इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    वर्तमान समय में अमेरिकी विदेश नीति में पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया के बजाय एशिया-प्रशांत क्षेत्र प्राथमिक बन गया है। इस बदलाव के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए इस संबंध में अमेरिका के लिये भारत के महत्त्व पर चर्चा करें।

    23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • अमेरिका के एशिया प्रशांत नीति की संक्षिप्त चर्चा।
    • अमेरिका की एशिया केंद्रित नीति के मूल स्तंभ की चर्चा करें।
    • अमेरिका की एशिया केंद्रित नीति में भारत का महत्त्व।

    वर्तमान समय में अमेरिका, चीन के उभार को प्रतिसंतुलित करने के लिये पश्चिम एशिया तथा दक्षिण एशिया के बजाय एशिया प्रशांत क्षेत्र को प्राथमिकता दे रहा है। अमेरिका के लिये एशिया प्रशांत का महत्त्व इसलिये भी है कि यह वर्तमान में विश्व के आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। अमेरिका की एशिया केंद्रित नीति के मूल स्तंभ हैं-

    • इस क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करना। जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, फिलीपींस एवं ऑस्टेªलिया जैसे देश इस क्षेत्र में अमेरिका के परंपरागत सहयोगी हैं। 
    • इस क्षेत्र में नई उभरती हुई शक्तियों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करना। भारत के साथ संबंधों को अमेरिका ने 21वीं शताब्दी का सबसे महत्त्वपूर्ण संबंध कहा तथा अमेरिका ने मलेशिया को वैश्विक भागीदार के रूप में प्रस्तुत किया।
    • चीन के साथ प्रभावी और सकारात्मक संबंधों का निर्माण। अमेरिका के अनुसार वह उभरते हुए चीन का स्वागत करेगा, लेकिन अपने हितों की रक्षा करने में कोई कमी नहीं रखेगा।
    • इस क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठनों को शक्तिशाली बनाना। उदाहरण के लिये, आसियान को ज्यादा प्रभावी बनाने पर बल दिया जा रहा है।
    • अमेरिका के अनुसार, उसकी एशिया केंद्रित नीति केवल सैनिक विस्थापन की नीति नहीं है, बल्कि एशियाई देशों के साथ आर्थिक संबंधों को प्रभावी करने की नीति है और पार-प्रशांत देशों के साथ संबंधों को बेहतर करने की नीति है।

    अमेरिका की एशिया केंद्रित नीति में भारत का महत्त्व:
    दक्षिण-पूर्वी एशिया शीत युद्धोत्तर काल में भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के मध्य संबंधों में तीव्र गति से वृद्धि हुई। वर्तमान में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमेरिका एक-दूसरे के सहयोगी बनकर उभर रहे हैं। भारत एवं अमेरिका के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, सिगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित कर चुके हैं। अमेरिका ने पूर्वी एशियाई क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को बढ़ावा देने की नीति अपनाई है, क्योंकि इस क्षेत्र में चीन का बढ़ता प्रभाव अमेरिकी हितों के प्रतिकूल है। भारत ने भी पूर्वी एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिये ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर कार्य कर रही है। साथ ही भारत का जापान, दक्षिण कोरिया एवं वियतनाम जैसे देशों के साथ सामरिक संबंध भी प्रगाढ़ हो रहे हैं। इसी कारण अमेरिका की एशिया केंद्रित नीति में भारत को केंद्रीय महत्त्व प्रदान किया गया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के बीच संबंध अत्यधिक मधुर हो रहे हैं। भारत भी हिंद महासागर में अमेरिका के साथ अपना सहयोग बढ़ा रहा है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2