कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
“लिंग भेदभाव महिलाओं के प्रति पूर्वधारणाओं की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है।” इस कथन के प्रकाश में भारत में लिंग भेदभाव के प्रकारों एवं कारणों का परीक्षण कीजिये।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
“भारत में सामाजिक सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिये सार्वभौमिक और स्थायी तंत्रों को मजबूत किया जाना चाहिये।” भारत में सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता के संदर्भ में उपरोक्त कथन को स्पष्ट करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चीन द्वारा पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में व्यापक निवेश करने के पीछे क्षेत्रीय व्यापार पर नियंत्रण बनाने की उसकी कोशिश के संदर्भ में भारत द्वारा हाल ही में चाबहार पोर्ट में निवेश से उसको एक बड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं, जिसका वैश्विक राजनीति में एक गहरा महत्त्व है। चर्चा करें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
चीन वैश्विक स्तर पर अमेरिका के एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर रहा है जिसके कारण अमेरिका ने चीन के प्रति अपनी नीति को व्यापक रूप से परिवर्तित किया है, स्पष्ट कीजिये। साथ ही बताइये कि अमेरिका की चीन के प्रति अपनाई गई नीति से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
औपचारिक प्रमुख होने के बावजूद भारतीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।” टिप्पणी करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जब प्रत्येक क्षेत्र नागरिक समाज की निगरानी के तले है तो यह और भी ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि गैर-सरकारी संगठनों की जवाबदेही स्थापित की जाए। चर्चा करें और यह भी बताएँ कि गैर-सरकारी संगठनों को किस प्रकार जवाबदेह बनाया जा सकता है?
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लंबित मुकदमे और न्यायाधीशों की कमी भारतीय न्यायपालिका की ऐसी समस्याएँ हैं जो निरंतर चर्चा में बनी रहती हैं। भारत में मुकदमों के लंबित होने के कारणों को बताते हुए इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लाभ के पद से आप क्या समझते हैं? समय-समय पर विभिन्न राज्यों द्वारा इस पद पर संसदीय सचिवों की नियुक्ति विवाद का मुद्दा बनता रहा है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जनांकिकी विकास, आर्थिक क्षमता और उच्च विकास दर ब्रिक्स को एक अग्रणी स्थिति प्रदान करते हैं, जो वैश्विक एजेंडा तय करने और वैश्विक शासन में एक प्रमुख आवाज़ के रूप में उभरा है। चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संघवाद भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषता रहा है तथापि पिछले सत्तर वर्षों में भारतीय राजनीति में हुए परिवर्तन ने संघवाद के चरित्र को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है। इस कथन के आलोक में भारतीय संघवाद के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के वर्षों में राज्यसभा चुनाव राजनीतिक भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनता नज़र आ रहा है। राज्यसभा का महत्त्व एवं इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में लोकसभा व विधानसभाओं के साथ-साथ चुनाव के पक्ष व विपक्ष में दिये जाने वाले विभिन्न तर्कों की चर्चा करते हुए इसकी व्यवहार्यता के संबंध में अपना मत प्रकट करें।
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले पाँच दशकों से राज्यपाल का कार्यालय केंद्र सरकार के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति का एक साधन बन गया है, इसलिये इस कार्यालय को समाप्त करना बेहतर होगा। क्या आप सहमत हैं? औचित्य के साथ चर्चा कीजिये।
06 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनेक विद्वानों का मत है कि विश्वविद्यालयों में राजनीति छात्रों को उनके परिवेश और समाज के संबंध में जागरूक बनाने के लिये आवश्यक है। उपरोक्त कथन का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
05 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सामाजिक पिछड़ापन एक अलग अवधारणा है, यह सामाजिक एवं सांस्कृतिक से लेकर आर्थिक, शैक्षणिक और यहाँ तक कि राजनीतिक आदि कई परिस्थितियों से उभरता है।” संवैधानिक प्रावधानों के विशेष संदर्भ में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के संबंध में इस कथन की विवेचना कीजिये।
01 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसदीय समितियों से आप क्या समझते हैं? किस प्रकार ये समितियाँ हमारी संसद की कार्य क्षमता बढाती हैं व जवाबदेहिता को सुनिश्चित करती हैं?
28 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-गवर्नेंस से आप क्या समझते हैं? इससे होने वाले लाभ को सोदाहरण प्रस्तुत करें। साथ ही इसके समक्ष विद्यमान प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
27 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की प्रतिष्ठित, ख्यातिप्राप्त संस्थाओं के यदि पिछले कुछ समय का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करें, तो प्रतीत होता है कि ये विश्वसनीयता के संकट से ग्रसित दिखलाई दे रही हैं। क्या ऐसा कहा जा सकता है कि यह संस्थाओं की ढाँचागत समस्या है या यह क्षरण संस्थाओं के संचालनकर्त्ताओं के व्यक्तित्त्व से जुड़ा है?
26 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय शिक्षा प्रणाली में शिक्षकों से संबंधित विषय पर वर्मा कमीशन की प्रमुख अनुशंसाओं पर प्रकाश डालें?
16 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसद के उच्च सदन के रूप में राज्यसभा की शक्तियों एवं उपयोगिता को स्पष्ट करें। इस सदन को अधिक उपयोगी बनाने के लिये किन उपायों पर बल दिया जाना चाहिये?
15 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संयुक्त राष्ट्र में सुधार की आवश्यकता को बताते हुए स्थायी परिषद में भारत की सदस्यता के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
12 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्राम पंचायतों के आय संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए इनके आय के प्रमुख स्रोतों का उल्लेख करें।
10 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसदीय लोकतंत्र में संसदीय बैठकों के माध्यम से विधायी कार्यों को निष्पादित किया जाता है। हाल के वर्षों में संसदीय बैठकों की संख्या में हो रही कमी लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है? चर्चा करें।
09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में यातना निरोधक कानून की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इस विषय पर विधि आयोग की प्रमुख अनुशंसाओं की चर्चा करें।
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता में अंतर को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि किन संदर्भों में उच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता अधिक विस्तृत है?
06 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बजट में प्रस्तावित ‘आयुष्मान भारत’ योजना पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि यह भारत की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में कितनी कारगर हो पाएगी?
05 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत का 'आधार’ (AADHAR) अमेरिका की 'सामाजिक सुरक्षा संख्या' से किस प्रकार अलग है? वर्तमान समय में ‘आधार’ से संबंधित विवादों को स्पष्ट करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालें।
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्र और राज्यों में एक साथ चुनाव आयोजित करवाने की संकल्पना के गुण और दोषों पर प्रकाश डालें। क्या भारत के संदर्भ में यह संकल्पना उपयुक्त है?
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की स्थापना किन उद्देश्यों को लेकर की गई थी? क्या आपको लगता है कि इसकी स्वायत्ता प्रभावित हो रही है?
29 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में तेज़ी से बढ़ता हुआ शहरीकरण विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक अशांति पैदा करने की क्षमता रखता है। क्या भारत का स्मार्ट सिटी मिशन इस सामाजिक अशांति को रोक सकता है? टिप्पणी कीजिये।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था