दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

भारत के समर्थन हेतु ADB की विकास वित्तपोषण सहायता

  • 17 Dec 2025
  • 13 min read

स्रोत: पी.आई.बी

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के साथ 5 ऋण समझौते किये हैं, जो कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल, शहरी परिवहन और सतत आजीविका पर केंद्रित विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करेंगे।

एशियाई विकास बैंक (ADB)

  • परिचय: एशियाई विकास बैंक (ADB) की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी। यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है, जिसका उद्देश्य एक समृद्ध, समावेशी, अनुकूल और सतत एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र का निर्माण करना है, साथ ही क्षेत्र में अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने का प्रयास करना है।
    • ADB को संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक पर्यवेक्षक का दर्जा भी प्राप्त है।
  • कार्य: ADB अपने सदस्य देशों और भागीदारों को ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है।
    • इसके अलावा, ADB स्वीकृत निजी क्षेत्र परियोजनाओं, वित्तीय संस्थानों और निजी इक्विटी फंड्स को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।
  • सदस्यता: ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में स्थित है और इसके 69 सदस्य हैं, जिनमें से 50 सदस्य एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र से हैं तथा 19 सदस्य बाहरी देशों से हैं
    • दिसंबर 2024 तक ADB के 5 सबसे बड़े शेयरधारक हैं: जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (प्रत्येक 15.6%), चीन (6.4%), भारत (6.3%) और ऑस्ट्रेलिया (5.8%)।
  • ADB और भारत: भारत ADB का संस्थापक सदस्य है और इसका चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है। बैंक का समर्थन भारत के मज़बूत, जलवायु-अनुकूल और समावेशी विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है।

और पढ़ें: एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट 2024

close
Share Page
images-2
images-2