- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 1152
-
प्रश्न. क्या कार्यपालिका द्वारा बार-बार अध्यादेशों का सहारा लिया जाना भारत में 'शक्तियों के पृथक्करण' तथा 'संसदीय उत्तरदायित्व' के सिद्धांतों को कमज़ोर करता है? विवेचना कीजिये।
21 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में महिला सशक्तीकरण को प्रेरित करने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये और उन प्रमुख बाधाओं का विश्लेषण कीजिये जो इसके पूर्ण कार्यान्वयन में बाधा बन रही हैं। (150 शब्द)
14 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. पारदर्शिता लोकतंत्र की आधारशिला है, लेकिन उत्तरदायित्व के बिना, यह दिखावटी बनकर रह जाती है। भारत में पारदर्शिता, उत्तरदायी और सहभागी शासन को बढ़ावा देने में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
14 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “साउथ-साउथ एवं त्रिकोणीय सहयोग (SSTC) का उद्देश्य विकासशील देशों के मध्य ज्ञान-साझाकरण और सतत् विकास को प्रोत्साहित करना है। SSTC में भारत की भूमिका का परीक्षण कीजिये तथा वैश्विक विकास साझेदारियों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत में आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) प्रायः अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार से असंगत होती है। मानहानि को अपराधमुक्त करने की आवश्यकता (Decriminalize) का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं प्रतिष्ठा की रक्षा के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु सुधारों को प्रस्तावित कीजिये। (150 शब्द)
07 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की समावेशिता भारत के समता अवसंरचना की सुदृढ़ता की परीक्षा लेती है। उनके समाज में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बाधाओं और आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों पर विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
30 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न: लद्दाख की छठी अनुसूची में शामिल किये जाने की मांग राष्ट्रीय एकीकरण और क्षेत्रीय स्वायत्तता के बीच संतुलन की परीक्षा लेती है। इस सामरिक रूप से संवेदनशील केंद्रशासित प्रदेश को छठी अनुसूची के संरक्षण प्रदान करने की आवश्यकता और चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
30 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: "पर्यावरणीय दबाव समूहों को अक्सर भागीदारी लोकतंत्र के उत्प्रेरक के रूप में देखा जाता है।" भारत में विकास की आवश्यकताओं और पारिस्थितिकीय स्थिरता के बीच सामंजस्य स्थापित करने में वे कितनी हद तक सफल रहे हैं? (150 शब्द)
23 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: सऊदी–पाकिस्तान आपसी रक्षा संधि क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता के पुनर्गठन का संकेत देती है। भारत की रणनीतिक गणना पर इसके प्रभावों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “ऊर्जा सुरक्षा केवल एक आर्थिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि एक भू-राजनीतिक साधन भी है।” महाशक्तियों की प्रतिद्वंद्विता के युग में भारत को अपनी ऊर्जा कूटनीति को किस प्रकार पुनर्संयोजित करना चाहिये? (150 शब्द)
16 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न . “प्रशासनिक अधिकरणों भारत की न्याय-प्रणाली का एक अनिवार्य सहायक अंग हैं।” हाल के अधिकरण सुधारों के औचित्य एवं त्वरित न्याय पर उनके प्रभाव का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
16 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज़ के रूप में BRICS किस हद तक सफल रहा है? ऐसे कौन-से उपाय हैं जिनसे भारत, बिना अपने मूल हितों को कमज़ोर किये इस समूह में अपनी भागीदारी को मज़बूत कर सकता है? (250 शब्द)
09 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “सामाजिक न्याय क लिये दान की नहीं, बल्कि अभिगम्यता और गरिमा की आवश्यकता होती है।” दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के आलोक में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिये भारत के प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये।
09 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय
(150 शब्द) -
प्रश्न 1. “भारत में संघवाद एक निश्चित व्यवस्था नहीं, बल्कि संघ और राज्यों के बीच एक सतत् समन्वय है।” हाल के वित्तीय और राजनीतिक घटनाक्रमों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न 2. “व्यापारिक शुल्क (Trade Tariffs) अब केवल आर्थिक सुरक्षा कवच नहीं रहे, बल्कि 21वीं सदी में ये भू-राजनीतिक हथियारों के रूप में उभरकर नए गठबंधनों और प्रतिद्वंद्विताओं को नया रूप दे रहे हैं।” भारतीय परिप्रेक्ष्य में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 2. भारत–अफ्रीका साझेदारी ऐतिहासिक एकजुटता और समकालीन डिजिटल, व्यापार तथा जलवायु सहयोग की समकालीन माँगों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करती है। इस संतुलन को संस्थागत रूप देने में अवसरों तथा चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
26 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 1. “संघ के मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में भारत के महान्यायवादी सरकार के विधि-पालन की रक्षा सुनिश्चित करते हैं।” इस पद की संवैधानिक स्थिति, शक्तियों तथा सीमाओं का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
26 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “रणनीतिक स्वायत्तता अब गुटनिरपेक्षता नहीं, बल्कि बहु-संरेखण बन गई है।” चर्चा कीजिये कि भारत किस प्रकार ग्लोबल साउथ के परिप्रेक्ष्य का नेतृत्व करते हुए पश्चिमी देशों के साथ सहयोग को गहरा कर सकता है। (250 शब्द)
19 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक उत्तरदायित्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।” भारत में इस संतुलन को बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
19 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “प्रगति की राहों में अस्पृश्यता की छाया अभी भी मंडरा रही है।” हाथ से मैला ढोने की प्रथा के विरुद्ध कानूनों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
12 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत के उपराष्ट्रपति की संवैधानिक भूमिका की समीक्षा कीजिये। आकलन कीजिये कि यह पद भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में संघीय व्यवस्था को बनाए रखने और उसे प्रोत्साहित करने में कितनी प्रभावी भूमिका निभाता है। (150 शब्द)
12 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. 42वें संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में 'समाजवादी' एवं 'पंथनिरपेक्ष' शब्दों को जोड़े जाने की संवैधानिक वैधता तथा समकालीन प्रासंगिकता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
05 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न . "छोटे गठबंधन, मूक लंगर की तरह, क्षेत्रीय बहुध्रुवीयता को स्थिर करते हैं।" एक बहुध्रुवीय होते विश्व में रणनीतिक संतुलन के दृष्टिकोण से भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) संबंधों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
05 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. उपभोग समानता के मामले में भारत का स्थान उच्च है, फिर भी यहाँ धन का संकेंद्रण बढ़ता जा रहा है। भारत में आर्थिक वृद्धि और न्यायसंगत वितरण के बीच बढ़ते अंतर का विश्लेषण कीजिये। इस अंतर को न्यूनतम करने के लिये किन नीतिगत उपायों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
29 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. “विधायी उत्पादकता में गिरावट संसदीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय सहमति में एक गहरे संकट को दर्शाती है।” भारत में हाल के संसदीय सत्रों के संदर्भ में परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
29 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति की भूमिका द्विसदनीय प्रणाली की मूल भावना का संवाहक है।” संघीय संरचना में संतुलन स्थापित करने हेतु इस संवैधानिक पद की भूमिका का विश्लेषण कीजिये तथा इसके व्यावहारिक प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. "हिंद-प्रशांत केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण है।" चीन की आक्रामकता और विकसित होते क्षेत्रीय गठबंधनों की पृष्ठभूमि में भारत की हिंद-प्रशांत रणनीति का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “संवैधानिक संशोधनों के माध्यम से परिकल्पित जिस लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का वादा किया गया था, वह विभिन्न बाधाओं के कारण अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है।” इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
15 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न 2. "भारत में सामाजिक न्याय की संकल्पना समानता, सकारात्मक कार्रवाई और सामाजिक सशक्तीकरण के सिद्धांतों से गहनता से जुड़ी हुई है।" इस पर चर्चा कीजिये कि भारतीय संविधान किस प्रकार सामाजिक न्याय, (विशेषतः वंचित समुदायों के संदर्भ में) सुनिश्चित करता है। (250 शब्द)
15 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत में दिव्यांगजनों के लिये सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई नीतियाँ कितनी प्रभावी हैं? इन नीतियों के कार्यान्वयन में अभी भी मौजूद कमियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय