- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
नीति आयोग ने किन कारणों से अपने तीन वर्षीय कार्यवाही एजेंडे में कृषिगत आय की एक निश्चित सीमा पर करारोपण का प्रस्ताव किया है? इसका अर्थव्यवस्था एवं समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रैनसमवेयर क्या है? उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिये कि किसी राष्ट्र की साइबर सुरक्षा के लिये यह किस प्रकार खतरा उत्पन्न करता है। इससे बचाव के लिये क्या किया जा सकता है? (250 शब्द)
11 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सतत् विकास लक्ष्य, 2030 की प्राप्ति के संदर्भ में प्राकृतिक आपदाओं के द्वारा उत्पन्न की जाने वाली रुकावटों का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
08 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आतंकी वित्त को आतंकवाद के जीवन रक्त के रूप में परिभाषित किया गया है। आतंकी वित्तपोषण को रोकने के लिये भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? आतंकी वित्तपोषण से निपटने में कौन-सी चुनौतियाँ हैं? (250 शब्द)
06 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
कुछ बाधाओं के कारण भारत की ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा आज भी आर्थिक विकास से अपवर्जित है। इसके निवारण हेतु उपाय एवं संबंधित सरकारी पहलों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में वायु-प्रदूषण स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक समस्या के रूप में भी सामने आया है। इस संदर्भ में जैव-प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में जारी ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट’ के विशेष संदर्भ में भारतीय विनिर्माण क्षेत्रक की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालें एवं इनके निवारण के उपायों की चर्चा करें। (250 शब्द)
01 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शहरी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन हेतु ‘नेबरहुड एक्शन प्लान’ को विश्लेषित करते हुए इसमें जनसहयोग की भूमिका को प्रस्तुत कीजिये। (200 शब्द)
31 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘भारत सरकार की अग्रसक्रिय नीति के तहत बी.एस. VI मानकों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से अपनाया गया है।’ इस कथन के संदर्भ में भारत में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति तथा भारत स्टेज VI मानकों को विश्लेषित कीजिये। (200 शब्द)
30 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पिछले कुछ वर्षों में, वामपंथी अतिवाद (एलडब्ल्यूई) ने स्वयं को भारत के लिये सबसे प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है। सरकारों द्वारा किये गए विभिन्न उपायों के बावजूद एलडब्ल्यूई इतने वर्षों तक किस प्रकार कायम रहा है? वे उपाय सुझाइये जो एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति ला सकते हैं। (250 शब्द)
29 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
स्थानीय एवं वैश्विक पर्यावरणीय क्षेत्र में कई दूरगामी घटनाएँ घटित हुई हैं, जिन्हें हमारी पर्यावरणीय नीति में सम्मिलित करने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को मील का पत्थर कहा जाता है।’ इस कथन के आलोक में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की उपलब्धियों को बताते हुए ओज़ोन समस्या की विद्यमानता का उल्लेख कीजिये। (200 शब्द)
25 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भीड़ हिंसा भारत में एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रही है। उपयुक्त उदाहरण देते हुए, ऐसी हिंसा के कारणों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। भीड़ हिंसा को रोकने के लिये उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)
23 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत के रेगिस्तानी इलाकों में सूखे की समस्या से निपटने एवं किसानों की अनुकूलन क्षमता को बढ़ाने में वर्षा जल संग्रहण ढाँचा और बागवानी-चरागाह प्रणाली कारगर साबित हो सकती है। विवेचना करें। (200 शब्द)
21 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वन्य जीवों के संरक्षण से संबंधित सख्त कानूनों के बावजूद देश में इनके खिलाफ होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समस्या के संदर्भ में वन्य जीव संरक्षण कानून के क्रियान्वयन तथा जनसहभागिता को विश्लेषित कीजिये। (200 शब्द)
18 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन की विभीषिका के अंतर्गत देखा जा सकता है।’ कथन का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
16 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
बायोमेडिकल अपशिष्ट क्या है? ये अपशिष्ट किस प्रकार से पर्यावरण के लिये चुनौती बने हुए हैं? इन चुनौतियों से निपटने के संदर्भ में बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2018 को विश्लेषित कीजिये।
14 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स क्या हैं? भारत की वर्तमान ऊर्जा समस्या का समाधान क्या इनके ज़रिये संभव है? (200 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सरदार सरोवर बांध नि:संदेह आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है किंतु इसके नकारात्मक सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये।
09 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के भू-जल परिदृश्य में आए बदलाव से उत्पन्न समस्याओं एवं उपायों को गिनाइये। (200 शब्द)
05 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तिकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है? (150 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमि पुनर्स्थापन में जलवायु परिवर्तन को सीमित करने और सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता करने की काफी क्षमता है। विश्लेषण कीजिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ‘भागीदारी गारंटी योजना’ (Participatory Guarantee Scheme-PGS) क्या अधिक किसानों को जैविक फसल के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित कर पाएगी? विश्लेषण कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019 महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिये कितना उपयोगी है? टिप्पणी कीजिये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कृषि व्यवसाय अब युवाओं आकर्षक नहीं लगता क्योंकि इसमें आय तथा उत्पादकता कम है। सरकार द्वारा तीव्र, समावेशी और सतत् विकासात्मक रणनीतियों के माध्यम से क्या इस समस्या का समाधान किया जा सकता है? तर्क दीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना” खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कितनी प्रासंगिक है, स्पष्ट कीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उदारीकृत प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए, इसके तहत निषिद्ध विषयों का उल्लेख कीजिये।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यदि प्रथम नीली क्रांति की असफलता से सीख नहीं ली गई तो “नई नीली क्रांति 2.0” अनुत्पादक साबित हो सकती है। टिप्पणी कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत सहित पूरा विश्व आज मरुस्थलीकरण की समस्याओं से जूझ रहा है। इस गंभीर समस्या से निपटने में ‘संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय’ (UNCCD) कितना प्रासंगिक है, चर्चा कीजिये।
16 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में आई आर्थिक मंदी इसके विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। आर्थिक मंदी के कारणों और उपायों पर चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था