समुद्री अभ्यास 'एकता 2025' | 17 Dec 2025
भारतीय नौसेना के उप-नौसेना प्रमुख (DCNS) ने अभ्यास ‘एकता 2025’ के आठवें संस्करण के समापन समारोह में भाग लेने के लिये मालदीव का दौरा किया।
अभ्यास एकता
- परिचय: वर्ष 2017 में स्थापित, यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है।
- मुख्य उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री कमांडो के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, गतिविधियों में विशेष रूप से गोताखोरी अभियान, विशेष बल रणनीति और असममित युद्ध शामिल थे।
- महत्त्व: यह भारत के क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक और समग्र उन्नति (MAHASAGAR) की दृष्टि और पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप है।
मालदीव
- परिचय: मालदीव (राजधानी- माले) हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह राष्ट्र है, जिसमें लगभग 1,200 प्रवाल द्वीप शामिल हैं, जो 26 प्राकृतिक एटोल की दोहरी शृंखला में व्यवस्थित हैं।
- मालदीव में विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति तंत्र और पॉंचवाँ सबसे विविध प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र है।
- आठ डिग्री चैनल भारत के मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) को मालदीव से अलग करता है।
- स्थलाकृति: यह विश्व का सबसे समतल देश है, जिसका भू-भाग समुद्र तल से औसतन लगभग 1.5 मीटर ऊपर है।
- भारत-मालदीव सैन्य अभ्यास: अभ्यास एकुवेरिन (भारत-मालदीव), अभ्यास मिलन (MILAN) (बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास), अभ्यास दोस्ती (भारत, श्रीलंका और मालदीव)।
|
और पढ़ें: भारत-मालदीव रक्षा सहयोग को मज़बूत करना |
