कुल प्रश्नों की संख्या : 1091
-
राजनीतिक दल और दबाव समूह में अंतर को स्पष्ट करते हुए भारत में दबाव समूह के प्रकारों का विश्लेषण कीजिये।
10 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता बताएँ
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केन्दीय सतर्कता आयोग के कार्यक्षेत्र को स्पष्ट करते हुए इसकी कार्य-प्रणालियों को स्पष्ट करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गरीबी, निरक्षरता तथा जल की उपलब्धता में कमी खुले में शौच का एक बड़ा कारण माना जाता है, किंतु यह देखा गया है कि भारत की तुलना में इन क्षेत्रों में कमजोर तथा पिछड़े देशों में खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या भारत से कम है। भारत में खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के क्या कारण है। इस समस्या के समाधान के लिये सरकार द्वारा कैसी नीति अपनाई जानी चाहिये।चर्चा करें।
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में किन आधारों पर अल्पसंख्यकों को स्वीकार किया गया है। क्या अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार दिया जाना ‘विधि के समक्ष समता’ तथा ‘धर्मनिरपेक्षता’ के सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं है?
05 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के संदर्भ में विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट- 2017 पर विचार करें। इसमें सुधार हेतु उपाय सुझाएँ।
04 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
IPC की धारा 497 और संविधान में निहित समानता के उपबंधों की संगतता पर विचार कीजिये। क्या बदलते सामाजिक परिवेश में इसमें परिवर्तन की आवश्यकता है? तर्कों के आधार पर अपने विचारों की पुष्टि करें।
03 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मुस्लिम महिलाओं के विवाह संबंधी अधिकारों के संरक्षण के लिये लाए गए नए बिल की सकारात्मक तथा नकारात्मक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रासंगिकता पर विचार करें।
02 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की पाँचवी तथा छठी अनुसूची में उल्लिखित प्रावधानों की तुलना करें।
30 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बीते समय में चुनावों के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियाँ देखी गई हैं, इस प्रवृत्ति ने लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित किया है? चुनावी प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रयोग से किस तरह के बदलाव दृष्टिगोचर हुए हैं?
29 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भाषायी राज्यों के गठन ने राष्ट्रीय एकता की स्थापना में किस प्रकार भूमिका निभाई? मूल्यांकन कीजिये।
29 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बंधुआ मज़दूरी से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी विद्यमानता के कारणों एवं इसके उन्मूलन के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा करें।
28 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अस्पतालों के लाईसेंस को समाप्त करने के स्थान पर मरीज़ केंद्रित नियमों का निर्माण स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदाचार को रोकने का एक बेहतर उपाय है। मैक्स अस्पताल के लाईसेंस रद्द करने के संदर्भ में इस कथन पर विचार करें।
27 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक देश के रूप में विश्व में भुखमरी तथा कुपोषण से पीड़ित सर्वाधिक लोग भारत में ही निवास करते हैं किंतु वर्तमान समय में अतिपोषण की समस्या अपेक्षाकृत अधिक तेजी़ से उभर रही है। इस कथन पर विचार करते हुए समस्या के कारणों एवं इनके समाधान पर प्रकाश डालें।
26 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के संदर्भ में अमेरिका की नई सुरक्षा रणनीति के महत्त्व पर प्रकाश डालें।
23 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में विश्व व्यापार संगठन की 11वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में महिला सशक्तीकरण के लिये लाए गए प्रावधान की मुख्य विशेषताओं पर विचार करें। भारत द्वारा इसके विरोध का निर्णय कितना उचित है विश्लेषण करें।
20 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
रोहिंग्या–संकट की चर्चा करें। इस संदर्भ में बांग्लादेश द्वारा यह कहा जा रहा है कि भारत को पुनः 1971 की तरह कदम बढ़ाते हुए इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाना चाहिये। बांग्लादेश की आकांक्षाओं के संदर्भ में टिप्पणी कीजिये।
19 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष, 2016 के आँकड़ों से हमारे समाज में प्रचलित अपराधों के साथ महिलाओं की अत्यंत गंभीर तस्वीर उभर कर सामने आई है। रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों को रेखांकित करते हुए अपराधों में वृद्धि के कारण बताइए।
18 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान समय में राष्ट्रमंडल की प्रासंगिकता बताएँ। यूरोपीय संघ से अलगाव के आलोक में राष्ट्रमंडल के प्रति ब्रिटेन की दिलचस्पी पर टिप्पणी करें।
16 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अनिवार्य मतदान का परिणाम उच्च मतदान होगा जो एक उचित लोकतांत्रिक जनादेश और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली के लिये महत्त्वपूर्ण है। टिप्पणी कीजिये।
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जन्म और मृत्यु के समान विवाह के लिये अनिवार्य पंजीकरण बाल-विवाह, लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के लिये एक प्रभावी औषधि साबित हो सकती है? चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की आधारभूत संरचना से क्या समझते हैं? इस संबंध में न्यायालय की भूमिका को स्पष्ट करें ।
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की अनुपलब्धता की स्थिति में अपनी राय स्पष्ट करें।
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं सीमाओं की चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
तापी गैस पाइपलाइन का परिचय दें तथा इस परियोजना के महत्त्व एवं समस्याओं को उजागर कीजिये।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय संविधान में वर्णित निदेशक तत्त्वों की विशेषताओं को बताएँ। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जाती है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में हाथ से मैला उठाने को रोकने के लिये कई कदम उठाए गए हैं, किंतु यह समस्या अभी भी मानवाधिकार को चुनौती प्रस्तुत कर रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए क़दमों के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान से उत्पन्न विरोधाभासों की चर्चा करें।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
लाभ के पद की अवधारणा को स्पष्ट करें। इसके महत्त्व को बताएँ एवं इस संबंध में न्यायालय की भूमिका का उल्लेख करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में स्कूली शिक्षा की भूमिका को स्पष्ट करें।
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से आप क्या समझते हैं? परिसीमन के क्या उद्देश्य हैं? यह जन-प्रतिनिधित्व कानून को किस प्रकार से प्रभावित करता है?
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था