- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1051
-
ऐसा अक्सर कहा जाता है कि किसी व्यक्ति को बिना प्रतिफल की कामना के कर्त्तव्यपरायणता के साथ अपना कर्तव्य निभाना चाहिये लेकिन सामान्य व्यवहार में गैर-निष्पादनकारी कर्मचारी को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है और बेहतर निष्पादनकारी कर्मचारी को सम्मानित दृष्टि से देखा जाता है। उक्त कथनों के मध्य आप किस प्रकार सामंजस्य स्थापित करेंगे?
26 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
21वीं सदी को प्रायः सूचना क्रांति तथा उभरती सामाजिक पूंजी के युग के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। भारत और पूरे विश्व में गैर-सरकारी संगठनों तथा स्वयं सहायता समूहों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, साथ ही सामाजिक और साम्प्रदायिक संघर्ष की समस्याएँ, संसाधनों के वितरण को लेकर होने वाले विवाद, घुसपैठ, छात्र और राजनैतिक विरोध इत्यादि घटनाएँ चरम पर हैं। (a) वे कौन-से लोक व्यवस्था संबंधी मुद्दे/परिस्थितियाँ हैं जिनके तहत संबद्ध एजेंसियों द्वारा गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद को सूचीबद्ध किया जाए? (b) राज्य का सिविल सेवा अधिकारी होने के नाते वे कौन-से संरचनात्मक तंत्र होने चाहिये ताकि उपरोक्त संगठनों/समूहों/व्यक्तियों को, ‘सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति’ के पहले, उसके दौरान एवं उसके बाद शामिल किया जा सकता है? उपयुक्त तर्क दें।
25 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक लब्धि और बौद्धिक लब्धि के मध्य क्या अंतर है? प्रशासन में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के अध्ययन की क्या उपयोगिता है?
22 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपके क्षेत्र में एक वृहद् धार्मिक सम्मेलन होने की संभावना है। यह संभावित है कि इसमें देश के कोने-कोने से और विदेशों से 25 लाख से भी अधिक लोग और स्वयंसेवक भागीदारी करेंगे। अनेक सम्मानित जनों की भी इस अवसर पर पहुँचने की संभावना है। इससे न केवल ‘सांस्कृतिक प्रोत्साहन’ की आशा है बल्कि इससे क्षेत्र को ‘आर्थिक प्रोत्साहन’ भी प्राप्त होगा। (a) राज्य के सिविल सेवा अधिकारी होने के नाते आप इस उत्सव का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिये क्या करेंगे?
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“क्रोधित कोई भी हो सकता है, यह आसान है। लेकिन उचित व्यक्ति से उचित सीमा तक, उचित समय पर, उचित उद्देश्य के लिये उचित तरीके से क्रोध व्यक्त करना सरल नहीं है।” (अरस्तू)
15 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप राज्य के एक योग्य प्रशासक हैं। एक गाँव में मात्र संदेह के आधार पर एक व्यक्ति पर हमला हुआ। कई हित समूह इसे सांप्रदायिक और जातिगत रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे जिले के अंदर और इसके इर्द-गिर्द भावनात्मक उन्माद उत्पन्न हो गया है। इस कारण उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक हानि हुई है और एक विशेष जाति और समुदाय के कई छोटे और मध्यम तबके के व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दुकानों को लक्ष्य कर अनेक तोड़-फोड़ की घटनाएँ भी हुई हैं। हिंसा और कमज़ोर वर्गों के प्रति प्रताड़ना की रिपोर्टें भी आई हैं। कुछेक अधिकार प्राप्त अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट आई है कि निचले स्तर के पुलिस कर्मी और कुछ क्षेत्रीय अधिकारी अपने जाति समूह या समुदाय के सदस्यों के विरुद्ध, जो कि हिंसा में संलग्न हैं, कार्रवाई करने से हिचक रहे हैं। वे अपने संबंधियों के प्रति आँखें मूंद ले रहे हैं। आप इस परिस्थिति से निपटने के लिये क्या करेंगे?
