- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1146
-
प्रश्न. निम्नलिखित उद्धरण का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
‘‘प्रतिभा और कुछ नहीं बल्कि धैर्य के प्रति एक महान अभिरचि है।’’- बेंजामिन प्रैंकलिन। (150 शब्द)
03 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. किसी भी महामारी के सफल प्रबंधन में सामाजिक प्रभाव और अनुनय की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
28 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. एक नैतिक दुविधा क्या है? सरकारी संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये तथा उनके समाधान के उपाय भी सुझाइये। (150 शब्द)
27 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अमृत देश के एक वाणिज्यिक क्षेत्र में राजस्व अधिकारी के रूप में पदस्थ है। अपने पेशेवर जीवन में उसका रिकॉर्ड बेदाग रहा है। हालाँकि ईमानदारी के नकाब के पीछे वह एक बेईमान व्यक्ति है जो कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल रहा है। वह व्यापारियों के कर अनुपालन संबंधी अनियमितताओं का पता लगाकर, उनके निपटान हेतु बाद में उन पर दबाव बनाता है। उसके संगठन में यह एक प्रचलित तकनीक है और इसमें संगठन के प्रमुख पदानुक्रमिक अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे ही एक केस जिसमें वह सम्मिलित था उसमें पीड़ित, जो कि एक बड़ी रेस्तरां शृंखला का मालिक था ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपने व्यक्तिगत कारणों के साथ-साथ कर अधिकारियों को भी अपनी आत्महत्या के लिये ज़िम्मेदार ठहराया है। उसके सुसाइड नोट को पढ़ने और उसके व्यक्तिगत जीवन का मीडिया में कवरेज होने से घटना का उक्त अधिकारी के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा है। अब उसमें स्वयं के प्रति घृणा भाव विकसित हो गया है और वह अपने पिछले कृत्यों के कारण अवसादग्रस्त है। आप भी उसी विभाग में कार्यरत हैं और उसके उच्चस्थ तथा घनिष्ठ मित्र भी हैं। एक दिन वह अपने पिछले कृत्यों को स्वीकार करते हुए इस स्थिति से निपटने हेतु आपसे सहायता के लिये अनुरोध करता है।
एक एक उच्चस्थ अधिकारी और घनिष्ठ मित्र होने के नाते इस मामले में आप अमृत को क्या सलाह देंगे? (250 शब्द)
21 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्र. मूल्य क्या हैं? शासन में मूल्यों के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
20 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. ‘‘अभिवृत्ति एक छोटी-सी चीज़ है जो एक बड़ा अंतर बनाती है।’’ उन कारकों की चर्चा कीजिये जो किसी व्यक्ति के जीवन में अभिवृत्ति के निर्माण में योगदान करते हैं। (150 शब्द)
14 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरणों का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
13 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
‘‘व्यक्तिगत नैतिकता को सही काम करने के रास्ते में ना आने दीजिये।’’ -इसाक असिमोव (150 शब्द) -
प्रश्न. आप एक सिविल सेवा प्रतियोगी हैं और आपने इस परीक्षा के प्रथम दो चरण उत्तीर्ण कर लिये हैं और हाल ही में आपको साक्षात्कार हेतु कॉल लेटर मिला है। आपने इस अवसर पर परमात्मा के प्रति अपना आभार जताने हेतु अपने निवास के पास के पवित्र तीर्थस्थल पर जाने का फैसला किया। तीर्थस्थल में प्रवेश करते ही आप एक भूत भगाने की क्रिया को देखते हैं। जहाँ एक दबंग धार्मिक व्यक्ति दो महिलाओं पर चिल्लाते हुए लगातार थप्पड़ मार रहा है तथा उसके पास ही उनका परिवार मूक-दर्शक बनकर खड़ा है। आप इस बात से आश्वस्त हैं कि महिलाएँ मनोवैज्ञानिक रूप से पीड़ित हैं किंतु इनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनकी इस स्थिति को उनके शरीर में बुरी आत्मा की उपस्थिति के लक्षण के रूप में पेश किया जा रहा है। आप इन महिलाओं की दुर्दशा से गहराई से प्रभावित हैं तथा उनके प्रति समानुभूति रखते हैं।
