इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मृदा निम्नीकरण एक गंभीर पर्यावरण समस्या है जिसका सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम भी चिंतनीय है। विवेचना करें।

    04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण

    उत्तर :

    प्रश्न विच्छेद

    • प्रश्न का संबंध एक समस्या के रूप में मृदा निम्नीकरण से है।

    हल करने का दृष्टिकोण

    • मृदा निम्नीकरण एवं कारणों की चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ करें।
    • मृदा निम्नीकरण के विभिन्न प्रभावों की चर्चा करें।
    • समाधान बताते हुए निष्कर्ष लिखें।

    मृदा निम्नीकरण एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है। सामान्यत: कृषि, उद्योग और शहरीकरण के लिये मृदा का अवैज्ञानिक प्रबंधन और अनावश्यक इस्तेमाल के कारण मृदा गुणवत्ता में भौतिक, रासायनिक और जैविक रूप से गिरावट को ही मृदा निम्नीकरण कहा जाता है। मृदा मौलिक प्राकृतिक संसाधन है और समस्त धरातलीय जीवन का आधार है। अत: मृदा निम्नीकरण का निराकरण किया जाना जीवन के स्वस्थ रहने के लिये आवश्यक है। अतिरेक मृदा निम्नीकरण के तात्कालिक और दीर्घकालिक नुकसान हैं। यद्यपि मृदा निम्नीकरण प्राकृतिक रूप से भी होता है, तथापि मानवीय कारक मृदा निम्नीकरण के लिये प्रमुख रूप से उत्तरदायी हैं। इन कारकों को निम्नलिखित रूप से समझा जा सकता है-

    • भौतिक कारक: वर्षा, बाढ़, पवन द्वारा अपरदन, सामूहिक संचलन।
    • जैविक कारक: मानवीय एवं पादप अभिक्रियाएँ, अवैज्ञानिक कृषि पद्धतियाँ।
    • विवनीकरण, अतिचारण और शहरीकरण।
    • उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग।
    • औद्योगिक एवं खनन गतिविधियाँ।
    • मृदा निम्नीकरण के प्रभावों को निम्नलिखित रूप से समझा जा सकता है-

    सामाजिक प्रभाव

    • कृषि योग्य भूमि का ह्रास, जो कृषकों की आत्महत्या के लिये उत्तरदायी है।
    • सूखा, बाढ़ और शुष्कता।

    आर्थिक प्रभाव

    • न्यून कृषि उत्पादन जिससे गरीबी में वृद्धि होती है।
    • कृषि संबंधी कच्चे माल की अनुपलब्धता के कारण महँगाई में अभिवृद्धि।
    • खाद्यान्न आपूर्ति हेतु आयातों में अभिवृद्धि।
    • मृदा निम्नीकरण के मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ते हैं। इससे अल्पपोषण, भुखमरी प्रेरित दंगे आदि में वृद्धि की संभावना भी बढ़ जाती है।

    उक्त समस्याओं का निराकरण वनीकरण में वृद्धि, जैविक कृषि को बढ़ावा, वैज्ञानिक कृषि को प्रोत्साहन, मृदा अम्लीकरण को रोकना आदि उपायों के द्वारा किया जा सकता है।

    निष्कर्षत: मृदा निम्नीकरण एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है जिसे समाप्त करना जैविक समुदाय के हितों के संरक्षण हेतु आवश्यक है। समष्टिगत प्रयासों के साथ-साथ व्यष्टिगत प्रयासों के द्वारा इस चुनौती से निपटने के प्रयास करने होंगे।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2