13 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में कई व्यवसायों के विभिन्न सामाजिक-वैधानिक संरचना से युक्त विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यालय हैं। इस संदर्भ में क्या संगठन द्वारा विभिन्न बाज़ारों के अनुसार रोजगार, प्रोन्नति और वेतन के मामले में विभिन्न कार्मिक नीतियाँ लागू करना एक नैतिक व्यवहार है? सिद्ध करें।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“आप जो कुछ भी करते हैं वह निरर्थक होगा, लेकिन यह महत्त्वपूर्ण है कि आप इसे करें।” वर्तमान शासन प्रणाली में, जहाँ प्रशासन पर रचनात्मकता और उत्तरदायित्व निर्वहन की कमी का आरोप लगाया जा रहा है, इस कथन के महत्व की चर्चा करें। आपके विचार से इस विषय के समाधान के लिये कौन-से कदम अपनाए जा सकते हैं?
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक सिविल सेवक के लिये लोककल्याण को सुनिश्चित करने हेतु भावनाओं का प्रबंधन आवश्यक है। टिप्पणी करें।
10 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केस अध्ययन : आप एसपी के रूप में कार्यरत हैं। आपके एक दोस्त, जो हाल में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, अपनी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिये जाने जाते हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के साथ आपके दोस्त के अच्छे संबंध हैं। आपके दोस्त और मंत्री ने अपरिहार्य स्थिति के कारण एक उद्योगपति को विशेष सुविधाएँ प्रदान कीं और नियमों का उल्लंघन किया। कुछ समय बाद एक मीडिया चैनल द्वारा किये गए स्टिंग ऑपरेशन में यह मामला जनता के सामने आ जाता है। आपको जाँच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। कोर्ट द्वारा इनके विरुद्ध समन जारी किया जाता है। इस समन का विरोध आपके दोस्त के कई साथी करते हैं और खुले तौर पर आपके दोस्त का समर्थन करते हैं तथा इसे राजनीतिक साजिश करार देते हैं। प्रश्न (क) : इस स्थिति में आपका क्या रुख होगा? प्रश्न (ख) : क्या ‘कानून का बंकन’ और ‘कानून का उल्लंघन’ में कोई अंतर है? क्या ये दोनों अनैतिक हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
कहा जाता है कि वर्तमान प्रतिस्पर्द्धा के युग में बौद्धिक स्तर (आईक्यू) से अधिक महत्त्वपूर्ण भावनात्मक समझ का होना है। टिप्पणी करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक दुविधा से आप क्या समझते हैं? इसके समाधान के लिये उठाए जाने वाले कदमों का उल्लेख करें।
06 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केस अध्ययन : हाल ही में आपकी नियुक्ति मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर हुई है। जब आप अपना कार्यालय ज्वॉइन करते हैं तो आप देखते हैं कि कार्यालय में अव्यवस्था फैली हुई है। न तो कर्मचारी समय पर आते हैं और न ही बिना पैसे दिये कोई कार्य होता है। इस क्षेत्र के लोग सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। इसके कारण आपके कार्यालय के लोग उन्हें डरा-धमका कर रखते हैं। जब आप इस संदर्भ में सख्ती दिखाने का प्रयास करते हैं तो कर्मचारी इसका विरोध करते हैं और आपका तबादला कराने की धमकी देते हैं। किंतु उसके बावजूद आप कार्यवाही करते हुए दो लोगों को सस्पेंड कर देते हैं और कुछ को नोटिस दे देते हैं। इस कार्यवाही के तुरंत बाद आपको ट्रांसफर का ऑर्डर मिलता है, साथ ही आपको जान से मारने की धमकी दी जाती है। जबकि की गई कार्यवाही को रोकने पर आपके ट्रांसफर को कैंसिल भी किया जा सकता है। हालाँकि आपने इस क्षेत्र में जान-बूझकर ड्यूटी ली थी ताकि लोगों के विकास में सहयोग कर सकें। प्रश्न (क) : आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं? प्रश्न (ख) : प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये तथा आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे और क्यों?