(a) आपके पास इस स्थिति में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं तथा आप इस स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
07 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) भूत भगाने की प्रथा में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (250 शब्द) 20 -
प्रश्न. परिवार न केवल हमारी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये एक सामाजिक संस्था है बल्कि यह नागरिकता की पहली पाठशाला भी है। समझाइये। (150 शब्द)
06 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी भी महामारी के सफल प्रबंधन में सामाजिक प्रभाव एवं अनुनय की भूमिका का परीक्षण कीजिये।
31 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सत्यनिष्ठा के विभिन्न प्रकार कौन-से हैं? प्रशासन में इनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
31 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. क्षमता उपागम उपयोगितावाद से किस प्रकार भिन्न है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. मूल्य संघर्षों के उन प्रकारों की जाँच कीजिये जो सार्वजनिक सेवा में मौजूद हो सकते हैं। (250 शब्द)
23 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस क्या है? भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के साथ जुड़े नैतिकमुद्दों की चर्चा कीजिये? भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस में सुधार हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द
05 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आज की जटिल दुनिया में एक प्रशासक के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका का परीक्षण कीजिये। उदाहरण के साथ उन प्रमुख विशेषताओं का भी उल्लेख कीजिये जिन्हें एक भावनात्मक रूप से बुद्धिमान प्रशासक द्वारा आत्मसात की जानी चाहिये। (250 शब्द)
28 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति के लिये प्रतिबद्ध एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता सुनिश्चित करने में सक्षम है? उदहारण सहित समझाइये। (250 शब्द)
22 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
व्यक्तिगत नैतिकता और व्यावसायिक नैतिकता के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। उदाहरण भी बताइये।
21 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्र. अंतर्राष्ट्रीय कानून और संधियाँ समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कार्य करती हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
14 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप पंचायत के सरपंच हैं। आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित एक प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में आने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रधानाध्यापक ने अब भोजन तैयार करने के लिये स्कूल में एक नया रसोइया नियुक्त किया है। हालाँकि जब यह पता चलता है कि रसोइया दलित समुदाय से है, तो उच्च जातियों के लगभग आधे बच्चों को उनके माता-पिता भोजन करने की अनुमति नहीं देते हैं। नतीजतन स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में तेज़ी से गिरावट आती है। इसके परिणामस्वरूप मध्याह्न भोजन योजना को बंद करने, उसके बाद शिक्षण स्टाफ को हटाने और बाद में स्कूल बंद करने तक की आशंका जताई जा रही है।
A. इस मामले में निहित नैतिक मुद्दों का उल्लेख कीजिये और संघर्ष को दूर करने तथा सही माहौल बनाने के लिये कुछ संभावित रणनीतियों पर भी चर्चा कीजिये ।
B. ऐसे परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिये सकारात्मक सामाजिक माहौल बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों और एजेंसियों की ज़िम्मेदारियाँ क्या होनी चाहिये?
