इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    औद्योगिक आपदाओं हेतु ज़िम्मेदार कारकों की पहचान करते हुए इनसे निपटने हेतु आवश्यक उपायों की चर्चा करें।

    04 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • औद्योगिक आपदा का संक्षिप्त परिचय।

    • औद्योगिक आपदा हेतु जिम्मेदार कारकों का उल्लेख करें।

    • इनसे निपटने के लिए आवश्यक उपायों की चर्चा करें।

    देश में अक्सर औद्योगिक आपदा की घटनाएँ देखने को मिलती हैं, जिनसे जीवन तथा सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुँचता है।

    औद्योगिक आपदाओं के कारण:

    • अधिकांश घटनाओं का कारण आग, विस्फोट तथा खतरनाक रसायनों का रिसाव होता है।
    • अधिकांश कंपनियों द्वारा सुरक्षा मानकों को लागू करने में लापरवाही बरतना।
    • श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलबध न कराना।
    • असंगठित क्षेत्रों में खतरनाक रसायनों का संग्रहण तथा भंडारण जो प्रकृति तथा समाज दोनों के लिये खतरा है।
    • औद्योगिक विनियमन बहुत ढीले हैं जिससे आपदाओं के घटित होने की संभावना बढ़ जाती है।
    • कई बार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद श्रमिक उनके उपयोग को लेकर सचेत नहीं होते।

    उपाय

    • पूर्ण आवश्यक सूचनाओं के साथ खतरनाक रसायनों की सूची बनानी चाहिये जिसमें रसायन की विशेषता, भंडारण का स्थान तथा उससे संभावित खतरों का उल्लेख होना चाहिये।
    • उपरोक्त सूचना न सिर्फ उद्योग से जुड़े कर्मचारियों अपितु आस-पास रहने वाले सभी निवासियों को भी होनी चाहिये।
    • सम्भावित जोखिम भरे क्षेत्र को विशेष रूप से चिह्नित किया जाना चाहिये।
    • खतरों से सावधान करने के साथ ही आपातकाल में बचाव के मार्ग से भी अवगत कराया जाना चाहिये।
    • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य किये गए पर्यावरण प्रभाव आकलन के नियमों को पूरी तरह लागू किया जाना चाहिये।
    • भारत में उद्योगों के सुरक्षा संबंधी नियमों तथा कानूनों का एकीकरण किया जाना चाहिये।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2