- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1052
-
नैतिक अहंभाव शब्द से आप क्या समझते हैं? (150 शब्द)
22 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन के बदलते स्वरूप और लोक सेवकों से उच्च अपेक्षाओं के साथ, सार्वजनिक क्षेत्र में आचार संहिता अधिक महत्त्वपूर्ण हो गई है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
15 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गौरव ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया और सिविल सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करने के लिये मिलने वाले अवसर को लेकर वह अत्यंत उत्साहित था। हालाँकि सेवा में शामिल होने के तुरंत बाद उसने महसूस किया कि चीजें उतनी आकर्षक नहीं हैं जितनी उसने कल्पना की थी।
उसने पाया कि उसे सौंपे गए विभाग में कई कदाचार प्रचलित थे। उदाहरण के लिये विभिन्न योजनाओं और अनुदानों के तहत धन का दुरुपयोग किया जा रहा था। आधिकारिक सुविधाओं का उपयोग अक्सर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत ज़रूरतों के लिये किया जाता था।
कुछ समय बाद उसने देखा कि कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी सही नहीं थी। संभावित उम्मीदवारों को एक परीक्षा लिखनी थी जिसमें बहुत अधिक धोखाधड़ी चल रही थी। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा में बाहरी सहायता भी प्रदान की गई थी।
गौरव द्वारा इन घटनाओं को अपने वरिष्ठों के संज्ञान में लाया गया। हालाँकि उसे सलाह दी गई थी कि वह अपनी आँखें, कान और मुँह बंद रखें और उन सभी चीज़ों को नज़रअंदाज़ करें जो वरिष्ठों की मिलीभगत से हो रही थीं। गौरव अत्यधिक मोहभंग और असहज महसूस कर रहा था। वह आपकी सलाह लेने के लिये आपके पास आता है।
ऐसे विभिन्न विकल्पों को इंगित करें जो आपको लगता है कि इस स्थिति में उपलब्ध हैं। आप इन विकल्पों का मूल्यांकन करने और इन्हें अपनाए जाने के लिये सबसे उपयुक्त मार्ग चुनने में उसकी मदद कैसे करेंगे?
09 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिकता के क्षेत्र में सुकरात के प्रमुख योगदानों की चर्चा कीजिये।
06 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी व्यक्ति के व्यवहार को निर्धारित करने में समाज की क्या भूमिका होती है? चर्चा कीजिये।
30 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विभिन्न नैतिक विचारकों द्वारा दिये गए स्पष्टीकरणों का विशेष संदर्भ देते हुए में अंतरात्मा शब्द की व्याख्या कीजिये।
24 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भीड़ के विरोध और हिंसा से निपटने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
18 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित एकता, अतीत के प्रति गर्व और लक्ष्य की भावना ने भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन को बहुत अधिक मज़बूत बनाया। विवेचना कीजिये।
08 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"लोक सेवा एक सार्वजनिक न्यास है।" इस कथन के आलोक में लोक सेवा के कुछ प्रमुख सिद्धांतों पर प्रकाश डालिये।
01 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जॉन रॉल्स द्वारा दी गई "न्याय की निष्पक्षता" की अवधारणा का विश्लेषण कीजिये।
25 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी, नैतिक कॉर्पोरेट प्रशासन की परिकल्पना करती है। चर्चा कीजिये।
19 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये नागरिक पहलों की उत्पत्ति एक सक्रिय सामाजिक चेतना से होती है। विवेचना कीजिये।
12 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समानुभूति से आप क्या समझते हैं, उदाहरण सहित समझाइये। वर्तमान सिविल सेवकों के लिये यह किस प्रकार एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है? चर्चा कीजिये।
06 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संदीप पटेल नाम के IAS अधिकारी की नियुक्ति परिवहन आयुक्त के रूप में की गई है। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उन्होंने पाया कि मंत्री सहित पूरा परिवहन विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है।
यह व्यापक रूप से माना जाता है कि संबंधित विभाग के मंत्री ने केवल खुद को लाभान्वित करने के एकमात्र उद्देश्य से संवेदनशील नौकरियों में 'बुरे या असामाजिक तत्त्वों' को नियुक्त करने की व्यवस्था की है। जिसके चलते मुख्य रूप से चेक-पोस्टों पर भ्रष्ट गतिविधियाँ हुई हैं।
