दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

स्टेट पीसीएस



उत्तराखंड

उत्तराखंड : सामान्य परिचय

  • 08 Jul 2025
  • 59 min read

गठन 

09 नवंबर, 2000

राजधानी

देहरादून (शीतकाल) और गैरसैण (ग्रीष्मकाल)

जनसंख्या

10,086,292

क्षेत्रफल

53,483 वर्ग किमी.

कुल ज़िले

13

राज्य का प्राचीन नाम

उत्तराँचल

मंडलों की संख्या 

02 (गढ़वाल व कुमाऊँ)

उच्च न्यायालय

नैनीताल

uttarakhand

राजकीय पशु : कस्तूरी मृग

राजकीय पुष्प : ब्रह्म कमल

राजकीय पक्षी : मोनाल

राजकीय वृक्ष : बुरांश

राजकीय लोककला : ऐपण

राजकीय पर्व : हरेला

जकीय चिह्न: तीन पर्वत चोटियाँ, मध्य में गंगा की 4 लहरें

राजकीय तितली : कॉमन पीकॉक 

राजकीय वाद्ययंत्र: ढोल 

राजकीय खेल: फुटबॉल 

सामान्य परिचय

  • राज्य का नाम -उत्तराखंड (पूर्वनाम-उत्तरांचल) 
  • राज्य गठन हेतु विधेयक लोकसभा से पारित -1 अगस्त, 2000  
  • राज्य गठन हेतु विधेयक राज्यसभा से पारित -10 अगस्त, 2000  
  • उत्तरांचल राज्य विधेयक पर राष्ट्रपति (तत्कालीन राष्ट्रपति- के.आर. नारायणन) द्वारा स्वीकृति -28 अगस्त, 2000  
  • राज्य गठन की तिथि -9 नवंबर, 2000 
  • भारतीय गणतंत्र का राज्य -27वाँ 
  • राज्य की भौगोलिक स्थिति -28º 43' से 31º 27' उत्तरी अक्षांश एवं 77º 34' से 81º 02' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। 
  • राज्य का क्षेत्रफल -53, 483 वर्ग किमी. (देश के क्षेत्रफल का 1.69%) 
  • राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किमी. (86.07%) 
  • राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग -7,448 वर्ग किमी. (13.93%) 
  • उत्तर से दक्षिण में विस्तार -320 किमी. 
  • पूर्व से पश्चिम में विस्तार -358 किमी. 
  • राज्य की सीमा से लगे राज्य -2 [हिमाचल प्रदेश (उत्तर-पश्चिम में), उत्तर-प्रदेश (दक्षिण में)] 
  • राज्य की सीमा से लगे देश -2 [पूर्व में- नेपालउत्तर में- तिब्बत (चीन)] 
  • राजकीय चिह्न -अशोक की लाट के नीचे तीन पर्वत चोटियाँ एवं उसके नीचे गंगा की चार लहरों को अंकित किया गया है। अशोक की  लाट के  नीचेसत्यमेव जयतेलिखा गया है। 
  • राजकीय पुष्प -ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य) (वैज्ञानिक नाम- सोसूरिया अबलेवेटा) 
  • राजकीय वृक्ष -बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन अरबोरियम ) 
  • राजकीय पशु -कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर) 
  • राजकीय पक्षी -मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस) 
  • राजकीय खेल -फुटबॉल 
  • राजकीय गीत -उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन... (हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित) 
  • राजकीय तितली -कॉमन पीकॉक (वर्ष 2016 में घोषित) 
  • राजकीय भाषा -प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से) 
  • राज्य की विधायिका -एक सदनीय (विधानसभा) 
  • विधानसभा सदस्यों की संख्या -70  
  • विधानसभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या -13 
  • विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या -2 
  • लोकसभा  हेतु सीटें  -5 
  • राज्यसभा हेतु सीटें -3 
  • अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित लोकसभा क्षेत्र -1 
  • तहसील -110 
  • जनगणना नगर (2011) -41 
  • नगर निगम -11  
  • नगरपालिका परिषदें -45  
  • नगर पंचायत -50  
  • ज़िला पंचायत -13 
  • ग्राम पंचायत -7791 
  • राज्य का उच्च न्यायालय -नैनीताल 
  • राज्य की कुल जनसंख्या -10,086,292 (देश की आबादी का 0.83%) 
    • पुरुष जनसंख्या -51,37,773 
    • महिला जनसंख्या -49,48,519 
  • ग्रामीण जनसंख्या -70,36,954 
  • शहरी जनसंख्या -30,49,338 
  • राज्य की कुल जनसंख्या में पर्वतीय आबादी -64.90% 
  • राज्य की कुल जनसंख्या में मैदानी आबादी -35.10%  
  • राज्य की दशकीय वृद्धि दर -18.81% 
  • राज्य का औसत जनघनत्व -189 व्यक्ति/वर्ग किमी. 
  • राज्य में औसत लिंगानुपात -963 प्रति हज़ार 
  • राज्य में शिशु लिंगानुपात -890 प्रति हज़ार 
  • राज्य की औसत साक्षरता -78.82% 
    • पुरुष साक्षरता -87.40% 
    • महिला साक्षरता -70.00% 
  • सर्वाधिक जनघनत्व वाला ज़िला -हरिद्वार (801) 
  • न्यूनतम जनघनत्व वाला ज़िला -उत्तरकाशी (41) 
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला ज़िला -हरिद्वार 
  • न्यूनतम जनसंख्या वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा ज़िला -चमोली 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला -चंपावत 
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला -अल्मोड़ा (1139) 
  • न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला -हरिद्वार (880) 
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला -देहरादून (84.25%) 
  • न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर (73.10%) 
  • राज्य के प्रथम राज्यपाल -सुरजीत सिंह बरनाला 
  • राज्य के प्रथम अंतरिम मुख्यमंत्री -नित्यानंद स्वामी 
  • राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री -नारायण दत्त तिवारी 
  • राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष  -प्रकाश पंत 
  •  राज्य विधानसभा की  प्रथम महिला अध्यक्ष -रितु खंडूरी 
  • उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल - मार्ग्रेट अल्वा 
  • राज्य के प्रथम महाधिवक्ता -एल.पी. नैथानी 
  • राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश -अशोक अभेंद्र देसाई 
  • राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष -विजेंद्र जैन 
  • राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष -एन.पी. नवानी 
  • राज्य के प्रथम लोक आयुक्त -न्यायमूर्ति एस.एच.. रजा 
  • राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त -डॉ. आर.एस. टोलिया 
  • राज्य के प्रथम मुख्य सचिव -अजय विक्रम सिंह 
  • राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक -अशोक कांत शरण 
  • राज्य महिला आयेाग की प्रथम अध्यक्ष -संतोष चौहान 
  • राज्य में सर्वाधिक लंबी नदी -काली  
  • राज्य में सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी -अलकनंदा 
  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी घाटी -काली नदी घाटी 
  • राज्य का सबसे बड़ा हिमनद -गंगोत्री या गोमुख 
  • सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (वर्ग किमी.) -चमोली  
  • न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (वर्ग किमी.) -चंपावत  
  • सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (प्रतिशत) -चंपावत (69.06%) 
  • न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (प्रतिशत) -उधमसिंह नगर (19.44%)  
  • सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -गंगोत्री 
  • सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान -फूलों की घाटी 
  • सबसे बड़ा वन्य जीव विहार -केदारनाथ वन्य जीव विहार (चमोली + रुद्रप्रयाग) 
  • सबसे छोटा वन्य जीव विहार -मसूरी वन्य जीव विहार (देहरादून) 
  • सर्वाधिक कस्तूरी मृगों वाला वन्य जीव विहार -अस्कोट वन्य जीव विहार (पिथौरागढ़) 
  • राज्य की सबसे बड़ी गुड़ मंडी -मंगलौर, हरिद्वार 
  • देश राज्य का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज -रुड़की (1847 में स्थापित) 
  • राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज -देहरादून 
  • देश राज्य का पहला कृषि विश्वविद्यालय -जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (1960) 

