कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
सर्वाधिक तरजीही देश (most favoured nation) से क्या अभिप्राय है ? क्या भारत को पाकिस्तान से यह दर्जा वापस ले लेना चाहिये? समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विधिक सहायता का अधिकार क्या है? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध करवाने वाले अन्य वैकल्पिक उपाय भी सुझाइये।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पेसा (PESA) अधिनियम को लागू हुए पर्याप्त समय बीत चुका है। इस अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये क्या सुधार किये जा सकते हैं? टिप्पणी करें।
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक दलों को सार्वजनिक निकाय घोषित किये जाने के पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतांत्रिक राजनीति में दबाव समूहों का औचित्य क्या प्रश्नगत है? उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से जांच करें।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाए जाने के लिये कई महिला समूहों का दबाव बढ़ा है। इस संबंध में समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय राजव्यवस्था में कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की क्या भूमिका है? कैबिनेट और मंत्रिपरिषद में अंतर स्पष्ट करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिये भारत के संविधान में कौन-से प्रावधान किये गए हैं? इससे संबंधित कानून में हुए हालिया परिवर्तन से जुड़ी चिंताएँ क्या हैं? टिप्पणी करें।
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अस्पृश्यता क्या है ? भारतीय संविधान में इससे संबंधित कौन-से प्रावधान हैं ? इसके लिये किये गए विधिक उपायों के उल्लेख के साथ-साथ इसके उन्मूलन के अन्य उपाय भी सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
म्युनिसिपल बॉण्ड क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है ? इससे होने वाले लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मैला ढोने या हाथ से सीवर या शुष्क शौचालयों की सफाई को अमानवीय प्रथा के रूप में शुमार किया जाता है। हाल ही भारत के दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में सीवरों की सफाई के क्रम में काफी संख्या में मज़दूरों को अपनी जान गवाँनी पड़ी है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सिर पर मैला ढोने जैसी प्रथा अब भी समाज में विद्यमान है। इस क्रम में एक विरोधाभास सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से भी दिखाई देता है। उपर्युक्त प्रकरण के सन्दर्भ से संबद्ध नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में जनजातियों के कल्याण के लिये संवैधानिक प्रावधानों के साथ-साथ कई अन्य प्रयास भी किये गए। इसके बावज़ूद विकास की दौड़ में ये समुदाय पीछे रह गए। चर्चा करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
मौसमी अनिश्चितताओं व विभिन्न आपदाओं के चलते फसलों का बीमा एक ज़रूरी उपाय है। इस कथन के आलोक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा करें।
30 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सिविल सेवाओं में लैटरल इंट्री की आवश्यकता क्यों है? इससे होने वाले लाभ और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा करें।
29 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोक अदालतें क्या हैं? भारतीय न्यायिक तंत्र में इनके योगदान पर चर्चा करें।
28 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकपाल की अवधारणा को बताएँ एवं लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के अंतर्गत लोकपाल को प्रदत्त जाँच-संबंधी अधिकारिता को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री को प्राप्त रक्षोपाय का उल्लेख करें।
26 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वे कौन से कारण हैं जिनसे राज्यसभा की भूमिका और कार्यपद्धति पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं? संसद के उच्च सदन के रूप में राज्यसभा को अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिये क्या सुधार करने चाहिये?
25 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन व पश्चिमी एशिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय वर्तमान में किस प्रकार की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान के दर्शन का सार है। टिप्पणी करें।
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रीय वित्त आयोग की संवैधानिक स्थिति व कार्य क्या हैं ? संक्षेप में बताएँ। अगले कुछ ही समय में गठित होने वाले नए केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष क्या चुनौतियाँ होंगी?
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों से भारतीय राजनीति की कर्त्तव्यनिष्ठा और चरित्र प्रश्नगत होने लगा है। क्या भारतीय राजनीति को पुनः एक संतुलित और ज़िम्मेदार राजनीतिक वर्ग की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में कुछ समय से चीन से होने वाले आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जा रही है। इसके पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
19 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बिना पूर्व तैयारी के लागू किये गए सुधारों की सफलता संदिग्ध होती है। इस कथन के आधार पर “फेल न करने की नीति” (No detention policy) की समीक्षा करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-हाट जैसी पहल न केवल महिलाओं के उद्यम को पोषित करने का माध्यम है , बल्कि यह उन्हें ई-शासन से भी जोड़ती है। टिप्पणी करें।
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के नीति-निर्माताओं द्वारा लोक नीतियों का निर्माण, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिये। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? अपने विचार की पुष्टि करें।
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारियाँ” (Neglected tropical Diseases) कौन सी हैं? जापानी इंसेफलाइटिस की भारत में स्थिति, कारण तथा इसके नियंत्रण के उपाय सुझाएँ।
14 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान के अनुच्छेद 35 A के क्या प्रावधान हैं? इसकी संवैधानिकता, विवाद का विषय क्यों बन गई है ?
12 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्षेत्र कौशल परिषदों (Sector Skill Councils) की स्थापना का उद्देश्य क्या है? इस संबंध में शारदा प्रसाद समिति की अनुशंसाओं का उल्लेख करते हुए इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
12 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की पुलिस व्यवस्था में एक बड़े सुधार की आवश्यकता क्यों है ? इसके लिये उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा करें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"स्पॉइल्स सिस्टम (Spoils System)", जो हाल ही में काफी चर्चा में रहा था, क्या है? यह प्रशासनिक दक्षता को कैसे प्रभावित करता है? स्पॉइल्स सिस्टम से बचने के लिये प्रशासनिक भर्ती में कौन-से सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिये?
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था