पड़ोसी राज्य जिसमें कई बंदरगाह विद्यमान हैं, में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। एक पार्किंग क्षेत्र है जहाँ ट्रकों के चालक पहले वाहन पार्क करते हैं और फिर चालान जारी करने वाले अधिकारियों की खिड़की के सामने लंबी कतार में खड़े होने के बाद चालान (डिमांड नोट) प्राप्त करते हैं।
क्लर्क से चालान प्राप्त करने के लिये ड्राइवर को भी 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ सकता है। चालान जारी करने वाले कर्मचारियों द्वारा एक सांकेतिक भाषा में अतिरिक्त राशि की मांग भी की जाती है इस प्रकार ट्रक ड्राइवरों को चालान राशि के साथ-साथ अतिरिक्त राशि का भुगतान भी करना पड़ता है।
30 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इसके अलावा, मानवीय प्रणाली होने की कारण वाहनों को चेक-पोस्ट पर काफी समय तक रोक दिया जाता है।
यदि संदीप के स्थान पर आप होते तो इस व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आप कैसे प्रयास करते? -
भारत में आज के राजनीतिक नेतृत्व के संदर्भ में कौटिल्य के दर्शन "यथा राजा तथा प्रजा" (जैसा राजा है, वैसे ही प्रजा होगी) पर चर्चा कीजिये।
28 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सत्यनिष्ठा’ को परिभाषित कीजिये तथा भारत की नागरिक सेवाओं में इसकी प्रासंगिकता का वर्णन कीजिये।
20 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राज्य में चुनाव घोषित हो चुके हैं। चुनाव आचार संहिता के अनुसार, सभी बड़े निर्णयों पर रोक लगा दी गई है। इस स्थिति में मुख्य सचिव, दीपंकर प्रकाश को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की विफलता से उत्पन्न एक नाजुक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में किसानों को सिंचाई पंप सेट चलाने में सक्षम बनाने के लिये अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिये। पेयजल आपूर्ति की समस्याओं से निपटने के लिये भी बिजली की आवश्यकता है। इस स्थिति ने सार्वजनिक असंतोष को जन्म दिया और मुख्यमंत्री को पता था कि यह पार्टी की चुनाव संभावनाओं को प्रभावित भी करेगा। हालाँकि राज्य के पास उत्पादन क्षमता न होने के कारण बिजली को उच्च लागत पर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा राज्य बिजली बोर्ड के पास धन भी नहीं है। आकस्मिक निधि से बड़ी राशि निकालकर ही बोर्ड को फंड दिया जा सकता है।
इस स्थिति में मुख्यमंत्री ने दीपंकर प्रकाश से मामले के बारे में कुछ निर्णय लेने को कहा है। अपने आप को मुख्य सचिव मानते हुए इस स्थिति में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि आप इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
16 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सिटीजन चार्टर का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करना है ताकि ये सेवाएँ लोगों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुरूप प्रतिक्रिया कर सकें। इस कथन के आलोक में सिटीजन चार्टर की मूलभूत विशेषताओं पर चर्चा कीजिये और बताइये कि नागरिक इससे क्या अपेक्षा कर सकते हैं।
13 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नीति संहिता और आचार संहिता के बीच अंतर पर प्रकाश डालिये।
07 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘संवैधानिक नैतिकता’ और इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये।
01 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘साम्यवादी विचारधारा के मूलभूत सिद्धांतों की चर्चा कीजिये।
25 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चुलबुल अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक मंत्री का करीबी सहयोगी है। वह अपनी गुंडागर्दी के लिये जाना जाता है। एक बार वह किसी मॉल में मार-पीट के दौरान एक दुकान के मालिक के बेटे को बुरी तरह पीटता है। आम तौर पर, ऐसे मामलों से चुलबुल अपने तरीके से बच निकलता था। लेकिन इस बार दुकान के मालिक ने सख्त रुख अपनाया और चुलबुल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामले को देखने वाला प्रभारी पुलिस अधिकारी नया है और कानून के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उस पुलिस अधिकारी ने चुलबुल के खिलाफ मामले को रफा-दफा करने से इनकार कर दिया है। चुलबुल इस मामले में मंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करता है। लेकिन मंत्री उसे बताता है कि वह संबंधित पुलिस अधिकारी को स्थानांतरित कर देगा। इसके अलावा एक अफवाह है कि मंत्री के किसी करीबी रिश्तेदार को उस पुलिस कर्मी के प्रतिस्थापन के रूप में लाया जाएगा। कल्पना कीजिये कि आप वही पुलिस अधिकारी हैं जिसे स्थानांतरित किया जाना है। आप अपने सामने उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि आप इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
