इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    भारत के संदर्भ में अमेरिका की नई सुरक्षा रणनीति के महत्त्व पर प्रकाश डालें।

    23 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    •  भारत के सन्दर्भ में अमेरिका की नयीसुरक्षा नीति के बारे में लिखें।
    •  चिंताओं को दिखाते हुए निष्कर्ष लिखें।

    हाल में ही अमेरिका द्वारा घोषित नयी सुरक्षा नीति में भारत को महत्त्व प्रदान करते हुए इसे एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है। भारत के संदर्भ में इस नीति के महत्त्व को निम्न रूप में देखा जा सकता है:

    • वर्तमान समय में अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है, ऐसे में अमेरिका द्वारा भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्वीकार किये जाने से भारत का कद बढ़ेगा। 
    • इसके अलावा हिंद महासागर क्षेत्र में  भारत द्वारा आर्थिक सहयोग तथा सुरक्षा को बढ़ावा देने की बात की गई है, जो भारत के पक्ष में है।
    • अमेरिका द्वारा पाकिस्तान जैसे देशों की आतंकी कार्रवाई की निंदा भी की गई है।  ज्ञातव्य है कि भारत भी पाकिस्तान पर आतंकवाद आयोजित करने के आरोप लगा रहा है, ऐसे में आतंकवाद को नियंत्रित करने की दृष्टि से भी यह भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है। 
    • इसमें चीन जैसे देशों की आक्रमक नीति का विरोध करते हुए दक्षिणी चीन सागर में चीन के प्रसार तथा चीन की वन बेल्ट वन रोड (ओबोर)  नीति को इस क्षेत्र के देशों की संप्रभुता के विरुद्ध बताया गया है। चीन की ओबोर परियोजना भारतीय हिस्से से गुजर रही है जो कि इसकी संप्रभुता के विरुद्ध है ऐसे में  अमेरिका की यह घोषणा चीन के प्रभाव को प्रति-संतुलित करने की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है।
    • इसमें अमेरिका द्वारा भारत, जापान तथा आस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाने की बात की गई है। इससे एशिया का शक्ति संतुलन भारत के पक्ष में बनेगा।
    • अप्रत्यक्ष रूप से यह घोषणा भारत को परमाणु ऊर्जा तथा सुरक्षा क्षेत्र में भी लाभ प्रदान करेगी।

    अमेरिका की नई सुरक्षा नीति में कुछ चिंताएँ भी उपस्थित हैं। वर्तमान समय में अमेरिका की नीति में स्थिरता का  अभाव है।  अतः इसके क्रियान्वयन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इस नीति में रूस तथा ईरान जैसे देशों का विरोध किया गया है जो कि भारत के सहयोगी राष्ट्र हैं। इससे इन देशों के साथ भारत के संबंध बिगड़ भी  सकते हैं। यह आरोप लगाया जा रहा है कि अमेरिका चीन को प्रति-संतुलित करने के लिये भारत का प्रयोग कर रहा है। अमेरिका की यह नीति शीत युद्ध को फिर से शुरू कर सकती है।

    निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि अमेरिका की नई सुरक्षा नीति भारत के पक्ष में है, किंतु इन चिंताओं से सावधान रहने की आवश्यकता है ।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2