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
जहाँ जल है, वहाँ सभ्यता मूर्त प्रतीत होती है, इसके न होने पर हम सभ्यता की कल्पना ही नहीं कर सकते। क्या हाल के कावेरी जल विवाद में राजनैतिक इच्छाशक्ति या संवैधानिक प्रावधानों की अपर्याप्तता एवं अस्पष्टता के चलते भारत के अंतर-राज्य जल विवाद के संदर्भ में यह एक वृहद् विचारणीय प्रश्न बनता हुआ प्रतीत हो रहा है? टिप्पणी करें।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केस अध्ययन : आप एक ज़िले के पुलिस अधीक्षक हैं। आपके ज़िले का एक बाहुबली जो कई हत्याओं के आरोप में जेल में बंद था, कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जिस दिन उसकी जमानत हुई, उस दिन उसका स्वागत कई हज़ार लोगों और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ। उसके समर्थकों ने हवा में गोलियाँ चलाकर जश्न मनाया और जमकर नारेबाज़ी की। इस घटना से ज़िले में अव्यवस्था तो फैली ही साथ ही समाज में एक दहशत का माहौल पैदा हो गया तथा ऐसी सूचनाएँ मिलने लगीं कि आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। चूँकि उस बाहुबली को राज्य की गठबंधन सरकार के एक प्रमुख दल का समर्थन प्राप्त है, इसलिये उसके समर्थकों की गतिविधियाँ निरंकुश हो गई हैं। एक और महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि बाहुबली एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय से है, ऐसी स्थिति में मामले की संवेदनशीलता बढ़ गई है। प्रश्न (क) : उस स्थिति में जिन विभिन्न कार्रवाइयों को आप कर सकते हैं, उनकी पहचान कीजिये। प्रश्न (ख) : अपनी प्रत्येक कार्रवाई के पक्ष-विपक्ष का मूल्यांकन कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
मनोवृत्ति से आप क्या समझते हैं?
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कांट के नैतिक सिद्धांत का स्पष्ट मूल्यांकन कीजिये।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन की अभिव्यक्ति आर्य समाज के सिद्धांतों एवं कार्यों से होती है। स्पष्ट करें।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केस अध्ययन : आप एक उभरती हुई सूचना तकनीकी कंपनी के कार्यकारी निदेशक हैं। कंपनी के क्रय-विक्रय दल के प्रमुख श्री X ने एक वर्ष की अल्पावधि में कंपनी के राजस्व को दोगुना करने में योगदान दिया है और कंपनी के शेयर को उच्च मूल्य वर्ग में स्थापित किया है। अतः आप उन्हें पदोन्नत करने पर विचार कर रहे हैं, परंतु आपको कई स्रोतों से महिला सहयोगियों के प्रति उनके रवैये की, विशेषकर महिलाओं पर असंयत टिप्पणियाँ करने की आदत की सूचना मिल रही है। इसके अतिरिक्त वह दल के अन्य सदस्यों, जिसमें महिलाएँ भी शामिल हैं, को नियमित रूप से अभद्र संदेश भी भेजते हैं। एक दिन देर शाम श्री X के दल की एक सदस्या श्रीमती Y आपके पास आती हैं और श्री X के सतत् दुराचरण की शिकायत करती हैं, कि वह उस महिला के प्रति अवांछनीय प्रस्ताव रखते हैं और अपने कक्ष में उसे अनुपयुक्त रूप से स्पर्श करने की चेष्टा करते हैं। इसके साथ ही वह महिला अपना त्यागपत्र देकर कार्यालय से चली जाती है। प्रश्न (क) : उपरोक्त स्थिति में आपके पास क्या-क्या विकल्प हैं? प्रश्न (ख) : इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये एवं जिस विकल्प को आप चुनते हैं, उसे चुनने का कारण दीजिये।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
साल-दर-साल देश के एक ही क्षेत्र में बाढ़ और सूखा जैसी भीषण प्राकृतिक आपदाएँ चक्रानुक्रम में लगातार घटित हो रही हैं। इनकी रोकथाम या शमन करने के लिये उन्नत क्रियाविधि संभव है। पहले से चेतावनी प्राप्त करना, पहले से तैयार होने को दर्शाता है। अब ऐसी तकनीक उपलब्ध है जो चक्रवात आने की स्थिति में अग्रिम पर्याप्त सूचना उपलब्ध करा सकती है और सुनामी की स्थिति में कुछ घंटों पहले सूचना उपलब्ध करा सकती है। किसी भी आपदा की स्थिति में प्रथम प्रतिक्रिया करने वाला समुदाय होता है जो परंपरागत रूप से सदैव जरूरतमंदों को जल्द-से-जल्द राहत और मदद प्रदान करने के लिये कार्य करता रहा है। आप उच्च जोखिम चक्रवात वाले किसी जिले के जिलाधिकारी हैं। आपके जिले में मौसम विभाग ने भारी वर्षा और चक्रवात की चेतावनी जारी कर दी है। आप कौन से उपाय सुझाएंगे ताकि समयानुकूल और तीव्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके?
