दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

समुद्री अभ्यास 'एकता 2025'

  • 17 Dec 2025
  • 12 min read

स्रोत: PIB

भारतीय नौसेना के उप-नौसेना प्रमुख (DCNS) ने अभ्यास ‘एकता 2025’ के आठवें संस्करण के समापन समारोह में भाग लेने के लिये मालदीव का दौरा किया।

अभ्यास एकता

  • परिचय: वर्ष 2017 में स्थापित, यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है।
  • मुख्य उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री कमांडो के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, गतिविधियों में विशेष रूप से गोताखोरी अभियान, विशेष बल रणनीति और असममित युद्ध शामिल थे।
  • महत्त्व: यह भारत के क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक और समग्र उन्नति (MAHASAGAR) की दृष्टि और पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप है।

मालदीव

  • परिचय: मालदीव (राजधानी- माले) हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह राष्ट्र है, जिसमें लगभग 1,200 प्रवाल द्वीप शामिल हैं, जो 26 प्राकृतिक एटोल की दोहरी शृंखला में व्यवस्थित हैं।
    • मालदीव में विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति तंत्र और पॉंचवाँ सबसे विविध प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र है।
    • आठ डिग्री चैनल भारत के मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) को मालदीव से अलग करता है।
  • स्थलाकृति: यह विश्व का सबसे समतल देश है, जिसका भू-भाग समुद्र तल से औसतन लगभग 1.5 मीटर ऊपर है।
  • भारत-मालदीव सैन्य अभ्यास: अभ्यास एकुवेरिन (भारत-मालदीव), अभ्यास मिलन (MILAN) (बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास), अभ्यास दोस्ती (भारत, श्रीलंका और मालदीव)।

और पढ़ें: भारत-मालदीव रक्षा सहयोग को मज़बूत करना

close
Share Page
images-2
images-2