दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    प्रशासकीय विवेक से क्या अभिप्राय है? यह क्यों आवश्यक है? इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये।

    11 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    भूमिका में :-

    प्रशासकीय विवेक को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में :-

    प्रशासकीय विवेक की आवश्यकता और इसके प्रभाव की चर्चा करें, जैसे :

    आवश्यकता में :

    • लोकसेवक या प्रशासनिक अधिकारी लोक नीति के संचालन में केवल सहायक की भूमिका में नहीं होते हैं बल्कि वे लोक कल्याण से संबंधित मुद्दों यथा- भोजन, वस्त्र, आवास आदि के बारे में निर्णय लेते हैं।
    • लोक नीतियों को व्यावहारिक रूप देने के लिये और उन्हें परिस्थितियों के अनुकूल बनाने के लिए विवेक की आवश्यकता होती है।

    सकारात्मक प्रभाव :

    • प्रशासकीय विवेक के कारण ही लोक नीतियों का श्रेष्ठ समायोजन संभव हो पाता है।
    • प्रशासकीय विवेक के प्रभाव से प्रशासनिक संस्थाओं का सरल और बेहतर संचालन सुनिश्चित हो पाता है।

    नकारात्मक प्रभाव :

    • प्रशासकीय विवेक विकल्पों की बहुलता की स्थिति में नैतिक बाधाएँ भी उत्पन्न करता है।
    • विवेक निरंकुशता को बढ़ावा देता है ऐसे में यह विवेकहीनता की ओर अग्रसर हो जाता है।

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष लिखें।

    नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow