- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 1152
-
जहाँ तक कल्याणकारी विधायनों की बात है, कार्यपालिका के सांविधिक दायित्वों को नीति निर्देशक सिद्धांतों के दायित्वों के समतुल्य नहीं रखा जा सकता क्योंकि पूर्ववर्ती का उत्तम क्रियान्वयन कार्यपालिका का पावन कर्त्तव्य है। कार्यपालिका द्वारा सूखा प्रबंधन में निष्फलता के संदर्भ में स्वराज अभियान नामक एनजीओ द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय के आलोक में कथन पर चर्चा करें।
20 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
" विकास को प्राप्त करने के लिये सुशासन आवश्यक है, जबकि सहभागितापूर्ण लोकतंत्र न्यायोचित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करता है।" दिये गए कथन के आलोक में ‘मन की बात’ और ‘मेरी सरकार’(my gov) पहल को आप किस तरह से देखते हैं, साथ-ही-साथ इस संदर्भ में अभी और क्या करने की आवश्यकता है? चर्चा करें।
18 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की वर्तमान विदेश नीति में ‘पंचशील’ की जगह ‘पंचामृत’ ने ले ली है, जिसका आधार है- सम्मान, संवाद, समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति एवं सभ्यता। कथन की तार्किकता को सिद्ध करें।
13 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय संविधान में निहित ‘समानता का अधिकार’ एवं ‘धर्म के स्वतंत्रता का अधिकार’ दोनों मौलिक अधिकार हैं, परंतु ‘सबरीमाला मंदिर प्रवेश निषेध’ एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश संबंधी विवाद ने दोनों अधिकारों को एक द्वंद्व के बिन्दु पर ला खड़ा किया है, जिससे यह स्पष्ट कर पाना मुश्किल है कि क्या ये एक दूसरे के पूरक हैं या प्रतियोगी? टिप्पणी करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनावी आचार संहिता उल्लंघन की घटनाएँ बढ़ गई हैं। क्या आपको लगता है कि इसे वैधानिक (सांविधिक) समर्थन दिये जाने की आवश्यकता है? भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के प्रभाव का विश्लेषण करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"प्रसादपर्यन्त का सिद्धांत" सिविल सेवकों के मामले में निरंकुश और अप्रतिबंधित नहीं है। संविधान उन्हें अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के क्रम में निष्पक्ष काम सुनिश्चित करने के लिये कुछ सुरक्षा के उपाय प्रदान करता है। विश्लेषण कीजिये।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जनमत-संग्रह (referendum) लोकप्रिय शासन का सबसे शुद्ध रूप है और इसका चलन भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बना देगा।” क्या आप सहमत हैं?
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक यह स्वैच्छिक है।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में की गई, जबकि नाटो की स्थापना एक क्षेत्रीय संगठन के रूप में की गई। किंतु इसके बावजूद अंतराष्ट्रीय संदर्भ में शांति स्थापना हेतु नाटो की भूमिका यू.एन. के समानांतर दिखती है।" कथन का तार्किक परीक्षण कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बजट 2017-2018 में सरकार द्वारा राजनीतिक वित्त पोषण (फंडिंग) से संबंधित किये गए उपायों का विश्लेषण करें। क्या ये उपाय राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाने में सक्षम हैं?
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूहों ने एक प्रमुख भूमिका निभाई है। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के मार्गदर्शक सिद्धांतों की जाँच करें।
28 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन संबंधी प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल हो पाए हैं?
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समावेशी विकास लक्ष्यों में एक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में “समावेशी शहर और समुदाय” की संकल्पना की गई है। समावेशी शहर और समुदाय की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए इसकी प्राप्ति के उपायों की चर्चा करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत को परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG) की सदस्यता की आवश्यकता क्यों है? भारत अब तक इस समूह में अपनी जगह बना पाने में सफल क्यों नहीं हो पाया है? टिप्पणी करें।
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय जेलों में सुधार की आवश्यकता क्यों है ? जेलों में सुधार के लिये किये जा सकने वाले उपाय सुझाइये।
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हिंद महासागर के क्षेत्र की महत्ता पर टिप्पणी करें। भारत के लिये यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? इस क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ कौन-सी हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गहराते जल संकट की समस्या से छुटकारा पाने तथा जल-स्रोतों के रख-रखाव तथा वितरण के लिये क्या जल का निजीकरण करना एक कारगर विकल्प होगा? टिप्पणी करें।
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधायिका के विशेषाधिकार से क्या तात्पर्य है ? इससे संबंधित प्रावधानों को क्या फिर से संहिताबद्ध किये जाने की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
18 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ट्रांसजेंडर कौन होता है? भारत में ट्रांसजेंडर्स के समक्ष आने वाली परेशानियाँ कौन-सी हैं? उच्चतम न्यायालय द्वारा इनके सबंध में दिये गए आदेशों का भी उल्लेख करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सर्वाधिक तरजीही देश (most favoured nation) से क्या अभिप्राय है ? क्या भारत को पाकिस्तान से यह दर्जा वापस ले लेना चाहिये? समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विधिक सहायता का अधिकार क्या है? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध करवाने वाले अन्य वैकल्पिक उपाय भी सुझाइये।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पेसा (PESA) अधिनियम को लागू हुए पर्याप्त समय बीत चुका है। इस अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये क्या सुधार किये जा सकते हैं? टिप्पणी करें।
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक दलों को सार्वजनिक निकाय घोषित किये जाने के पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतांत्रिक राजनीति में दबाव समूहों का औचित्य क्या प्रश्नगत है? उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से जांच करें।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाए जाने के लिये कई महिला समूहों का दबाव बढ़ा है। इस संबंध में समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय राजव्यवस्था में कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की क्या भूमिका है? कैबिनेट और मंत्रिपरिषद में अंतर स्पष्ट करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिये भारत के संविधान में कौन-से प्रावधान किये गए हैं? इससे संबंधित कानून में हुए हालिया परिवर्तन से जुड़ी चिंताएँ क्या हैं? टिप्पणी करें।
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अस्पृश्यता क्या है ? भारतीय संविधान में इससे संबंधित कौन-से प्रावधान हैं ? इसके लिये किये गए विधिक उपायों के उल्लेख के साथ-साथ इसके उन्मूलन के अन्य उपाय भी सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
म्युनिसिपल बॉण्ड क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है ? इससे होने वाले लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मैला ढोने या हाथ से सीवर या शुष्क शौचालयों की सफाई को अमानवीय प्रथा के रूप में शुमार किया जाता है। हाल ही भारत के दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में सीवरों की सफाई के क्रम में काफी संख्या में मज़दूरों को अपनी जान गवाँनी पड़ी है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सिर पर मैला ढोने जैसी प्रथा अब भी समाज में विद्यमान है। इस क्रम में एक विरोधाभास सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से भी दिखाई देता है। उपर्युक्त प्रकरण के सन्दर्भ से संबद्ध नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय