ध्यान दें:



डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सुंदरबन में खारे पानी के मगरमच्छ

  • 23 Aug 2025
  • 13 min read

स्रोत: TH

राज्य वन विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार, सुंदरबन बायोस्फीयर रिज़र्व (SBR) में खारे पानी के मगरमच्छों की आबादी में वृद्धि हुई है। 

  • अध्ययन में खारे पानी के मगरमच्छों की अनुमानित संख्या 220 से 242 तक बताई गई है। 180 मीटर से कम चौड़ाई वाली खाड़ियाँ तथा नदियाँ खारे पानी के मगरमच्छों के लिये अनुकूल होती हैं।
  • खारे पानी के मगरमच्छ अतिमांसाहारी (hypercarnivorous) शीर्ष शिकारी हैं जो जल निकायों में शवों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।
    • अति मांसाहारी शीर्ष शिकारी एक विशिष्ट शिकारी होता है, जो अपनी खाद्य शृंखला में शीर्ष पर होता है, उसका कोई प्राकृतिक शत्रु नहीं होता तथा वह अपने आहार के 70% से अधिक भाग के लिये अन्य जीवों पर निर्भर होता है
  • ये सर्दियों के दौरान जल की लवणता की व्यापक सीमा को सहन कर सकते हैं, किंतु लवणता में वृद्धि उनके आवास के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है।

सुंदरवन

  • अवस्थिति: सुंदरवन, विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन, बंगाल की खाड़ी के किनारे गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा मेघना नदियों के डेल्टा में स्थित है, जिसका 40% हिस्सा भारत में और शेष भाग बांग्लादेश में है
  • पारिस्थितिकी तंत्र: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भूमि और समुद्र के मध्य विकसित होने वाला एक तंत्र, जिसमें ताज़े जल के दलदल, अंतर-ज्वारीय मैंग्रोव, लवणीय वन तथा खुले जल सहित विविध प्रकार के आवास सम्मिलित होते हैं।
  • पारिस्थितिकी तंत्र: उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में स्थल एवं समुद्र के बीच एक इकोटोन (Ecotone), जिसमें ताज़े जल के दलदल, अंतर-ज्वारीय मैंग्रोव, लवणीय वन और खुले पानी सहित आवासों का विविध मिश्रण शामिल है
  • वैश्विक मान्यता: 1987 (भारत) और 1997 (बांग्लादेश) में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और रामसर स्थल (2019)। 

और पढ़ें: सुंदरबन

close
Share Page
images-2
images-2