ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Aug 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

विश्व मानवतावादी दिवस

चर्चा में क्यों?

हर साल 19 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व मानवतावादी दिवस का उद्देश्य उन समर्पित व्यक्तियों के प्रयासों को मान्यता देना है, जो संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता करने के लिये अपने प्राणों को जोखिम में डालते हैं। 

  • यह दिवस उन लाखों लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने का भी अवसर है, जिनका जीवन संघर्ष और आपदाओं के कारण संकटग्रस्त हो जाता है।

मुख्य बिंदु

विश्व मानवतावादी दिवस के बारे में:

  • परिचय
    • यह दिवस मानवीय मामलों के समन्वय हेतु संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) के नेतृत्व में मनाया जाता है। 
    • इसका उद्देश्य संकटों से प्रभावित लोगों की कल्याण, गरिमा और अस्तित्व सुनिश्चित करना तथा मानवीय कार्यकर्त्ताओं की सुरक्षा का समर्थन करना है।
  • इतिहास
    • 19 अगस्त, 2003 को बगदाद स्थित कैनाल होटल पर हुए बम हमले में 22 मानवीय सहयोगी मारे गए थे, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के इराक हेतु विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो भी शामिल थे। 
    • उनके सम्मान में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस दिन को विश्व मानवतावादी दिवस (WHD) के रूप में घोषित किया।
  • विषय (Theme)
    • इस वर्ष का विषय मानवतावादियों और नागरिकों पर हो रहे हमलों को समाप्त करने तथा अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत दंड-मुक्ति की प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान करता है।
    • यह सत्ता में बैठे लोगों से #ActForHumanity का आग्रह करता है।
  • #ActForHumanity अभियान का आह्वान:
    • मानवीय कार्यकर्त्ताओं और उनके द्वारा सेवा प्राप्त करने वाले नागरिकों की सुरक्षा
    • अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून को बनाए रखना।
    • मानवीय सहायता द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले महत्त्वपूर्ण जीवन-रेखीय (Vital Lifelines) संसाधनों हेतु वित्तपोषण।


close
Share Page
images-2
images-2