- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1051
-
भावनात्मक भूख से आप क्या समझते हैं? यह प्रेम से किस प्रकार भिन्न है? वर्तमान समय में समाज में भावनात्मक भूख के बढ़ने के कारणों की जाँच कीजिये। (150 शब्द)
15 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप रक्षा मंत्रालय में सैन्य साजो-सामान की खरीद के मामले में वरिष्ठ अधिकारी हैं। सेना को विश्वस्तरीय रिवॉल्वरों की तत्काल आवश्यकता के आलोक में सरकार द्वारा टेंडर जारी किया गया है, जिस पर कई कंपनियों ने अपने उत्पादों को बेचने का प्रस्ताव आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। साथ ही, आपके एक मित्र के संबंधी ने भी इसके लिये प्रस्ताव पेश किया है और आप उसके उत्पाद की उच्च गुणवत्ता एवं मूल्य-प्रभाविता से संतुष्ट हैं। आप एक ईमानदार अधिकारी हैं लेकिन आपके ही एक रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में अभियोग चल रहा है, जिस कारण आप उक्त रक्षा खरीद मामले में निर्णय लेने में खुद को नैतिक दुविधा की स्थिति में पाते हैं।
12 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इस दुविधा का सामना आप कैसे करेंगे? इस परिस्थिति में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? अपने निर्णय के औचित्य का परीक्षण करें। (250 शब्द) -
निम्नलिखित मानवीय मूल्य किसी भी समाज के लिये महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं-
10 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(a) विनम्रता
(b) दयालुता
(c) निष्कपटता
(d) उदारचरितता
मौलिक उदाहरणों द्वारा सार्वजनिक जीवन में उक्त मूल्यों की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (150 शब्द) -
आपको ज़िलाधिकारी के रूप में एक ऐसे ज़िले का पदभार सौंपा गया है जो महिलाओं के प्रति अपराधों में उस राज्य में शीर्ष स्थान पर है। वह ज़िला पुरुषवादी सामाजिक जड़ता से बुरी तरह ग्रस्त है, वहाँ बालिका शिशु मृत्युदर उच्च है, लिंगानुपात निम्न है तथा परिवार में महिलाओं-बालिकाओं की दोयम स्थिति है। आप एक खुले विचारों वाली निडर महिला अधिकारी हैं एवं किसी भी प्रकार के लैंगिक विभेद को गलत मानती हैं। आप महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विकास हेतु कई कदम उठाती हैं, लेकिन आपको समाज का सहयोग नहीं मिल रहा है और प्रशासनिक तंत्र भी उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उक्त परिस्थिति में आप समाज की मनोवृत्ति में परिवर्तन लाने एवं महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु क्या पहल करेंगी? (250 शब्द)
07 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
क्या आप मानते हैं कि ‘सरकारी गोपनीयता अधिनियम’ सूचना के अधिकार अधिनियम के मौलिक लक्ष्यों की प्राप्ति में अवरोधक है? विभिन्न आयोगों एवं समूहों के मंतव्यों के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर दें। (150 शब्द)
04 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आंध्र प्रदेश की एक 74 वर्षीय महिला द्वारा पात्रे निषेचन/इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन के माध्यम से जुड़वाँ बच्चों को जन्म देना नैतिक चिकित्सा की दृष्टि से कितना उचित है? टिप्पणी कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“आत्म दीपो भव” का विचार वर्तमान में किस प्रकार प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रत्येक 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। मनुष्य द्वारा समस्याओं से मुक्ति पाने हेतु ऐसा कदम उठाना क्या किसी भी तरीके से नैतिक ठहराया जा सकता है? विश्लेषण कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आधुनिकीकरण के इस दौर में जहाँ मानव तेज़ी से भोग-विलासिता की तरफ बढ़ रहा है, यह कहना कहाँ तक उचित होगा कि मानव आज चार्वाक दर्शन का अनुसरण कर रहा है? परीक्षण कीजिये।
14 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गीता और कांट के दर्शन की तुलना कीजिये।
12 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“बहुमत का शासन जब ज़ोर-जबरदस्ती का शासन हो जाए तो वह उतना ही असहनीय हो जाता है जितना कि नौकरशाही का शासन।” महात्मा गाँधी के इस कथन के आलोक में अपने विचार व्यक्त कीजिये।
09 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“जब तक करोड़ों लोग भूख और अज्ञान से पीड़ित हैं, तब तक मैं हर उस व्यक्ति को देशद्रोही समझूंगा जो उनके धन से शिक्षित होकर उनके प्रति थोड़ा भी ध्यान नहीं देते।” स्वामी विवेकानंद जी के इस कथन की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिये।
06 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मुज़म्मिल इब्राहिम एक होनहार और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी है। अपने हालिया प्रदर्शन से उसने सभी खेल प्रेमियों और खेल पंडितों को बेहद प्रभावित किया है। उसकी प्रतिभा व शानदार प्रदर्शन के कारण लोग उसे भारतीय हॉकी के भविष्य के रूप में देखते हैं। भारतीय हॉकी नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू (Renew) किया जाना है और इस बात की पूर्ण संभावना है कि इब्राहिम को अन्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ पहले दर्ज़े (A+) का कॉन्ट्रेक्ट दिया जाएगा। कॉन्ट्रेक्ट की घोषणा से कुछ दिन पहले इब्राहिम की पत्नी द्वारा इब्राहिम पर अनैतिक यौन संबंध, दुर्व्यवहार और घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप लगाए जाते हैं और मीडिया द्वारा भी इन खबरों को काफी अहमियत दी जाती है। ऐसे में, भारतीय हॉकी नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन होने के नाते इस संबंध में आपको निर्णय लेना है। (250 शब्द)
01 Jun, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
आपके समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधा उपस्थित है?
