दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

अभ्यास एकुवेरिन

  • 03 Dec 2025
  • 13 min read

स्रोत: पी. आई. बी.

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वाँ संस्करण केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।

  • धिवेही में ‘एकुवेरिन’ का अर्थ ‘मित्र’ होता है, जो दोनों देशों (भारत और मालदीव) के बीच मित्रता, आपसी विश्वास तथा सैन्य सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाता है।
    • वर्ष 2009 से भारत और मालदीव में बारी-बारी से आयोजित ‘एकुवेरिन’ अभ्यास भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति के अनुरूप है और क्षेत्रीय साझेदारियों को मज़बूत करता है।
    • यह अभ्यास दोनों देशों की भारतीय महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को भी मज़बूत करता है।
    • यह अभ्यास वन, अर्द्ध-शहरी और तटीय क्षेत्रों में आतंकवाद-विरोधी (Counter-Terrorism) और सशस्त्र विद्रोह-विरोधी (Counter-Insurgency) ऑपरेशनों में दोनों सेनाओं की सहक्रियाशीलता (Interoperability) को बढ़ाता है।

भारत-मालदीव रक्षा संबंध

  • एकुवेरिन’ और ‘एकथा’ जैसे प्रमुख द्विपक्षीय अभ्यासों के साथ ही ‘दोस्ती’ जैसे त्रिपक्षीय अभ्यास (भारत, श्रीलंका तथा मालदीव सहित) संचालन क्षमता और सहक्रियाशीलता बढ़ाने के लिये आयोजित किये जाते हैं।
  • भारत, मालदीव का प्रमुख रक्षा साझेदार और संकट की स्थिति में पहला प्रतिक्रिया दाता है, जैसा कि ऑपरेशन कैक्टस (1988) और 2004 की सुनामी के बाद की सहायता में देखा गया। भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और SAGAR विज़न इस सहयोग का मार्गदर्शन करते हैं।
  • वर्ष 2016 में रक्षा सचिव स्तर पर शुरू किया गया वार्षिक रक्षा सहयोग संवाद (DCD) भारत–मालदीव रक्षा सहयोग की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिये मुख्य मंच के रूप में कार्य करता है।

और पढ़ें: भारत-मालदीव रक्षा सहयोग को मज़बूत करना

close
Share Page
images-2
images-2