- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
टिप्पणी करें (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
(a) आकांक्षी जिला कार्यक्रम
(b) प्रत्यक्ष लाभ अंतरण -
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन नियम सभी देशों को उनके भू-भाग के आकाशीय क्षेत्र (एयरस्पेस) पर पूर्ण और अनन्य प्रभुता प्रदान करते हैं। आप आकाशीय ‘क्षेत्र’ से क्या समझते हैं? इस आकशीय क्षेत्र के ऊपर के आकाश के लिये इन नियमों के क्या निहितार्थ हैं? इससे उत्पन्न् चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और खतरों पर नियंत्रण पाने के तरीके सुझाइये। (250 शब्द)
13 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक फैसला माने जाने वाले भारत सरकार की विमुद्रीकरण प्रक्रिया का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा करें। (250 शब्द)
12 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में प्रचलित विविध प्रकार की सूक्ष्म सिंचाई विधियों और उनके लाभ पर प्रकाश डालिये। इसके लिये किये जा रहे सरकारी प्रयासों पर भी टिप्पणी करें। (250 शब्द)
11 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या असंतुलित क्षेत्रीय विकास भारत के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं भौतिक अवसंरचनाओं के अपर्याप्त विकास का कारण रहा है? ग्रामीण विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की भूमिका का परीक्षण करें। (250 शब्द)
08 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमि सुधार के विभिन्न घटकों और इससे संबंधित संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसका समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
07 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी ‘वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम, 2018’ मसौदे में ब्लॉकचेन तकनीकी के इस्तेमाल पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉकचेन तकनीक की अवधारणा को स्पष्ट करें।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
जल वृष्टि पोषित नदी (Run of the River) जलविद्युत परियोजना से आप क्या समझते हैं? यह किस प्रकार अन्य जलविद्युत परियोजनाओं से भिन्न होती है?
05 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
बिटकॉइन क्या है एवं विभिन्न देशों में इसकी क्या स्थिति है? बिटकॉइन के उपयोग एवं इसके भविष्य पर संक्षिप्त में प्रकाश डालें।
04 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक की संरचना, उद्देश्य एवं इस संबंध में चीन के परिप्रेक्ष्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
02 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अफ्स्पा (AFSPA) पर चर्चा करते हुए इसके मुख्य प्रावधानों और संबंधित विवादों पर प्रकाश डालें। साथ ही अनुच्छेद 371 के प्रावधानों पर भी चर्चा करें।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘‘बहुधार्मिक व बहुजातीय समाज के रूप में भारत की विविध प्रकृति, पड़ोस में दिख रहे अतिवाद के संघात के प्रति निरापद नहीं है।’’ ऐसे वातावरण के प्रतिकार के लिये अपनाई जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिये।
28 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हिंद महासागर के ‘सुनामी प्रवण क्षेत्र’ होने के क्या कारण हैं? हाल के दिनों में इसकी तलहटी में एक नए प्लेट सीमांत के बनने की परिघटना एवं उसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
27 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आधुनिक कृषि में जोखिम एक अंतर्निहित एवं अपरिहार्य तत्त्व है। कृषि में उच्च प्रौद्योगिकी, वाणिज्यीकरण तथा विविधीकरण से संबंधित नवीन जोखिमों की आशंका से निपटने के लिये किये जा रहे जोखिम प्रबंधन में बैंकों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
26 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपदा जोखिम में कमी के लिये सेंदाई फ्रेमवर्क, 2015-30 एक सामान्य मानक स्थापित करता है और खतरों की सभेद्यता को रोकने के लिये समावेशी एवं एकीकृत संस्थागत उपायों को अपनाने पर जोर देता है।
25 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
बॉन में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन’ (COP-23) सरकारों के लिये पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने और टिकाऊ, लचीला तथा वायु-सुरक्षित विकास को त्वरित करने का अगला कदम है। इस सम्मेलन के एजेंडा एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कथन पर प्रकाश डालें।