19 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सद्गुण के सिद्धांत के विकास में प्लेटो के योगदान का वर्णन कीजिये।
17 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सांस्कृतिक सापेक्षतावाद और इससे जुड़ी समस्याओं की व्याख्या कीजिये।
11 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पीएम आवास योजना के तहत सरकार ने शहरी गरीबों को किफायती आवास देने का वादा किया है। हालाँकि निरीक्षण के बाद यह पाया गया कि शहर में आवासीय भूखंडों की कमी है।
आपने ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में सरकार से इस योजना के तहत घरों के निर्माण के लिये कुछ खाली सार्वजनिक भूमि को मुक्त करने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संबंधित मंत्री ने सुझाव दिया है कि 20% मकान उनके विवेकाधीन कोटे से आवंटित किये जाने चाहिये। इस स्थिति में, आपके पास निम्नलिखित विकल्प हैं:1. केवल मंत्री के आदेश का पालन करें।
2. मंत्री को बताएँ कि प्रस्तावित विवेकाधीन आवंटन गंभीर विवाद को जन्म देगा।
3. मामले को विलंबित किया जाए।
4. निर्णय का हर तरह से विरोध करें।
इन विकल्पों का विश्लेषण कीजिये और बताइये मंत्री को क्या सलाह देंगे?
05 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
वैश्वीकरण विश्व के लिये वरदान है या अभिशाप, इस मुद्दे पर व्यापक रूप से चर्चा हुई है। इस संदर्भ में वैश्वीकरण की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न नैतिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
02 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में लैंगिक असमानता के लिये कौन-से मुख्य कारक उत्तरदायी हैं? इस संदर्भ में सावित्रीबाई फुले के योगदान की चर्चा कीजिये। (UPSC GS-4 Mains 2020)
24 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नगरीय अर्थतंत्र के सहायक श्रमिक बल के रूप में मूक रह कर सेवा प्रदान करते हुए, प्रवासी श्रमिक सदैव हमारे समाज के सामाजिक-आर्थिक हाशिये पर रहे हैं। महामारी ने उन्हें राष्ट्रीय केंद्र बिंदु पर ला दिया है।
देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से, प्रवासी श्रमिकों की एक बड़ी संख्या ने अपने रोज़गार स्थानों से अपने मूल गाँवों में लौटने का निर्णय लिया। आवागमन की अनुपलब्धता ने अपनी समस्याएँ खड़ी कर दीं। इसके अलावा अपने परिवारों की भुखमरी और असुविधा का डर भी उन्हें सता रहा था।
इनके चलते प्रवासी श्रमिकों ने अपने गाँवों को लौटने के लिये मजदूरी और आवागमन की सुविधाएँ मांगी। उनकी मानसिक व्यथा बहु कारणों से और भी बढ़ गई जैसे आजीविका का आकस्मिक नुक्सान, भोजन के अभाव की संभावना और समय पर घर नहीं पहुँच पाने से रवि की फसल की कटाई में मदद नहीं करने की असमर्थता। उनकी आशंकाएँ ऐसी खबरों से और भी बढ़ गईं जिनमें रास्ते में कुछ ज़िलों में रहने और खाने के अपर्याप्त प्रबंध के बारे में बताया गया था।
जब आपको अपने ज़िले के ज़िला आपदा मोचन बल की कार्यवाही का संचालन करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी तो इस परिस्थिति से आपने अनेक सबक हासिल किये। आपके मतानुसार सामयिक प्रवासी संकट में क्या नीतिपरक मुद्दे उभर कर आए? एक नीतिपरक सेवा प्रदाता राज्य से आप क्या समझते हैं? समान परिस्थितियों में प्रवासियों की पीड़ाओं को कम करने में सभी समाज क्या सहायता प्रदान कर सकता है? (250 शब्द)
19 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विधि और नियम के बीच विभेदन कीजिये। इनके सूत्रीकरण में नीति शास्त्र की भूमिका का विवेचन कीजिये। (150 शब्द) (UPSC Mains GS-4 2020)
17 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बुद्ध की कौन-सी शिक्षाएँ आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और क्यों? विवेचना कीजिये।
11 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न