उत्तराखंड : सामान्य परिचय | 08 Jul 2025
गठन |
09 नवंबर, 2000 |
राजधानी |
देहरादून |
जनसंख्या |
10,086,292 |
क्षेत्रफल |
53,483 वर्ग किमी. |
कुल ज़िले |
13 |
राज्य का प्राचीन नाम |
उत्तराँचल |
मंडलों की संख्या |
02 (गढ़वाल व कुमाऊँ) |
उच्च न्यायालय |
नैनीताल |
राजकीय पशु : कस्तूरी मृग |
![]() |
राजकीय पुष्प : ब्रह्म कमल |
![]() |
राजकीय पक्षी : मोनाल |
![]() |
राजकीय वृक्ष : बुरांश |
![]() |
राजकीय लोककला : ऐपण |
![]() |
राजकीय पर्व : हरेला |
![]() |
जकीय चिह्न: तीन पर्वत चोटियाँ, मध्य में गंगा की 4 लहरें | ![]() |
राजकीय तितली : कॉमन पीकॉक |
![]() |
राजकीय वाद्ययंत्र: ढोल |
![]() |
राजकीय खेल: फुटबॉल |
![]() |
सामान्य परिचय
- राज्य का नाम -उत्तराखंड (पूर्वनाम-उत्तरांचल)
- राज्य गठन हेतु विधेयक लोकसभा से पारित -1 अगस्त, 2000
- राज्य गठन हेतु विधेयक राज्यसभा से पारित -10 अगस्त, 2000
- उत्तरांचल राज्य विधेयक पर राष्ट्रपति (तत्कालीन राष्ट्रपति- के.आर. नारायणन) द्वारा स्वीकृति -28 अगस्त, 2000
- राज्य गठन की तिथि -9 नवंबर, 2000
- भारतीय गणतंत्र का राज्य -27वाँ
- राज्य की भौगोलिक स्थिति -28º 43' से 31º 27' उत्तरी अक्षांश एवं 77º 34' से 81º 02' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
- राज्य का क्षेत्रफल -53, 483 वर्ग किमी. (देश के क्षेत्रफल का 1.69%)
- राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किमी. (86.07%)
- राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग -7,448 वर्ग किमी. (13.93%)
- उत्तर से दक्षिण में विस्तार -320 किमी.
- पूर्व से पश्चिम में विस्तार -358 किमी.
- राज्य की सीमा से लगे राज्य -2 [हिमाचल प्रदेश (उत्तर-पश्चिम में), उत्तर-प्रदेश (दक्षिण में)]
- राज्य की सीमा से लगे देश -2 [पूर्व में- नेपाल , उत्तर में- तिब्बत (चीन)]
- राजकीय चिह्न -अशोक की लाट के नीचे तीन पर्वत चोटियाँ एवं उसके नीचे गंगा की चार लहरों को अंकित किया गया है। अशोक की लाट के नीचे ‘सत्यमेव जयते‘लिखा गया है।
- राजकीय पुष्प -ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य) (वैज्ञानिक नाम- सोसूरिया अबलेवेटा)
- राजकीय वृक्ष -बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन अरबोरियम )
- राजकीय पशु -कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)
- राजकीय पक्षी -मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)
- राजकीय खेल -फुटबॉल
- राजकीय गीत -उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन... (हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित)
- राजकीय तितली -कॉमन पीकॉक (वर्ष 2016 में घोषित)
- राजकीय भाषा -प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से)
- राज्य की विधायिका -एक सदनीय (विधानसभा)
- विधानसभा सदस्यों की संख्या -70
- विधानसभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या -13
- विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या -2
- लोकसभा हेतु सीटें -5
- राज्यसभा हेतु सीटें -3
- अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित लोकसभा क्षेत्र -1
- तहसील -110
- जनगणना नगर (2011) -41
- नगर निगम -11
- नगरपालिका परिषदें -45
- नगर पंचायत -50
- ज़िला पंचायत -13
- ग्राम पंचायत -7791
- राज्य का उच्च न्यायालय -नैनीताल
- राज्य की कुल जनसंख्या -10,086,292 (देश की आबादी का 0.83%)
- पुरुष जनसंख्या -51,37,773
- महिला जनसंख्या -49,48,519
- ग्रामीण जनसंख्या -70,36,954
- शहरी जनसंख्या -30,49,338
- राज्य की कुल जनसंख्या में पर्वतीय आबादी -64.90%
- राज्य की कुल जनसंख्या में मैदानी आबादी -35.10%
- राज्य की दशकीय वृद्धि दर -18.81%
- राज्य का औसत जनघनत्व -189 व्यक्ति/वर्ग किमी.
- राज्य में औसत लिंगानुपात -963 प्रति हज़ार
- राज्य में शिशु लिंगानुपात -890 प्रति हज़ार
- राज्य की औसत साक्षरता -78.82%
- पुरुष साक्षरता -87.40%
- महिला साक्षरता -70.00%
- सर्वाधिक जनघनत्व वाला ज़िला -हरिद्वार (801)
- न्यूनतम जनघनत्व वाला ज़िला -उत्तरकाशी (41)
- सर्वाधिक जनसंख्या वाला ज़िला -हरिद्वार
- न्यूनतम जनसंख्या वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा ज़िला -चमोली
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला -चंपावत
- सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला -अल्मोड़ा (1139)
- न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला -हरिद्वार (880)
- सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला -देहरादून (84.25%)
- न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर (73.10%)
- राज्य के प्रथम राज्यपाल -सुरजीत सिंह बरनाला
- राज्य के प्रथम अंतरिम मुख्यमंत्री -नित्यानंद स्वामी
- राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री -नारायण दत्त तिवारी
- राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष -प्रकाश पंत
- राज्य विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष -रितु खंडूरी
- उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल - मार्ग्रेट अल्वा
- राज्य के प्रथम महाधिवक्ता -एल.पी. नैथानी
- राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश -अशोक अभेंद्र देसाई
- राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष -विजेंद्र जैन
- राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष -एन.पी. नवानी
- राज्य के प्रथम लोक आयुक्त -न्यायमूर्ति एस.एच.ए. रजा
- राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त -डॉ. आर.एस. टोलिया
- राज्य के प्रथम मुख्य सचिव -अजय विक्रम सिंह
- राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक -अशोक कांत शरण
- राज्य महिला आयेाग की प्रथम अध्यक्ष -संतोष चौहान
- राज्य में सर्वाधिक लंबी नदी -काली
- राज्य में सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी -अलकनंदा
- सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी घाटी -काली नदी घाटी
- राज्य का सबसे बड़ा हिमनद -गंगोत्री या गोमुख
- सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (वर्ग किमी.) -चमोली
- न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (वर्ग किमी.) -चंपावत
- सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (प्रतिशत) -चंपावत (69.06%)
- न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला (प्रतिशत) -उधमसिंह नगर (19.44%)
- सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -गंगोत्री
- सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान -फूलों की घाटी
- सबसे बड़ा वन्य जीव विहार -केदारनाथ वन्य जीव विहार (चमोली + रुद्रप्रयाग)
- सबसे छोटा वन्य जीव विहार -मसूरी वन्य जीव विहार (देहरादून)
- सर्वाधिक कस्तूरी मृगों वाला वन्य जीव विहार -अस्कोट वन्य जीव विहार (पिथौरागढ़)
- राज्य की सबसे बड़ी गुड़ मंडी -मंगलौर, हरिद्वार
- देश व राज्य का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज -रुड़की (1847 में स्थापित)
- राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज -देहरादून
- देश व राज्य का पहला कृषि विश्वविद्यालय -जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (1960)
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
- राज्य की प्रथम महिला मेयर (जो राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं) -मनोरमा शर्मा डोबरियाल
- राज्य का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य-स्मारक) -देहरादून
- राज्य की प्रथम महिला आई.ए.एस. -ज्योतिराव पांडेय
- चिपको आंदोलन की प्रथम नेत्री -गौरादेवी
- मैती आंदोलन के प्रथम नेतृत्वकर्त्ता -कल्याण सिंह रावत
- राज्य में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा -नंदादेवी राजजात यात्रा (280 किमी. पैदल, प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजन)
- राज्य का सबसे बड़ा मंदिर समूह -जागेश्वर (ज़िला- अल्मोड़ा)
- उत्तराखंड में चार धाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ
- राज्य में निर्मित एशिया का सबसे ऊँचा बाँध -टिहरी
- दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली राज्य व देश की प्रथम महिला (एक वर्ष के अंदर) -डॉ. विनीता फर्त्याल (भूगर्भ व पुरावनस्पति वैज्ञानिक)
- सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में एवरेस्ट फतह करने वाली जुड़वाँ बहनें -ताशी व नुंग्शी मलिक
- राज्य की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेंट -वर्तिका जोशी
- देश का प्रथम कंजर्वेशन रिज़र्व -आसन कंजर्वेशन रिज़र्व, देहरादून
- भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - जनरल बिपिन रावत ( पौड़ी गढ़वाल ज़िला)
- राज्य की प्रथम महिला सांसद -कमलेंदुपति शाह (टिहरी, 1952-57)
- राज्य गठन के पश्चात् प्रथम महिला सांसद -माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी, 2014)
- राज्य का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेज़ी पाक्षिक) -द हिल्स (1842 में मसूरी)