23 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तीकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
22 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
डिजिटल इंटेलिजेंस एक प्रकार का ‘सामाजिक मस्तिष्क’ बनाता है जो विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करना प्रारंभ कर देता है और एकाधिकार स्थापित कर इसकी कीमत वसूलता है। यह अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक संसाधन बनने जा रहा है। जिसके पास भी यह है, उसका नियंत्रण प्रत्येक वस्तु पर है। इस संदर्भ में, भारत को इस वैश्विक डिजिटल प्रतिमान में असंगत नहीं होना चाहिये और क्षेत्र के बदलाव के अनुकूल बनना चाहिये। चर्चा करें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
मानव जीवन के अस्तित्व और प्रगति के लिये ज़रूरी है कि जीवन के हर पहलू में विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल हो। लेकिन क्या यह तकनीक, भविष्य में कुछ नयी चुनौतियों को भी उत्पन्न करेगी। परीक्षण कीजिये।
17 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘तीसरी राष्ट्रीय वन्यजीव कार्य योजना’ के प्रमुख तत्त्वों पर प्रकाश डालें।
15 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
घनी आबादी और भौतिक संपत्तियाें की वज़ह से जलवायु परिवर्तन, आपदाओं और संघर्षों के प्रति शहरों की संवेदनशीलता कई गुना बढ़ जाती है। परंतु शहरों का सुचारूपूर्ण नियोजन एवं प्रबंधन शहरों की उनकी प्रगति और चिरस्थायी विकास का माध्यम बनाता है। इस संबंध में भारत के बहुआयामी दृष्टिकोण विशेषकर स्मार्ट सिटीज़ की अवधारणा को स्पष्ट करें।
14 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एंजेल टैक्स से आप क्या समझते हैं? स्टार्ट-अप्स के क्षेत्र में इससे जुड़े विवादों को बताते हुए इसके समाधान हेतु सुझावों पर चर्चा करें।
13 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि को एक सफल उद्यम के रूप में स्थापित होने के लिये ज़रूरी है कि इसके सभी अवयवों का उचित समन्वय हो। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने हेतु कृषि समन्वय की इस प्रक्रिया ‘कृषि प्रबंधन’के तहत सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालें।
12 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एक विकसित अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन न सिर्फ देश की पूरी परिवहन क्षमता में बढ़ोतरी करेगा, बल्कि इससे परिवहन मॉडल को भी दुरूस्त करने में मदद मिलेगी। भारत की जल मार्ग विकास परियोजना को संक्षिप्त में बताते हुए कथन की तर्कपूर्ण विवेचना कीजिये।
11 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले डेढ़ दशक में न केवल प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता में लगभग 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, अपितु जल प्रदूषण की स्थिति भी जैविक समुदाय की उत्तरजीविता के लिये अधारणीय हो गई है। कथन पर प्रकाश डालें एवं इस दिशा में सरकार द्वारा की जा रही पहलों की चर्चा करें। (250 शब्द)
08 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषि के सहायक क्षेत्रों में मूल्यवर्द्धन एवं व्यावसायिक दक्षता का अभाव, न केवल भारतीय कृषि के पुनरुद्धार में अवरोधक सिद्ध हो रही है, अपितु यह खाद्य एवं पोषण असुरक्षा सहित सामाजिक-आर्थिक विकास की गति को भी मंद किये हुए है। व्याख्या करें।
06 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत दुनिया के सर्वाधिक आपदा प्रवण क्षेत्रों में से एक है, जिसका लगभग 85% क्षेत्र एक या कई आपदाओं के प्रति सुमेद्य है एवं 22 राज्य व केंद्रशासित क्षेत्र इससे अक्रांत हैं। उक्त कथन के संदर्भ में भारत की आपदा प्रवणता की स्थिति की व्याख्या करें।
05 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मृदा निम्नीकरण एक गंभीर पर्यावरण समस्या है जिसका सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम भी चिंतनीय है। विवेचना करें।
04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘जैविक ऊर्जा’ देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, फिर भी बहुविध कारणों से भारत में जैविक ऊर्जा का उत्पादन इसकी विद्यमान क्षमता से काफी निम्नतर है। विवेचना करें।
02 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्तमान युग में बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में लगातार दूषित होती ‘नगरीय जलवायु’ मानवीय क्रियाकलापों का ही एक उप-उत्पाद है। टिप्पणी करें।
01 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण