्रोलिंग से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित नैतिकता के मुद्दों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
14 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बीते दिनों नोएडा के एक बड़े निजी स्कूल में 5 साल के एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जाँच एजेंसी ने उसी स्कूल के एक किशोर छात्र को अभियुक्त पाया है। आरोपी छात्र किशोर एवं वयस्क अवस्था की दहलीज़ पर खड़ा है। पीड़ित पक्ष की मांग है कि आरोपी को वयस्क मानते हुए उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जबकि आरोपी पक्ष एवं कई मानवाधिकार संगठनों की मांग है कि उसे किशोर मानते हुए उदार एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। यह मामला जुवेनाइल कोर्ट में आपके समक्ष विचार के लिये आता है, जहाँ आप न्यायाधीश हैं।
उक्त मामले के निर्णयन में आप किन-किन पक्षों पर ध्यान देंगे और क्यों? ऐसे हादसों के लिये आप किसे उत्तरदायी मानते हैं? (250 शब्द)
12 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक सिविल सेवक अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में सामान्यत: किस प्रकार के नकारात्मक मनोभावों से ग्रसित हो सकता है? ऐसे मनोभावों को दूर करने हेतु उसे क्या उपाय करने चाहियें? (150 शब्द)
09 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सुकरात की दार्शनिक अभिरुचियाँ वैज्ञानिक प्रकृति की होने की बजाय नीतिपरक थीं।’ सोदाहरण व्याख्या करें। (150 शब्द)
07 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मुज़म्मिल इब्राहिम एक होनहार और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी है। अपने हालिया प्रदर्शन से उसने सभी खेल प्रेमियों और खेल पंडितों को बेहद प्रभावित किया है। उसकी प्रतिभा व शानदार प्रदर्शन के कारण लोग उसे भारतीय हॉकी के भविष्य के रूप में देखते हैं। भारतीय हॉकी नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू (Renew) किया जाना है और इस बात की पूर्ण संभावना है कि इब्राहिम को अन्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ पहले दर्ज़े (A+) का कॉन्ट्रेक्ट दिया जाएगा। कॉन्ट्रेक्ट की घोषणा से कुछ दिन पहले इब्राहिम की पत्नी द्वारा इब्राहिम पर अनैतिक यौन संबंध, दुर्व्यवहार और घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप लगाए जाते हैं और मीडिया द्वारा भी इन खबरों को काफी अहमियत दी जाती है। ऐसे में, भारतीय हॉकी नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन होने के नाते इस संबंध में आपको निर्णय लेना है। (250 शब्द)
(a) आपके समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधा उपस्थित है?
(b) आपके पास उपलब्ध विकल्पों के गुण-दोषों की जाँच करते हुए उस विकल्प को बताएँ जिसका चयन आप करेंगे।
05 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
‘‘संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है। पूरा प्रयास पूर्ण विजय है।’’ इस कथन की प्रासंगिकता व विभिन्न घटनाओं के संदर्भ में व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
04 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मूल्य से आप क्या समझते हैं? अभिवृत्ति तथा मूल्य के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए यह दर्शाएँ कि मूल्य किस प्रकार अभिवृत्ति को प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)
29 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘बुद्धिमता और चरित्र-निर्माण’’, क्या वर्तमान भारतीय शिक्षा-प्रणाली में इस संयोजन की प्राप्ति संभव है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवाओं के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (150 शब्द)
(a) दृढ़-संकल्प
(b) साहस
(c) विषयनिष्ठता/वस्तुनिष्ठता
(d) लचीलापन
24 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी एक सहकर्मी के प्रति आकर्षित हैं और उसे विवाह का प्रस्ताव देते हैं। वह खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लेती है। आपके इस निर्णय को आप दोनों के परिवार वाले भी खुशी-खुशी सहमति प्रदान कर देते हैं। एक दिन रात्रि भोजन के लिये वह आपको अपने घर पर आमंत्रित करती है और आपको अपने मम्मी, पापा व भाई-बहन से मिलवाती है। आपको सबका व्यवहार काफी अच्छा व आत्मीय लगता है। भोजन के उपरांत वह आपको घर दिखाने ले जाती है। घर के एक कोने में आपको छोटा सा कमरा दिखता है जो घर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी गंदा व अस्त-व्यस्त है और उसके भीतर से आपको एक बूढ़ी महिला के खाँसने की आवाज़ सुनाई देती है। आपके पूछने पर वह बताती है कि बूढ़ी औरत उसकी दादी है जो मानसिक रूप से बीमार है और सबको परेशान करती है, इसलिये उन्हें अलग रखा जाता है। जब आप स्वयं उसकी दादी से मिलते हैं और बात करते हैं तो पाते हैं कि वह एकदम सामान्य है। बातों-बातों में आपको यह भी पता चलता है कि परिवार वाले उनके साथ एकदम उदासीन व उपेक्षित व्यवहार करते हैं। (250 शब्द)
22 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(a) इस पूरे प्रकरण को आप किस रूप में देखते हैं?
(b) उक्त प्रकरण के आलोक में हमारे देश में वृद्धों की समस्या पर संक्षिप्त टिप्पणी करें और इसके समाधान के उपाय भी सुझाएँ। -
‘‘आप आज टाल-मटोल करके कल की ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।’’ अब्राहम लिंकन के इस कथन की प्रासंगिकता पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
19 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न