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • राज्य की प्रथम महिला मेयर (जो राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं) -मनोरमा शर्मा डोबरियाल
  • राज्य का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य-स्मारक) -देहरादून
  • राज्य की प्रथम महिला आई.ए.एस. -ज्योतिराव पांडेय
  • चिपको आंदोलन की प्रथम नेत्री -गौरादेवी
  • मैती आंदोलन के प्रथम नेतृत्वकर्त्ता -कल्याण सिंह रावत
  • राज्य में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा -नंदादेवी राजजात यात्रा (280 किमी. पैदल, प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजन)
  • राज्य का सबसे बड़ा मंदिर समूह -जागेश्वर (ज़िला- अल्मोड़ा)
  • उत्तराखंड में चार धाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ
  • राज्य में निर्मित एशिया का सबसे ऊँचा बाँध -टिहरी
  • दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली राज्य व देश की प्रथम महिला (एक वर्ष के अंदर) -डॉ. विनीता फर्त्याल (भूगर्भ व पुरावनस्पति वैज्ञानिक)
  • सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में एवरेस्ट फतह करने वाली जुड़वाँ बहनें -ताशी व नुंग्शी मलिक
  • राज्य की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेंट -वर्तिका जोशी
  • देश का प्रथम कंजर्वेशन रिज़र्व -आसन कंजर्वेशन रिज़र्व, देहरादून
  • भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - जनरल बिपिन रावत ( पौड़ी गढ़वाल ज़िला)
  • राज्य की प्रथम महिला सांसद -कमलेंदुपति शाह (टिहरी, 1952-57)
  • राज्य गठन के पश्चात् प्रथम महिला सांसद -माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी, 2014)
  • राज्य का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेज़ी पाक्षिक) -द हिल्स (1842 में मसूरी)
close
Share Page
images-2
images-2
× Snow