आपके पास उपलब्ध विकल्पों के गुण-दोषों की जाँच करते हुए उस विकल्प को बताएँ जिसका चयन आप करेंगे। -
आप केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी एक सहकर्मी के प्रति आकर्षित हैं और उसे विवाह का प्रस्ताव देते हैं। वह खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लेती है। आपके इस निर्णय को आप दोनों के परिवार वाले भी खुशी-खुशी सहमति प्रदान कर देते हैं। एक दिन रात्रि भोजन के लिये वह आपको अपने घर पर आमंत्रित करती है और आपको अपने मम्मी, पापा व भाई-बहन से मिलवाती है। आपको सबका व्यवहार काफी अच्छा व आत्मीय लगता है। भोजन के उपरांत वह आपको घर दिखाने ले जाती है। घर के एक कोने में आपको छोटा सा कमरा दिखता है जो घर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी गंदा व अस्त-व्यस्त है और उसके भीतर से आपको एक बूढ़ी महिला के खाँसने की आवाज़ सुनाई देती है। आपके पूछने पर वह बताती है कि बूढ़ी औरत उसकी दादी है जो मानसिक रूप से बीमार है और सबको परेशान करती है, इसलिये उन्हें अलग रखा जाता है। जब आप स्वयं उसकी दादी से मिलते हैं और बात करते हैं तो पाते हैं कि वह एकदम सामान्य है। बातों-बातों में आपको यह भी पता चलता है कि परिवार वाले उनके साथ एकदम उदासीन व उपेक्षित व्यवहार करते हैं। (250 शब्द)
इस पूरे प्रकरण को आप किस रूप में देखते हैं?
उक्त प्रकरण के आलोक में हमारे देश में वृद्धों की समस्या पर संक्षिप्त टिप्पणी करें और इसके समाधान के उपाय भी सुझाएँ।
23 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
उच्च न्यायपालिका से संबंधित हालिया विवाद ने न्यायपालिका की साख व गरिमा को दुष्प्रभावित किया है। इस प्रकरण से संबंधित नैतिक मुद्दों की जाँच करें, साथ ही न्यायपालिका की गरिमा को सुनिश्चित करने के लिये कुछ प्रमुख उपायों की चर्चा करें। (250 शब्द)
21 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘कार्पोरेट सामाजिक जवाबदेही’ (CSR) की संक्षिप्त चर्चा करते हुए भारत में इससे संबंधित नियमों तथा इस क्षेत्र में हुई प्रगति पर टिप्पणी करें। (250 शब्द)
18 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की संक्षिप्त चर्चा करें। (250 शब्द)
14 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक समझ न केवल व्यक्ति के निर्णयन को प्रभावित करती है बल्कि पूरे समूह के निर्णयन को भी गहरे स्तर पर प्रभावित करती है। सोदाहरण स्पष्ट करें। (250 शब्द)
04 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भीड़ हत्या (मॉब लिंचिंग) एक सभ्य व नैतिक समाज के लिये कलंक है। टिप्पणी करें। (250 शब्द)
30 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ट्रोलिंग से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित नैतिकता के मुद्दों की चर्चा करें। (250 शब्द)
27 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘आप आज टाल-मटोल करके कल की ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।’ अब्राहम लिंकन के इस कथन की प्रासंगिकता पर टिप्पणी करें। (250 शब्द)
25 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं’- महात्मा गांधी। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ के सिद्धांत की संक्षिप्त चर्चा करते हुए इसके नैतिक महत्त्व को दर्शाएँ। (250 शब्द)
17 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक भूख से आप क्या समझते हैं? यह प्रेम से किस प्रकार भिन्न है? वर्तमान समय में समाज में भावनात्मक भूख के बढ़ने के कारणों की जाँच करें। (250 शब्द)
12 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवाओं के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (250 शब्द)
09 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(a) दृढ़-संकल्प
(b) साहस
(c) विषयनिष्ठता/वस्तुनिष्ठता
(d) लचीलापन -
हाल के वर्षों में, देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के एक के बाद एक कई मामले प्रकाश में आए, इसने युवाओं में निराशा व गुस्से का संचार किया। इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित नैतिक मुद्दों की जाँच करें तथा इस समस्या के समाधान के लिये कुछ प्रभावी व नवाचारी उपाय सुझाएँ। (250 शब्द)
05 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोकसेवकों के लिये अभिवृत्ति का क्या महत्त्व है? सोदाहरण व्याख्या करें। नौकरशाही में अभिवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों को भी रेखांकित करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन परिचय दें। (250 शब्द)
25 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बायो-एथिक्स (जैव नीतिशास्त्र) से आप क्या समझते हैं? भारत में बायो-एथिक्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करें। (250 शब्द)
20 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर संक्षिप्त लेख लिखें। (250 शब्द)
18 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न