09 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रासंगिक उदाहरणों के साथ निम्नलिखित का परीक्षण कीजिये:
(क) एक कार्रवाई कानूनी रूप से गलत हो सकती है लेकिन नैतिक रूप से सही और इसके विपरीत।
07 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(ख) किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को उसके कार्यों के बावजूद अनैतिक के रूप में नहीं देखा जा सकता, जो कि अनैतिक या अवैध प्रतीत होता है। -
सभी मनुष्य सुख की कामना करते हैं। क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपके लिये सुख का क्या मतलब है? उदाहरण सहित समझाइये। (150 शब्द)
30 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी भी संगठन की कार्य संस्कृति में बड़े पैमाने पर समाज की नैतिकता परिलक्षित होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
24 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्राकृतिक कानून नैतिकता से आप क्या समझते हैं? नैतिकता की इस शाखा की आलोचना क्यों की जाती है? उदाहरण सहित विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
23 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिषेक सिंह एक प्रभावशाली ज़मींदार परिवार से हैं। दिल्ली के एक शीर्ष कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के कारण उन्होंने सिविल सेवाओं में चयन को अपना लक्ष्य बनाया और IRS में चयनित हुए तथा एक आयकर अधिकारी के रूप सिविल सेवा में शामिल भी हो गए। सिविल सेवा की एक महत्त्वपूर्ण शाखा में शामिल होने के बावजूद वह मित्रों के साथ डिस्को और नाइट क्लबों में जाने तथा शराब पीने की अपनी प्रवृत्ति को नियंत्रित नहीं कर सके।
हाल के दिनों में उन्होंने प्रत्येक सप्ताहांत पर बाहर जाना शुरू किया है और सोमवार को समय पर कार्यालय नहीं पहुँच पाते हैं। शुक्रवार के दिन वह काम में मन नहीं लगा पाते। संयोग ऐसा होता है कि उनका सप्ताहांत गुरुवार से ही शुरू हो जाता है। सोमवार की सुबह कार्यालय में उपस्थित होना उनके लिये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि उस दिन आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह के दौरान प्राप्त परिणामों की समीक्षा की जाती है और साथ ही आगामी सप्ताह के लिये योजना बनाई जाती है। प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में देर से पहुँचने पर वह इस देरी का कारण समझाने की कोशिश करते हैं और कई मनगढ़ंत कहानियाँ बनाते हैं। उनका समग्र कार्य प्रदर्शन अच्छा होने के कारण उच्च अधिकारियों के समक्ष उनकी कोई नकारात्मक छवि नहीं है लेकिन उनके तत्काल अधीनस्थों को पता है कि वह सोमवार को देर से क्यों आते हैं और कहानियाँ सुनाते समय क्यों मुस्कुराते हैं।
इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? अभिषेक के पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं और इनमें सबसे उपयुक्त विकल्प कौन-सा है?
17 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिये: (150 शब्द)
1. परोपकारिता
2. विनम्रता
3. शक्ति और नैतिकता
09 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में स्वतंत्र मीडिया (सोशल मीडिया सहित) की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
02 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सुमन किसी ज़िला पंचायत में एक युवा आदर्शवादी विकास अधिकारी है। ज़िले में शामिल होने के बाद उन्होंने इसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में अध्ययन किया। उसने विभिन्न योजना दस्तावेजों पर विचार किया और ज़िले के सामाजिक एवं आर्थिक मानकों को देखा। उसने पाया कि सिंचाई, फसल विविधीकरण और उद्योग के मामले में यह ज़िला अन्य ज़िलों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर है। लेकिन उच्च शिशु मृत्यु दर, उच्च मातृ मृत्यु दर और महिलाओं में कम साक्षरता प्रतिशत के साथ इसके सामाजिक संकेतक खराब थे। अपने विश्लेषण के आधार पर सुमन ने अनुमान लगाया कि इन समस्याओं से निपटने के लिये सामाजिक क्षेत्र में बड़े निवेश की आवश्यकता होगी।
पंचायत एक निर्वाचित निकाय थी। इसने अपने बजट का 40% लघु सिंचाई पर खर्च करने का निर्णय लिया है। सुमन ने महसूस किया कि लघु सिंचाई हेतु बड़े आवंटन से भूमि के मालिक किसानों को लाभ होगा और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में वित्त की उपलब्धता नहीं हो पाएगी।
इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं। इस स्थिति में उपलब्ध विकल्पों की चर्चा कीजिये और बताइये कि इस समस्या के समाधान हेतु कौन-सा सबसे उपयुक्त कदम उठाया जा सकता है।
27 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक लोक सेवक को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिये। उन अवांछनीय नकारात्मक भावनाओं की चर्चा कीजिये जिनसे उसे बचना चाहिये। (150 शब्द)
26 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जैव नैतिकता से आप क्या समझते हैं? भारत में जैव नैतिकता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'लोगों को उन देशों में वापस नहीं भेजा जाना चाहिये जहाँ उन्हें उत्पीड़न या गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ सकता है।' शरणार्थियों की नैतिकता के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न