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
कौटिल्य ने अर्थशास्त्र में दर्शाया है कि राजा संवैधानिक दास होता है। इस कथन के आलोक में कानून, नियम और विनियम का नैतिक निर्देश के स्रोत के रूप में क्या महत्व है? क्या औपचारिक नियमों और निर्देशों की शासन में कोई सीमा है? मूल्यांकन करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में चुनावी वर्ष नज़दीक आते ही राजनीतिक पार्टियाँ सत्ता में आने के लिये लोक-लुभावनी घोषणाएँ करने लगती हैं, जैसे मुफ्त में बिजली-पानी, लैपटॉप, साइकिल आदि देने के वायदे करना आदि। यह प्रचलन लोकतंत्र में चुनाव लड़ने के लिये सभी को समान अवसर मिलने के मूल्य के उल्लंघन को तो दर्शाता ही है, साथ ही सत्ता में आने पर जब सरकार नागरिकों के कर से निर्मित ‘लोकनिधि’ से ही अपने वायदे पूरे करती है, तो निधि के इस दुरुपयोग से विकास की गति भी धीमी पड़ती है। तर्क सहित उत्तर लिखें।
23 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संस्कृति व कार्य संस्कृति के मध्य क्या संबंध है? भारतीय सरकारी कार्य संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में सोशल मीडिया के प्रभाव से विभिन्न विषयों पर लोगों की अभिवृत्तियों में तेज़ी से परिवर्तन होता देखा गया है। एक लोक सेवक किस प्रकार इस माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है? इसके साथ ही सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्षों का भी विवेचन करें।
21 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘खेल नैतिकता’ से आप क्या समझते हैं? यह खेलों के विकास के लिये कैसे महत्त्वपूर्ण है? खेल नैतिकता को लेकर बाध्यकारी नियमों, विनियमों के बावजूद एक बड़ी संख्या में खिलाडि़यों की डोपिंग जैसे अनैतिक कार्यों में संलिप्तता दर्शाती है कि खेलों में नैतिकता को सुनिश्चित करना, मात्र कानून व नियमों से संभव नहीं है। अपनी राय व्यक्त करें।
20 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित पारिभाषित शब्दों के बीच विभेदन करें : (i) अंतःप्रज्ञा और अंतरात्मा (ii) प्रतिबद्धता और अध्यवसाय
17 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक संहिता और आचार संहिता में अन्तर स्पष्ट करें। साथ ही, उन नैतिक सिद्धांतों का उल्लेख करें जिनका अनुपालन लोकसेवकों द्वारा किये जाने का सुझाव द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने दिया है।
16 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित पर चर्चा करें: (1) व्यापारिक नैतिकता (2) मीडिया नैतिकता
14 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शैक्षिक संस्थानों में नीतिशास्त्र के प्रशिक्षण पर ध्यान न देकर केवल पेशागत ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है जबकि नीतिशास्त्र का प्रशिक्षण पेशे से जुड़ी सामाजिक, नैतिक और मानवीय समस्याओं का समाधान करता है। चर्चा कीजिये।
13 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“एक महान व्यक्ति, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिये तैयार रहता है।” तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
11 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न